Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: अतिदोहित विकासखण्डों आलोट,जावरा, पिपलौदा, रतलाम सैलाना, बाजना में पेयजल परिरक्षण अधिनियम लागू

April 10, 2026

इंदौर लोकायुक्त की एक और कार्रवाई- उपयंत्री रिश्वत लेते गिरफ्तार, 15 हजार की मांग पर लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई

April 10, 2026

रतलाम: कालिका माता मंदिर लोक और विरुपाक्ष महादेव मंदिर नए स्वरूप में विकसित होगा,कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप ने जनप्रतिनिधियों और कलेक्टर के साथ बैठक की

April 9, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » चेतन्य काश्यप विधायक क्रिकेट महोत्सव 2023 का विजेता बना आशुतोष बाबुस,क्रिकेट महोत्सव से सीखने आया हूं कि ऐसे आयोजन कैसे होते है – अजय जडेजा- क्रिकेट महोत्सव से मिलेंगे रतलाम का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ी – चेतन्य काश्यप- विजेता और उपविजेता टीम को पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा ने किया पुरस्कृत
खेल

चेतन्य काश्यप विधायक क्रिकेट महोत्सव 2023 का विजेता बना आशुतोष बाबुस,क्रिकेट महोत्सव से सीखने आया हूं कि ऐसे आयोजन कैसे होते है – अजय जडेजा- क्रिकेट महोत्सव से मिलेंगे रतलाम का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ी – चेतन्य काश्यप- विजेता और उपविजेता टीम को पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा ने किया पुरस्कृत

EditorBy EditorMay 7, 2023No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
चेतन्य काश्यप विधायक क्रिकेट महोत्सव 2023 का विजेता बना आशुतोष बाबुस,क्रिकेट महोत्सव से सीखने आया हूं कि ऐसे आयोजन कैसे होते है – अजय जडेजा- क्रिकेट महोत्सव से मिलेंगे रतलाम का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ी – चेतन्य काश्यप- विजेता और उपविजेता टीम को पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा ने किया पुरस्कृत
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम, 8 मई (खबरबाबा.काम)। चेतन्य काश्यप विधायक क्रिकेट महोत्सव 2023 का फाइनल मुकाबला आशुतोष बाबुस की टीम ने जीता। रतलाम इंडियन की टीम उपविजेता रही। महोत्सव का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ। श्री जडेजा ने विजेता टीम को दो लाख रूपए व ट्राफी और उपविजेता टीम को एक लाख रूपए व ट्राफी के साथ सेमीफाइनल की रनरअप टीम एमपी थंडर फोर्स और अंबर को 30 हजार के नकद पुरस्कार और ट्राफी से पुरस्कृत किया।

इस मौके पर महोत्सव का जोरदार आतिशबाजी के साथ समापन हुआ। समारोह के दौरान अजय जडेजा ने कहा कि रतलाम आने का मुख्य उद्देश्य यहीं था कि रतलाम आकर काश्यप जी से सीखूं कि इस तरह के आयोजन आप कैसे करते है। हमारे द्वारा भी जल्द एक खेल उत्सव आयोजित किया जाएगा, इसमें यदि रतलाम की दो टीमे शामिल होती है तो मुझे बहुत खुशी होगी। श्री जडेजा ने कहा कि कुछ साल पहले खेल चेतना मेला में आया था, तब भी इतने बडे़ आयोजन से प्रभावित हुआ था। खेल से सभी को जुड़ना चाहिए। खेल से जो जुड़ता नहीं उसे नहीं पता होता खेल का आनंद क्या है। एक बार आप खेल में जुड़ जाए तो आपकी जिंदगी उसमें जुड़ती चली जाती है।

विधायक चेतन्य काश्यप ने कहा कि पिछले 15-20 सालों में जितना क्रिकेट गली-मोहल्ले और गांवों में खेला जाने लगा है, ऐसा माहौल पहले नहीं था। पूरे देश में क्रिकेट के प्रति एक माहौल बना है। क्रिकेट महोत्सव का यह नया फार्मेट है, क्योकि जब हजारों की संख्या में खिलाड़ी मैदान में आएंगे तो निश्चित उनमें से कुछ चुनिंदा खिलाड़ी देश के लिए खेलकर रतलाम का नाम रोशन करेंगे। अजय जडेजा की उपस्थिति से रतलाम के युवाओं में नया जोश आएगा। श्री काश्यप ने कहा कि खेल चेतना मेला का उद्देश्य स्कूली बच्चों को मैदान पर लाना था। क्योकि खेल से अनुशासन आता है। उन्हे खुशी है कि खेल चेतना मेला और क्रिकेट महोत्सव दोनों ही अपने उद्देश्य में सफल रहे है।

महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि विधायक चेतन्य काश्यप ने बीते कई वर्षों से लगातार खेल चेतना मेला के माध्यम से रतलाम, मंदसौर और नीमच के बच्चों को खेल मैदान तक लाने का काम किया है और कर रहे है। विधायक जी सेवा का संकल्प लेकर राजनीति की पिच पर बीते दस वर्षों से नॉट आउट है। यह शहर में विकास के साथ खेल की गंगा बहाते है, जिससे सर्वांगीण विकास की कल्पना पूरी होती है।

