Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

September 1, 2026

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

August 31, 2026

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

August 31, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: शिक्षा के साथ जीवन में खेल अतिमहत्वपूर्ण – विधायक चेतन्य काश्यप, खेल चेतना मेला आयोजन समिति की बैठक,कोरोना काल के बाद फिर रैली निकालने का निर्णय
खेल

रतलाम: शिक्षा के साथ जीवन में खेल अतिमहत्वपूर्ण – विधायक चेतन्य काश्यप, खेल चेतना मेला आयोजन समिति की बैठक,कोरोना काल के बाद फिर रैली निकालने का निर्णय

EditorBy EditorDecember 3, 2022No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: शिक्षा के साथ जीवन में खेल अतिमहत्वपूर्ण – विधायक चेतन्य काश्यप, खेल चेतना मेला आयोजन समिति की बैठक,कोरोना काल के बाद फिर रैली निकालने का निर्णय
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम 3 दिसंबर (खबरबाबा.काम)। क्रीड़ा भारती एवं चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा शहर में आयोजित होने वाले 23वे खेल चेतना मेला की तैयारियों की समीक्षा बैठक क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष एवं फाउंडेशन अध्यक्ष, विधायक चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में हुई।

इस दौरान खेल चेतना मेला समिति के सचिव मुकेश जैन, क्रीड़ा भारती जिलाध्यक्ष डॉ. गोपाल मजावदिया, सचिव अनुज शर्मा, खेल मेला सलाहकार अशोक जैन लाला, देवेंद्र वाधवा एवं एमआईसी सदस्य अक्षय संघवी सहित सभी खेलों से जुड़े संयोजक, सह संयोजक सहित समिति सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में श्री काश्यप ने कहा कि खेल चेतना मेला के माध्यम से अधिक से अधिक बच्चों को मैदान तक लाना है, जिससे कि उनका मानसिक के साथ शारीरिक विकास हो सके और खेलों के प्रति बच्चों का रूझान बढे़, बच्चे माहौल को समझकर मैदान तक आना शुरू करें। उन्होने कहा कि वर्तमान दौर में यह बहुत ही आवश्यक है, क्योकि बच्चे टीवी, मोबाइल फोन और ऑनलाइन गेम में उलझे हुए है, जिसके चलते वह घरों में ही कैद होकर रह जाते है। बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए शिक्षा के साथ खेलों का भी जीवन में बहुत महत्व है।

श्री काश्यप ने इस अवसर पर सभी खेल मैदान के साथ खेल सामग्री, साधन और संसाधनों के संबंध में संयोजकों से जानकारी ली। जहां आवश्यकता हो वहां मैदान को बेहतर करने की बात कही। इसके अतिरिक्त मैदान में स्वच्छता, खिलाड़ियों के लिए पेयजल की व्यवस्था, शौचालय, लाइट सहित अन्य सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम करने की बात कही। साथ ही बीते तीन दिनों से विभिन्न खेल मैदानों पर चल रहे प्रशिक्षण शिविर के संबंध में जानकारी ली।

बैठक के आरंभ में क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष डॉ. गोपाल मजावदिया ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि वर्तमान में चल रहे खेल चेतना मेला के प्रशिक्षण शिविर में कुछ शिविर तीन दिन के है, ऐसे में उन्हे बढ़ाकर कम से कम सात दिन किया जाए तो बच्चे और बेहतर तरीके से तैयार हो सकेंगे। बैठक में खेल संयोजकों ने भी विचार रखे। बैठक के दौरान कोरोनाकाल के बाद इस बार खेला मेला के शुभारंभ अवसर पर फिर से खिलाड़ियों की रैली निकाले जाने का निर्णय लिया गया।

बैठक के दौरान खेल संयोजक प्रकाश व्यास, आर.सी. तिवारी, बलवंत भाटी, जगदीश श्रीवास्तव, सुरेश माथुर, सुनील जैन, राजा राठौड़, राकेश शर्मा, दिनेश शर्मा, अमरीक राणा, जितेंद्र धुलिया, कृष्णगोपाल तिवारी, उमंग पोरवाल, रितेश वोहरा, गुलाम मोहम्मद, नरेन्द्र राव, फहीम खान आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन समिति सचिव मुकेश जैन ने किया। आभार क्रीड़ा भारती जिलाध्यक्ष डॉ. गोपाल मजावदिया ने माना।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleमुख्यमंत्री ने अचानक  डिंडोरी पहुंचकर  सिंचाई परियोजना का किया औचक निरीक्षण, लापरवाही बरतने पर तीन अधिकारियों को किया निलंबित
Next Article रतलाम: स्वास्थ्य केंद्र पर प्रसव कराने के लिए एएनएम का रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, कलेक्टर ने दिए सस्पेंड करने के निर्देश
Editor

Related Posts

रतलाम: गुरु तेग बहादुर एकेडमी की छात्रा कायरा नैनानी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में करेंगी मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व..अंडर-7 राज्य शतरंज चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन, नागपुर में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन

June 17, 2026

रतलाम में पहली बार आयोजित होगी जांगड़ा पोरवाल प्रीमियर लीग (JPPL) – सीजन 1…पुरुष, महिला एवं युवा खिलाड़ी एक ही मंच पर दिखाएंगे खेल प्रतिभा

June 4, 2026

रतलाम:श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी पर 14 दिवसीय समर कैंप का हुआ समापन… विद्यार्थियों से मोबाइल के अत्यधिक उपयोग से बचने का आव्हान

May 15, 2026

रतलाम :पुलिस लाइन रतलाम में 10 दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ,पुलिस परिवार के बच्चों के लिए खेल, योग एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन,एसपी अमित कुमार भी रहे मौजूद

May 13, 2026

रतलाम: अखिल भारतीय शूटिंग बाल स्पर्धा का कल होगा शुभारंभ….देश, प्रदेश, जिले के खिलाड़ी भाग लेंगे

April 19, 2026

रतलाम चैंपियंस लीग (RCL) सीजन-4 का भव्य समापन: खतम इलेवन बनी चैंपियन, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय रहे मौजूद

April 12, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

By EditorSeptember 1, 2026

रतलाम, 1 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। विंध्यवासिनी कॉलोनी में 13 दिन पहले ई-स्कूटी में हुए विस्फोट के…

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

August 31, 2026

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

August 31, 2026
Top Trending

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

By EditorSeptember 1, 2026

रतलाम, 1 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। विंध्यवासिनी कॉलोनी में 13 दिन पहले ई-स्कूटी में…

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में भारतीय…

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। एसपी अमित कुमार के निर्देश पर अवैध मादक…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.