Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: तेलंगाना-हैदराबाद में चोरीयां‌ कर भाग रहे थे राजस्थान, अंतरराज्यीय गिरोह रतलाम में पकड़ाया, चार आरोपी गिरफ्तार… दो आरोपी खेतों में भागे, 6 किमी पीछा कर दबोचा

September 3, 2026

रतलाम कलेक्टर कार्यालय में अब नहीं चलेगी कागजी डाक-फाइल, सभी प्रकरण ई-ऑफिस से होंगे प्रेषित…कलेक्टर अजय कटेसरिया ने भौतिक फाइलों के आवागमन पर लगाई रोक, आदेश-स्वीकृति से लेकर प्रतिवेदन तक डिजिटल माध्यम से होंगे काम

September 3, 2026

रतलाम : सैलाना के भेरुघाटा में दो युवकों की मौत, एक घायल…घायल का कहना-हमला हुआ, पुलिस ने बताया – प्रारंभिक जांच में एक्सीडेंट का मामला

September 3, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: विधायक चेतन्य काश्यप श्रीमद् भागवत कथा से समाज को जोड़ने का काम कर रहे है – महामंडलेश्वर स्वामी श्री चिदम्बरानंद सरस्वतीजी,- चेतन्य काश्यप फाउंडेशन एवं श्री हरिहर सेवा समिति के तत्वावधान में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ
मध्यप्रदेश

रतलाम: विधायक चेतन्य काश्यप श्रीमद् भागवत कथा से समाज को जोड़ने का काम कर रहे है – महामंडलेश्वर स्वामी श्री चिदम्बरानंद सरस्वतीजी,- चेतन्य काश्यप फाउंडेशन एवं श्री हरिहर सेवा समिति के तत्वावधान में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ

EditorBy EditorMay 30, 2023Updated:May 30, 2023No Comments4 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: विधायक चेतन्य काश्यप श्रीमद् भागवत कथा से समाज को जोड़ने का काम कर रहे है – महामंडलेश्वर स्वामी श्री चिदम्बरानंद सरस्वतीजी,- चेतन्य काश्यप फाउंडेशन एवं श्री हरिहर सेवा समिति के तत्वावधान में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

– प्रभारी मंत्री ओ.पी.एस. भदौरिया एवं क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रसाद महानकर रहे मुख्य अतिथि

रतलाम, 30 मई (खबरबाबा.काम)। चेतन्य काश्यप फाउंडेशन एवं श्री हरिहर सेवा समिति के तत्वावधान में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का बरबड़ स्थित विधायक सभागृह में भव्य शुभारंभ हुआ। कथा के पहले दिन महामंडलेश्वर स्वामी श्री चिदम्बरानंद सरस्वतीजी महाराज ने पांडाल में उपस्थित श्रद्धालुओं को बताया कि कथा क्यो सुनना चाहिए और कथा का महत्व क्या है। स्वामीजी के मुखारविंद से कथा सुनने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।

स्वामी जी ने कहा कि जीवन की आपाधापी में जब हम भागदौड़ करते हुए थोड़ा सा भी समय निकालकर परमात्मा से जुड़ने का काम करते है, तो इससे बड़ा कोई सौभाग्य जीवन में हो नहीं सकता। लोगों के मन में आता है कथाएं क्यो सुननी चाहिए, इसकी आवश्यकता क्या है, मैं आपसे कहता हूं कि आपने इस बात को अनेक बार सुना होगा की जीवन में कथा व्यथा को दूर करने का काम करती है। ये बात सच है लेकिन मैं इससे हटकर थोड़ी सी बात और कहता हूं कि ये कि कथाएं वास्तिवक रूप से व्यवहारिक जीवन को आध्यात्मिक एवं सामाजिक जीवन को पूर्ण बनाने का काम करती है। कथा हर दृष्टि से आपको मार्गदर्शन देने का काम करती है।