आरंभ में आयोजन समिति सदस्य एवं भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय ने 16 अप्रैल से शुरू हुए क्रिकेट महोत्सव का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होने बताया कि इस महोत्सव में 206 टीमे शामिल हुई। शुरूआती 130 टीमों को एक बेट एवं दो बॉल दिए जाएंगे। रात्रिकालीन मुकाबलों में पहुंची 64 टीमों के सभी खिलाड़ियों को रिस्ट वॉच दी जाएगी।

समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान मंच पर नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, खेल चेतना मेला आयोजन समिति सचिव मुकेश जैन, क्रीडा भारती जिलाध्यक्ष डॉ. गोपाल मजावदिया, भाजपा जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, जिला उपाध्यक्ष सुनील सारस्वत, बलवंत भाटी, आईटी सेल प्रदेश सह संयोजक सोमेश पालीवाल, मंडल अध्यक्ष कृष्णा सोनी, विनोद यादव, आयोजन समिति सदस्य मयूर पुरोहित, अक्षय संघवी, निलेश पटेल मंचासीन रहे। संचालन विकास शैवाल द्वारा किया। आभार समिति सदस्य अनुज शर्मा ने माना।

Post Views: 1
Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम अपराध समाचार: (1.)पांच तौला सोना, रकम और कार के लिए सताया, प्रकरण दर्ज,(2.)गांधीनगर में युवक के साथ लात-घूसों से मारपीट
Next Article खरगोन में बड़ा हादसा : पुल से नीचे गिरी तेज़ रफ्तार बस, 22 की मौत
Editor

Related Posts

रतलाम: अतिदोहित विकासखण्डों आलोट,जावरा, पिपलौदा, रतलाम सैलाना, बाजना में पेयजल परिरक्षण अधिनियम लागू

April 10, 2026

रतलाम: कालिका माता मंदिर लोक और विरुपाक्ष महादेव मंदिर नए स्वरूप में विकसित होगा,कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप ने जनप्रतिनिधियों और कलेक्टर के साथ बैठक की

April 9, 2026

रतलाम:पीएनजी गैस कनेक्शन देने को लेकर हुई बैठक,शहर में लगभग 30 प्रतिशत जगह में भूमिगत नेचुरल गैस पाइपलाइन का नेटवर्क उपलब्ध

April 9, 2026

रतलाम : देशभक्ति के सुरों से गूंजा दो बत्ती चौराहा, पुलिस बैंड ने बांधा समां…एक से बढ़कर शानदार प्रस्तुति दी

April 9, 2026

रतलाम: विश्व शांति और बंधुत्व के लिए हजारों लोगों ने एक साथ किया नवकार महामंत्र का जाप…जीतो रतलाम चैप्टर ने मनाया विश्व नवकार महामंत्र दिवस

April 9, 2026

आलोट में पांच दिन पूर्व हुई चोरी का खुलासा-बेटे ने ही चोरी किए माँ-बहन के गहने, 3 लाख के आभूषण बरामद, रतलाम के काटजू नगर में किराए से रहता है आरोपी

April 9, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: अतिदोहित विकासखण्डों आलोट,जावरा, पिपलौदा, रतलाम सैलाना, बाजना में पेयजल परिरक्षण अधिनियम लागू

By EditorApril 10, 2026

रतलाम, 10 अप्रैल (खबरबाबा.कॉम)। जिले में गिरते भू-जल स्तर को देखते हुए प्रशासन ने सख्त…

इंदौर लोकायुक्त की एक और कार्रवाई- उपयंत्री रिश्वत लेते गिरफ्तार, 15 हजार की मांग पर लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई

April 10, 2026

रतलाम: कालिका माता मंदिर लोक और विरुपाक्ष महादेव मंदिर नए स्वरूप में विकसित होगा,कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप ने जनप्रतिनिधियों और कलेक्टर के साथ बैठक की

April 9, 2026
Top Trending

रतलाम: अतिदोहित विकासखण्डों आलोट,जावरा, पिपलौदा, रतलाम सैलाना, बाजना में पेयजल परिरक्षण अधिनियम लागू

By EditorApril 10, 2026

रतलाम, 10 अप्रैल (खबरबाबा.कॉम)। जिले में गिरते भू-जल स्तर को देखते हुए…

इंदौर लोकायुक्त की एक और कार्रवाई- उपयंत्री रिश्वत लेते गिरफ्तार, 15 हजार की मांग पर लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई

By EditorApril 10, 2026

इंदौर, 10 अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए लोकायुक्त…

रतलाम: कालिका माता मंदिर लोक और विरुपाक्ष महादेव मंदिर नए स्वरूप में विकसित होगा,कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप ने जनप्रतिनिधियों और कलेक्टर के साथ बैठक की

By EditorApril 9, 2026

रतलाम 9 अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। राज्य शासन द्वारा रतलाम जिले में कालिका माता…

Advertisement
Demo
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.