Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: नेहरू स्टेडियम में 51 फीट और बरबड़ में 31 फीट ऊंचे रावण का होगा दहन, शाम 7 बजे से बैंड की सुमधुर धुन, रात 8 बजे आकर्षक आतिशबाजी के बाद होगा रावण दहन

October 20, 2026

रतलाम: रेलवे स्टेशन से घर लौट रहे युवक पर फायरिंग, पीठ में लगी गोली…पुराने माल गोदाम रोड पर बाइक सवार दो नकाबपोशों ने किए दो फायर, सीसीटीवी फुटेज में दिखे संदिग्ध, पुलिस कर रही जांच

October 19, 2026

इंदौर: फॉलो अप- लोकायुक्त की जांच में प्रधान आरक्षक चालक की 46 अचल संपत्तियां उजागर, बाजार मूल्य 64 करोड़ रुपये से अधिक…आय से अधिक संपत्ति मामले में लोकायुक्त की जांच जारी

October 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: 2022 क्राइम रिपोर्ट कार्ड अच्छी बात यह कि- 19 करोड़ से अधिक की जमीनों को भू-माफियाओं से कराया गया मुक्त, हत्या और दुष्कर्म के मामले हुए कम। चिंता की बात यह कि- हत्या के प्रयास, लूट, चोरी, वाहन चोरी, चेन लूट, अपहरण और उपद्रव के मामले बढ़े। जानिए जिले में अपराधों के लिहाज से कैसा रहा बिता वर्ष 2022
All News

रतलाम: 2022 क्राइम रिपोर्ट कार्ड अच्छी बात यह कि- 19 करोड़ से अधिक की जमीनों को भू-माफियाओं से कराया गया मुक्त, हत्या और दुष्कर्म के मामले हुए कम। चिंता की बात यह कि- हत्या के प्रयास, लूट, चोरी, वाहन चोरी, चेन लूट, अपहरण और उपद्रव के मामले बढ़े। जानिए जिले में अपराधों के लिहाज से कैसा रहा बिता वर्ष 2022

EditorBy EditorJanuary 6, 2023Updated:January 6, 2023No Comments4 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: 2022 क्राइम रिपोर्ट कार्ड  अच्छी बात यह कि- 19 करोड़ से अधिक की जमीनों को भू-माफियाओं से कराया गया मुक्त, हत्या और दुष्कर्म के मामले हुए कम।  चिंता की बात यह कि- हत्या के प्रयास, लूट, चोरी, वाहन चोरी, चेन लूट, अपहरण और उपद्रव के मामले बढ़े।  जानिए जिले में अपराधों के  लिहाज से कैसा रहा बिता वर्ष 2022
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

(सौरभ कोठारी)

रतलाम,6जनवरी(खबरबाबा.काम)। किसी भी जिले या क्षेत्र की कानून व्यवस्था की स्थिति उस क्षेत्र में घटित होने वाले अपराधों को देखकर पता चलती है। वर्ष 2022 को बीते अभी 6 दिन हुए हैं। ऐसे में पिछला वर्ष जिले में अपराधों के लिहाज से कैसा रहा यह जानना जरूरी है।

वर्ष 2022 का पुलिस रिकॉर्ड देखे तो पुलिस ने बदमाशों में कानून व्यवस्था का डर पैदा करने के लिए सख्त कार्रवाई भी की है लेकिन इसके बावजूद कुछ अपराधों में बढ़ोतरी हुई है। सबसे खास बात यह है कि भू माफियाओं के खिलाफ पिछले वर्ष सर्वाधिक कार्रवाई की गई है और करोड़ों रुपए की जमीन को भूमाफिया से मुक्त कराया गया है। हत्या और दुष्कर्म जैसे मामले कम हुए हैं। इसके बीच चिंता की बात यह भी है कि वर्ष 2020 से 3 वर्षों में तुलनात्मक रूप से हत्या के प्रयास ,लूट, डकैती, चेन लूट, चोरी, वाहन चोरी और उपद्रव के मामलों में बढ़ोतरी भी दर्ज की गई है।

76 भू -माफियाओं पर कार्रवाई

वर्ष 2022 में रतलाम पुलिस ने शासकीय जमीनों को भू माफियाओं से मुक्त कराने के लिए सर्वाधिक कार्रवाई की है। 76 कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 143.02 एकड़ जमीन को मुक्त कराया है। जिसकी कुल कीमत 19 करोड़ रुपए से अधिक है। वर्ष 2021 में पुलिस ने 17 कार्रवाई करते हुए 15 करोड़ से अधिक मूल्य की 93 एकड़ जमीन को मुक्त कराया था। 2020 में मात्र 9 कार्रवाई करते हुए 7 करोड़ से अधिक मूल्य की 12.50 एकड़ जमीन को भूमाफिया से मुक्त कराया गया था।