स्वामी जी ने कहा कि धर्म की संस्कृति पूरे देश को जोड़े हुए है, ये आध्यात्म की संस्कृति है, जिसने हमको जोड़ना सिखाया। विधायक चेतन्य काश्यप श्रीमद् भागवत कथा के नाम से समाज को जोड़ने का काम कर रहे है। हमारी दृष्टि में धर्म होना चाहिए, समाज होना चाहिए, हमारी दृष्टि में मानवता होना चाहिए। हमे हमारी संस्कृति और भगवान की जानकारी होना बहुत आवश्यक है। बच्चों को धर्म की जानकारी तब होगी, जब आपको होगी। कथा के माध्यम से ही व्यक्ति धर्म से जुड़ता है। रतलाम की दृष्टि से आज शोभा यात्रा ऐतिहासिक रही है। इतनी गर्मी में इतनी संख्या में महिलाएं शामिल हुई है। प्रथम दिन कथा समाप्ति के पश्चात् महाआरती की गई।

कथा के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रभारी मंत्री ओ.पी.एस. भदौरिया ने कहा कि मैं महाराज की जन्मभूमि के क्षेत्र से आता हूं। इतने महान संत के दर्शन मुझे काश्यप जी के माध्यम से हुए। मैंने आज सुबह पड़ा बिना धर्म की राजनीति अंधी है। प्रधानमंत्री मोदी जी कल दंड चक्र के सामने साक्षात दंडवत हुए और साधु-संत उन्हे आशीर्वाद देते है, जो इस बात को साबित करता है कि फिर से हमारे सनातन धर्म की सब जगह स्थापना हो रही है।

क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रसाद महानकर ने कहा कि हम सभी सौभाग्यशाली है, जिनके लिए स्वामी जी यहां आए है। भागवत कथा का सार जीवन का आनंद देती है। जीवन में सार्थकता चाहिए, इसके बिना जीवन परिपूर्ण नहीं होता। भागवत कथा से परमार्थ भी प्राप्त होता है। आनंद, सफलता और सार्थकता हमारे जीवन में इसी देह में प्राप्त हो इसके लिए हमको सौभाग्य मिलता है कि ऐसे महामुनियों से भागवत कथा सुनना।
विधायक चेतन्य काश्यप ने कहा कि रतलाम धर्म नगरी है, यहां पर सभी का सामंजस्य है। कल संसद भवन के लोकार्पण के माध्यम से धर्म का राज्य और धर्म की नीति प्रारंभ हुई है। संपूर्ण समग्र विकास की परिकल्पना को लेकर हम आगे बढ़ रहे है। कार्यकर्ताओं की मेहनत से कलश यात्रा सफल हुई है, मैं रतलाम की धर्म भावना को नमन करता हूं।

कथा के दौरान मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री श्री भदोरिया एवं विशेष अतिथि श्री महानकर सहित भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा, महापौर प्रहलाद पटेल, ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, श्री हरिहर सेवा समिति अध्यक्ष मोहनलाल भट्ट, श्री गोपाल जी का बड़ा मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, सनातन धर्मसभा अध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, समाजसेवी गोविंद काकानी, ताराबेन सोनी, राखी व्यास, पार्षद निशा सोमानी, देवश्री पुरोहित, अनिता वसावा, अनिता कटारा, मंचासीन रहे। कार्यक्रम का संचालन विकास शैवाल ने किया।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleधोनी की टीम पांचवीं बार बनी IPL चैंपियन, चेन्नई ने गुजरात से छीना खिताब, जडेजा-रायुडू बने हीरो
Next Article रतलाम पुलिस को मिली सफलता- 10 लाख से अधिक की लूट की वारदात करने वाले तीन बदमाश 24 घंटे में गिरफ्तार
Editor

Related Posts

रतलाम: तेलंगाना-हैदराबाद में चोरीयां‌ कर भाग रहे थे राजस्थान, अंतरराज्यीय गिरोह रतलाम में पकड़ाया, चार आरोपी गिरफ्तार… दो आरोपी खेतों में भागे, 6 किमी पीछा कर दबोचा

September 3, 2026

रतलाम कलेक्टर कार्यालय में अब नहीं चलेगी कागजी डाक-फाइल, सभी प्रकरण ई-ऑफिस से होंगे प्रेषित…कलेक्टर अजय कटेसरिया ने भौतिक फाइलों के आवागमन पर लगाई रोक, आदेश-स्वीकृति से लेकर प्रतिवेदन तक डिजिटल माध्यम से होंगे काम

