Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: तेलंगाना-हैदराबाद में चोरीयां‌ कर भाग रहे थे राजस्थान, अंतरराज्यीय गिरोह रतलाम में पकड़ाया, चार आरोपी गिरफ्तार… दो आरोपी खेतों में भागे, 6 किमी पीछा कर दबोचा

September 3, 2026

रतलाम कलेक्टर कार्यालय में अब नहीं चलेगी कागजी डाक-फाइल, सभी प्रकरण ई-ऑफिस से होंगे प्रेषित…कलेक्टर अजय कटेसरिया ने भौतिक फाइलों के आवागमन पर लगाई रोक, आदेश-स्वीकृति से लेकर प्रतिवेदन तक डिजिटल माध्यम से होंगे काम

September 3, 2026

रतलाम : सैलाना के भेरुघाटा में दो युवकों की मौत, एक घायल…घायल का कहना-हमला हुआ, पुलिस ने बताया – प्रारंभिक जांच में एक्सीडेंट का मामला

September 3, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » धोनी की टीम पांचवीं बार बनी IPL चैंपियन, चेन्नई ने गुजरात से छीना खिताब, जडेजा-रायुडू बने हीरो
खेल

धोनी की टीम पांचवीं बार बनी IPL चैंपियन, चेन्नई ने गुजरात से छीना खिताब, जडेजा-रायुडू बने हीरो

EditorBy EditorMay 30, 2023No Comments5 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
धोनी की टीम पांचवीं बार बनी IPL चैंपियन, चेन्नई ने गुजरात से छीना खिताब, जडेजा-रायुडू बने हीरो
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

 

 

खेल समाचार, 30मई2023। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पांचवीं बार चैंपियन बन गई है।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 214 रन बनाए। इसके बाद बारिश ने खलल डाला और ढाई घंटे का खेल खराब किया। 12.10 पर मैच दोबारा शुरू हुआ। डकवर्थ लुईस नियम के तहत चेन्नई को 15 ओवर में 171 रन का लक्ष्य मिला। इस जीत के साथ चेन्नई के मुंबई के सबसे ज्यादा पांच बार खिताब जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

गुजरात की ओर से साई सुदर्शन ने शानदार पारी खेली। वह शतक से चूक गए और 47 गेंदों में आठ चौके और छह छक्के की मदद से 96 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद चेन्नई के लिए डेवोन कॉनवे ने 25 गेंदों में सबसे ज्यादा 47 रन बनाए।

आखिरी तीन ओवर का रोमांच

आखिरी तीन ओवर में चेन्नई को जीत के लिए 38 रन चाहिए थे। 13वें ओवर में मोहित शर्मा गेंदबादी के लिए आए। तब अंबाती रायुडू और  शिवम दुबे क्रीज पर थे। पहली तीन गेंद पर अपना आखिरी मैच खेल रहे अंबाती रायुडू ने दो छक्के और एक चौका लगाया। चौथी गेंद पर वह आउट हो गए। इस दौरान उन्होंने दो छक्के और एक चौका लगाया। हालांकि, उन्होंने मैच चेन्नई के पक्ष में मोड़ दिया। अगली ही गेंद पर धोनी बिना खाता खोले आउट हो गए। इस ओवर में 17 रन बने। 14वें ओवर में मोहम्मद शमी के ओवर में आठ रन बने। आखिरी ओवर में सीएसके को जीत के लिए 13 रन चाहिए थे। पहली चार गेंदों पर तीन रन आए। इसके बाद आखिरी दो गेंदों पर सीएसके को 10 रन चाहिए थे। स्ट्राइक पर रवींद्र जडेजा थे। पांचवीं गेंद पर जडेजा ने छक्का लगाया। आखिरी गेंद जडेजा ने चौका लगाकर चेन्नई को जीत दिलाई।

गुजरात की पारी
गुजरात टाइटंस ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 214 रन बनाए। यह आईपीएल फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर रहा। इससे पहले 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद ने 2016 आईपीएल फाइनल में 20 ओवर में सात विकेट पर 208 रन बनाए थे।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात की शुरुआत शानदार रही थी। ऋद्धिमान साहा और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 67 रन जोड़े। शुभमन को सातवें ओवर में रवींद्र जडेजा की गेंद पर महेंद्र सिंह धोनी ने स्टंप किया। वह 20 गेंदों में 39 रन बना सके। इसमें सात चौके शामिल हैं। इसके बाद ऋद्धिमान साहा और साई सुदर्शन ने दूसरे विकेट के लिए 64 रन की साझेदारी निभाई। इस बीच साहा ने अर्धशतक पूरा किया। उन्हें दीपक चाहर ने धोनी के हाथों कैच कराया। साहा 39 गेंदों में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 54 रन बनाकर आउट हुए।