हत्या और दुष्कर्म के मामले हुए कम

वर्ष 2020 से 3 वर्षों के तुलनात्मक आंकड़े देखें तो जिले में हत्या और दुष्कर्म जैसे मामलों में कमी आई है। वर्ष 2022 में जहां जिले में हत्या के 32 मामले दर्ज हुए हैं। वहीं 2021 में 34 मामले दर्ज हुए थे। 2020 में हत्या के 30 मामले दर्ज किए गए थे। जिले में दुष्कर्म के मामलों में भी कमी दर्ज की गई है। 2022 में 172 मामले दर्ज किए गए हैं जबकि 2021 में 182 मामले दर्ज किए गए थे। 2020 में 168 मामले दर्ज किए गए थे।

हत्या के प्रयास, लूट, चोरी सहित यह मामले बढ़े

जिले में 3 वर्षों के तुलनात्मक आंकड़ों को देखा जाए तो कुछ गंभीर तरह की वारदातों में वृद्धि भी हुई है। वर्ष 2022 में हत्या के प्रयास के मामले बढ़े हैं। डकैती के तीन मामले दर्ज किए गए हैं। जो 2021 के बराबर है। डकैती के प्रयास के 4 मामले दर्ज किए गए हैं, जो 2020 और 2021 में 1-1 थे। जिले में वर्ष 2022 में लूट की वारदातों में भी वृद्धि दर्ज की गई है। जिले में लूट के 20 मामले दर्ज हुए हैं ,जो वर्ष 2021 और 2020 में 11-11 थे। जिले में चेन लूट के मामले भी बड़े हैं। 2022 में चेन लूट के तीन मामले दर्ज किए गए हैं। अपहरण की बात की जाए तो इसके मामले भी जिले में बढ़े हैं। 2022 में अपहरण के 272 मामले हुए हैं। जबकि 2021 में 205 और 2020 में 153 मामले दर्ज किए गए थे। घरों में चोरी की वारदातों में भी वृद्धि हुई है। वर्ष 2022 में चोरी के 180 मामले दर्ज हुए हैं, जबकि 2021 में 150 मामले दर्ज किए गए थे। वाहन चोरी के मामले बहुत ज्यादा देखने में आए हैं। 31 दिसंबर 2022 तक वाहन चोरी के 301 मामले दर्ज किए गए हैं। जिले में उपद्रव के मामले भी बढ़े हैं। 2022 में 36 मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि 2021 में 29 मामले दर्ज किए गए थे।

पुलिस द्वारा की गई प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर पुलिस द्वारा भी वर्ष 2022 में अच्छी कार्रवाई की गई है। पिछले वर्ष सर्वाधिक 231 बदमाशों को उनके अपराधिक रिकार्ड के हिसाब जिला बदर किया गया है। 2021 में 109 और 2020 में 110 लोगों को जिला बदर किया गया था। वर्ष 2022 में एनएसए के तहत 6 कार्रवाई की गई है। वर्ष 2022 में जुआ एक्ट के 195 और सट्टा एक्ट के 308 मामले दर्ज किए गए हैं। अवैध शराब के मामलों में भी पुलिस ने अच्छी कार्रवाई की है। वर्ष 2022 में अभी तक की सर्वाधिक 2356 कार्रवाई पुलिस ने की है। वर्ष 2022 में जिले में पुलिस ने 107/116 और 110 की कार्रवाई पिछले वर्षों की तुलना में ज्यादा की है।

इनका कहना है

अपराधों की प्रतिमाह समीक्षा कर पुलिस कार्रवाई कर रही है। अपराधों पर नियंत्रण के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। बदमाशों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है। चोरी, लूट एवं अन्य गंभीर मामलों में नियंत्रण एवं आरोपियों को पकड़ने के लिए भी पुलिस पूरी गंभीरता से प्रयास कर रही है।

-अभिषेक तिवारी ,एसपी रतलाम

 

देखे आंकड़े

 

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: स्टेशन रोड थाना पुलिस को मिली सफलता, चोरी गई चार मोटरसाइकिल की बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
Next Article रतलाम में बदमाशों के हौसले क्यों हो रहे इतने बुलंद! औद्योगिक थाना क्षेत्र में दुकान में घुसकर दादागिरी कर दूध लिया और दुकानदार को चाकू मारकर घायल किया। कुछ दिनों पूर्व चाकू दिखाकर पेट्रोल भरवाने का मामला आया था सामने
Editor