September 3, 2026

रतलाम : सैलाना के भेरुघाटा में दो युवकों की मौत, एक घायल…घायल का कहना-हमला हुआ, पुलिस ने बताया – प्रारंभिक जांच में एक्सीडेंट का मामला

September 3, 2026

रतलाम में दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 6 चोरी की बाइक-स्कूटी बरामद…स्टेशन रोड थाना पुलिस की कार्रवाई, रतलाम के अलावा औद्योगिक क्षेत्र और राजस्थान से चोरी के मामलों के भी मिले सुराग

September 3, 2026

रतलाम: एक ही जमीन का बार-बार नहीं होगा सीमांकन..कलेक्टर अजय कटेसरिया ने सीमांकन को लेकर जारी किए विस्तृत निर्देश, पूर्व सीमांकन की रिपोर्ट, नक्शा और सीमा चिन्हों का परीक्षण अनिवार्य होगा

September 2, 2026

रतलाम: नाले में औंधे मुंह मिला युवक का शव, दोनों पैर रस्सी से बंधे, घर में खून के निशान और खून लगी कुल्हाड़ी मिली… सरवन के बोरदा गांव में 32 वर्षीय युवक की हत्या,पत्नी भी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

September 2, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: तेलंगाना-हैदराबाद में चोरीयां‌ कर भाग रहे थे राजस्थान, अंतरराज्यीय गिरोह रतलाम में पकड़ाया, चार आरोपी गिरफ्तार… दो आरोपी खेतों में भागे, 6 किमी पीछा कर दबोचा

By EditorSeptember 3, 2026

रतलाम, 3 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। तेलंगाना के आदिलाबाद और हैदराबाद सहित अन्य स्थानों पर चोरी की…

रतलाम कलेक्टर कार्यालय में अब नहीं चलेगी कागजी डाक-फाइल, सभी प्रकरण ई-ऑफिस से होंगे प्रेषित…कलेक्टर अजय कटेसरिया ने भौतिक फाइलों के आवागमन पर लगाई रोक, आदेश-स्वीकृति से लेकर प्रतिवेदन तक डिजिटल माध्यम से होंगे काम

September 3, 2026

रतलाम : सैलाना के भेरुघाटा में दो युवकों की मौत, एक घायल…घायल का कहना-हमला हुआ, पुलिस ने बताया – प्रारंभिक जांच में एक्सीडेंट का मामला

September 3, 2026
Top Trending

रतलाम: तेलंगाना-हैदराबाद में चोरीयां‌ कर भाग रहे थे राजस्थान, अंतरराज्यीय गिरोह रतलाम में पकड़ाया, चार आरोपी गिरफ्तार… दो आरोपी खेतों में भागे, 6 किमी पीछा कर दबोचा

By EditorSeptember 3, 2026

रतलाम, 3 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। तेलंगाना के आदिलाबाद और हैदराबाद सहित अन्य स्थानों…

रतलाम कलेक्टर कार्यालय में अब नहीं चलेगी कागजी डाक-फाइल, सभी प्रकरण ई-ऑफिस से होंगे प्रेषित…कलेक्टर अजय कटेसरिया ने भौतिक फाइलों के आवागमन पर लगाई रोक, आदेश-स्वीकृति से लेकर प्रतिवेदन तक डिजिटल माध्यम से होंगे काम

By EditorSeptember 3, 2026

रतलाम, 3 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। जिला प्रशासन में शासकीय कामकाज को तेज, पारदर्शी…

रतलाम : सैलाना के भेरुघाटा में दो युवकों की मौत, एक घायल…घायल का कहना-हमला हुआ, पुलिस ने बताया – प्रारंभिक जांच में एक्सीडेंट का मामला

By EditorSeptember 3, 2026

रतलाम, 3 सितम्बर(खबरबाबा. कॉम)। जिले के सैलाना थाना क्षेत्र के ग्राम भेरुघाटा…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.