Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: बाहर से आने वाले दूध की रैपिड किट से मौके पर हुई जांच, सभी नमूने मानक स्तर के पाए गए..मात्र दो मिनट में दूध में यूरिया, डिटर्जेंट, स्टार्च, सुक्रोज सहित अन्य मिलावट की जांच संभव

September 2, 2026

रतलाम शिक्षा विभाग का एक्शन: ऑनलाइन हाजिरी में गड़बड़ी पर शिक्षिका की वेतनवृद्धि रोकी, लापरवाही पर दूसरी शिक्षिका निलंबित

September 2, 2026

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

September 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: प्रताप नगर अंडर ब्रिज की स्वीकृति पर क्षेत्रवासियों ने जताया विधायक चेतन्य काश्यप का आभार
रतलाम

रतलाम: प्रताप नगर अंडर ब्रिज की स्वीकृति पर क्षेत्रवासियों ने जताया विधायक चेतन्य काश्यप का आभार

EditorBy EditorMarch 19, 2023No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: प्रताप नगर अंडर ब्रिज की स्वीकृति पर क्षेत्रवासियों ने जताया विधायक चेतन्य काश्यप का आभार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम, 19 मार्च (खबरबाबा.काम)।
प्रताप नगर अंडर ब्रिज की स्वीकृति मिलने से प्रसन्न क्षेत्रवासियों ने रविवार को विधायक चेतन्य काश्यप से मुलाकात कर उनका स्वागत कर आभार जताया। बीते कई वर्षों से क्षेत्रवासियों द्वारा इसकी मांग की जा रही थी, जो कि विधायक श्री काश्यप के प्रयासों से अब पूरी हो गई है। अंडर ब्रिज के लिए तीन करोड़ रूपए की राशि भी प्रदेश के बजट में स्वीकृत हो चुकी है।

प्रताप नगर में अंडर ब्रिज की स्वीकृति की जानकारी मिलने पर प्रताप नगर, मंगलम सिटी, मिड टाउन, सांईनाथ कॉलोनी सहित अन्य क्षेत्र के रहवासी भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह लुनेरा और पार्षद परमानंद योगी के साथ विधायक श्री काश्यप से मिलने पहुंचे और विधायक के प्रयासों से उनकी मांग पूरी होने पर उनके प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता मनोहर पोरवाल एवं मंडल महामंत्री राकेश परमार भी उपस्थित रहे।

विधायक श्री काश्यप ने बताया कि ओवर ब्रिज पर बडे़ हादसे हुए है, जिनसे मन व्यथित था। क्षेत्रवासी भी लंबे समय से अंडर ब्रिज की मांग कर रहे थे लेकिन यहां ओवर ब्रिज होने से रेलवे की ओर से मंजूरी नहीं मिल रही थी लेकिन हादसों को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर से चर्चा कर कमेटी बनाकर उसकी रिपोर्ट के आधार पर अंडर ब्रिज को स्वीकृत कराया गया है। रेलवे से चर्चा कर ढाई मीटर हाईट के अंडर ब्रिज की सैद्धांतिक मंजूरी मिली है।

श्री काश्यप ने बताया कि रतलाम के विकास को देखते हुए इसका अध्ययन किया है। बाइक और कार यहां से आसानी से निकल सकेगी। इसके निर्माण से ब्रिज से होकर जाने में जो बडे़ हादसों की संभावना बनी रहती थी, वह अब नहीं होगी। रेलवे ने अंडर ब्रिज के लिए राशि देने से मना कर दिया था, उनका कहना था कि हम पहले ओवर ब्रिज के लिए राशि दे चुके है। इस कारण से पूरी 3 करोड़ की राशि राज्य शासन की ओर से स्वीकृत कराई गई है।

श्री काश्यप ने बताया कि बजट के पूर्व विशेष रूप से मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान जी से मुलाकात कर उन्हे बजट में अंडर ब्रिज के लिए राशि स्वीकृत करने के संबंध में निवेदन किया था, जिसे उन्हे सहर्ष स्वीकार किया और अब क्षेत्र में विकास की नई गाथा लिखी जा सकेगी। इसके निर्माण से क्षेत्र में पापर्टी की कीमतों में वृद्धि होगी। इसके अतिरिक्त शहर में अब विकास की जो संभावना बन रही है, वह इसी क्षेत्र में है, जिसका पूरा लाभ क्षेत्र के रहवासियों को मिलेगा।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleराॅयल हाॅस्पिटल द्वारा 100 निःशुल्क चिकित्सा शिविर के महाअभियान का रूपाखेड़ा (आलनिया) शिविर सम्पन्न, 163 मरीजों की हुई जाँच
Next Article रतलाम: 6 कॉलोनियों के मामले में कालोनाइजरों के खिलाफ 420 के तहत धोखाधड़ी का आपराधिक प्रकरण दर्ज, जानिए क्या है मामला
Editor

Related Posts

रतलाम: बाहर से आने वाले दूध की रैपिड किट से मौके पर हुई जांच, सभी नमूने मानक स्तर के पाए गए..मात्र दो मिनट में दूध में यूरिया, डिटर्जेंट, स्टार्च, सुक्रोज सहित अन्य मिलावट की जांच संभव

September 2, 2026

रतलाम शिक्षा विभाग का एक्शन: ऑनलाइन हाजिरी में गड़बड़ी पर शिक्षिका की वेतनवृद्धि रोकी, लापरवाही पर दूसरी शिक्षिका निलंबित

September 2, 2026

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

September 1, 2026

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

September 1, 2026

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

August 31, 2026

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

August 31, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: बाहर से आने वाले दूध की रैपिड किट से मौके पर हुई जांच, सभी नमूने मानक स्तर के पाए गए..मात्र दो मिनट में दूध में यूरिया, डिटर्जेंट, स्टार्च, सुक्रोज सहित अन्य मिलावट की जांच संभव

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम 2 सितंबर(खबरबाबा. कॉम)। खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच एवं आमजन को शुद्ध एवं…

रतलाम शिक्षा विभाग का एक्शन: ऑनलाइन हाजिरी में गड़बड़ी पर शिक्षिका की वेतनवृद्धि रोकी, लापरवाही पर दूसरी शिक्षिका निलंबित

September 2, 2026

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

September 1, 2026
Top Trending

रतलाम: बाहर से आने वाले दूध की रैपिड किट से मौके पर हुई जांच, सभी नमूने मानक स्तर के पाए गए..मात्र दो मिनट में दूध में यूरिया, डिटर्जेंट, स्टार्च, सुक्रोज सहित अन्य मिलावट की जांच संभव

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम 2 सितंबर(खबरबाबा. कॉम)। खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच एवं आमजन…

रतलाम शिक्षा विभाग का एक्शन: ऑनलाइन हाजिरी में गड़बड़ी पर शिक्षिका की वेतनवृद्धि रोकी, लापरवाही पर दूसरी शिक्षिका निलंबित

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)।जिले में शिक्षकों की कार्यप्रणाली को लेकर प्राप्त शिकायतों…

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

By EditorSeptember 1, 2026

रतलाम, 1 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। टेलीग्राम के जरिए ऑनलाइन घड़ियां बेचकर मोटा मुनाफा…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.