Related Posts

रतलाम: नेहरू स्टेडियम में 51 फीट और बरबड़ में 31 फीट ऊंचे रावण का होगा दहन, शाम 7 बजे से बैंड की सुमधुर धुन, रात 8 बजे आकर्षक आतिशबाजी के बाद होगा रावण दहन

October 20, 2026

रतलाम: रेलवे स्टेशन से घर लौट रहे युवक पर फायरिंग, पीठ में लगी गोली…पुराने माल गोदाम रोड पर बाइक सवार दो नकाबपोशों ने किए दो फायर, सीसीटीवी फुटेज में दिखे संदिग्ध, पुलिस कर रही जांच

October 19, 2026

रतलाम: अल्पवर्षा से जल संकट की आहट, अब भी नहीं जागा नगर निगम ! पूर्व महापौर डागा ने नगर निगम की सुस्ती पर उठाए सवाल,दिए सुझाव,बोले- शहर की बोरिंग का सर्वे कराएं, शोधित पानी के उपयोग की योजना बनाएं

October 19, 2026

रतलाम: रॉयल कॉलेज में ‘टेक-कम-कल्चरल मीट’ का आयोजन,लॉजिक और लेक्चर के अनूठे मेल से सजा भव्य समारोह

October 18, 2026

रतलाम: नकली सोना-चांदी बेचकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश…शहर सहित हरियाणा, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में ठगी करने वाले गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार,नकली सोना-चांदी जब्त

October 18, 2026

रतलाम रेल मंडल में हादसों का सिलसिला: अब कच्चे तेल से भरी मालगाड़ी में लगी आग,बजरंगगढ़ स्टेशन के पास टैंक के ऊपर उठीं लपटें, दुर्घटना सायरन बजा, रतलाम से रवाना की गई राहत ट्रेन, तीन दिन में रेल से जुड़ी तीसरी घटना

October 17, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: नेहरू स्टेडियम में 51 फीट और बरबड़ में 31 फीट ऊंचे रावण का होगा दहन, शाम 7 बजे से बैंड की सुमधुर धुन, रात 8 बजे आकर्षक आतिशबाजी के बाद होगा रावण दहन

By EditorOctober 20, 2026

रतलाम, 20 अक्टूबर(खबरबाबा. कॉम)। बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक विजयादशमी पर्व पर आज…

रतलाम: रेलवे स्टेशन से घर लौट रहे युवक पर फायरिंग, पीठ में लगी गोली…पुराने माल गोदाम रोड पर बाइक सवार दो नकाबपोशों ने किए दो फायर, सीसीटीवी फुटेज में दिखे संदिग्ध, पुलिस कर रही जांच

October 19, 2026

इंदौर: फॉलो अप- लोकायुक्त की जांच में प्रधान आरक्षक चालक की 46 अचल संपत्तियां उजागर, बाजार मूल्य 64 करोड़ रुपये से अधिक…आय से अधिक संपत्ति मामले में लोकायुक्त की जांच जारी

October 19, 2026
Top Trending

रतलाम: नेहरू स्टेडियम में 51 फीट और बरबड़ में 31 फीट ऊंचे रावण का होगा दहन, शाम 7 बजे से बैंड की सुमधुर धुन, रात 8 बजे आकर्षक आतिशबाजी के बाद होगा रावण दहन

By EditorOctober 20, 2026

रतलाम, 20 अक्टूबर(खबरबाबा. कॉम)। बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक विजयादशमी…

रतलाम: रेलवे स्टेशन से घर लौट रहे युवक पर फायरिंग, पीठ में लगी गोली…पुराने माल गोदाम रोड पर बाइक सवार दो नकाबपोशों ने किए दो फायर, सीसीटीवी फुटेज में दिखे संदिग्ध, पुलिस कर रही जांच

By EditorOctober 19, 2026

रतलाम, 19अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। रेलवे स्टेशन से एक्टिवा पर सवार होकर घर…

इंदौर: फॉलो अप- लोकायुक्त की जांच में प्रधान आरक्षक चालक की 46 अचल संपत्तियां उजागर, बाजार मूल्य 64 करोड़ रुपये से अधिक…आय से अधिक संपत्ति मामले में लोकायुक्त की जांच जारी

By EditorOctober 19, 2026

इंदौर, 19अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर में पदस्थ प्रधान आरक्षक…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.