रतलाम,12अक्टूबर(खबरबाबा.काम)। रेलवे कर्मचारियों की महत्वपूर्ण मांगों को लेकर आल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन एवं वेस्टर्न रेलवे एंप्लाइज यूनियन के संयुक्त तत्वाधान में बुधवार को रतलाम के सभी मंडल के सभी ब्रांच में एवं कार्यालय पर एक दिवसीय भूख हड़ताल एवं प्रदर्शन का आयोजन किया गया।
रतलाम मंडल कार्यालय पर भी यूनियन के पदाधिकारी एवं सदस्य प्रदर्शन करते हुए भूख हड़ताल पर बैठे। नीमच, चित्तौड़गढ़ ,उज्जैन, शुजालपुर ,नागदा ,इंदौर, महू आदी प्रमुख स्टेशनों पर भी यह भूख हड़ताल एवं धरना वेस्टर्न रेलवे एंप्लाइज यूनियन रतलाम के मंडल मंत्री श मनोहर बारठ के नेतृत्व में किया गया ।
प्रमुख महत्वपूर्ण मांगे
रेलवे के निगमीकरण एवं निजी करण को बंद किया जाए।
रेलवे के रिक्त पदों को भरा जाए।
8 वीं वेतन आयोग की कमेटी गठित कर लागू किया जाए।
केडर रिस्ट्रक्चरिंग का कार्य पूरा कर उसे लागू किया जाए।
अंधाधुद पदों को सरेंडर करना बंद किया जाए।
सुपरवाइजर कैटेगरी को 4800& 5400 की पदोन्नति का लाभ दिया जाए।
रनिंग एवं सुरक्षा श्रेणी की कोटियों की कार्य शर्तें एवं पदोन्नति प्रक्रिया में सुधार हो।
दिनांक 1-1-2020 से 30-06-2021 का बकाया DA फ्रिज किया था उसे शीघ्र भुगतान किया जाए।
महिला कर्मचारियों को चाइल्ड केयर लीव 2 वर्ष के लिए पुर्ण भूगतान किया जाए।