इसके बाद सुदर्शन और कप्तान हार्दिक ने तीसरे विकेट के लिए 110 रन की साझेदारी निभाई। सुदर्शन ने फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए 47 गेंदों में 96 रन की पारी खेली। यह आईपीएल 2023 में उनका तीसरा अर्धशतक रहा। सुदर्शन शतक से चूक गए। उन्हें 20वें ओवर में मथीशा पथिराना ने एल्बीडब्ल्यू आउट किया। राशिद को पारी की आखिरी गेंद पर पथिराना ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों कैच कराया। वह खाता भी नहीं खोल सके। हार्दिक 12 गेंदों में दो छक्के की मदद से 21 रन बनाकर नाबाद रहे। चेन्नई की ओर से पथिराना ने दो विकेट लिए। वहीं, दीपक चाहर और जडेजा को एक-एक विकेट मिला। तुषार देशपांडे काफी महंगे साबित हुए। उन्होंने चार ओवर में 56 रन लुटाए।

बारिश ने डाला खलल
गुजरात की पारी के बाद चेन्नई की पारी की शुरुआत हुई और तीन गेंद बाद ही बारिश ने एक बार फिर खलल डाला। इससे करीब ढाई घंटे का खेल बर्बाद हुआ। रात 12 बजकर 10 मिनट पर फिर से खेल की शुरुआत हुई। डकवर्थ लुईस नियम के तहत चेन्नई को 15 ओवर में 171 रन का लक्ष्य मिला। तीन गेंदें खेली जा चुकी थीं, यानी सीएसके को 87 गेंदों में 167 रन बनाने थे। उनके लिए सबसे अच्छी बात यह थी कि कोई विकेट नहीं गिरा था और ऋतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉनवे क्रीज पर थे। पावरप्ले के चार ओवर थे और गुजरात का एक गेंदबाज तीन ओवर डाल सकता था।

चेन्नई की पारी
चेन्नई की शुरुआत शानदार रही और ऋतुराज-कॉनवे ने पहले विकेट के लिए 74 रन जोड़े। नूर अहमद ने सातवें ओवर में दोनों ओपनर को पवेलियन भेजा। ऋतुराज 16 गेंदों में 26 रन और कॉनवे 25 गेंदों में 47 रन बनाकर आउट हुए। ऋतुराज ने अपनी पारी में तीन चौके और एक छक्का, जबकि कॉनवे ने पारी में चार चौके और दो छक्के लगाए। इसके बाद अजिंक्य रहाणे और शिवम दुबे ने तीसरे विकेट के लिए 39 रन की साझेदारी निभाई। रहाणे ने 13 गेंदों में दो चौके और दो छक्के की मदद से 27 रन की बहुमूल्य पारी खेली।

इसके बाद अंबाती रायुडू ने आठ गेंदों में 19 रन की तूफानी पारी खेली। उन्होंने एक चौके और दो छक्के लगाए। धोनी खाता नहीं खोल सके। वहीं, जडेजा ने छह गेंदों में एक चौका और एक छक्के की मदद से 15 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं, शिवम दुबे 21 गेंदों में 32 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी पारी में दो छक्के लगाए। गुजरात की ओर से मोहित शर्मा ने तीन और नूर अहमद ने दो विकेट लिए।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: महामंडलेश्वर स्वामी श्री चिदम्बरानंद सरस्वतीजी के सानिध्य में निकली भव्य कलश यात्रा,- धर्ममय हुई रतलाम की पावन धरा,- चेतन्य काश्यप फाउंडेशन एवं श्री हरिहर सेवा समिति के तत्वावधान में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ
Next Article रतलाम: विधायक चेतन्य काश्यप श्रीमद् भागवत कथा से समाज को जोड़ने का काम कर रहे है – महामंडलेश्वर स्वामी श्री चिदम्बरानंद सरस्वतीजी,- चेतन्य काश्यप फाउंडेशन एवं श्री हरिहर सेवा समिति के तत्वावधान में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ
Editor

Related Posts

रतलाम: मुंबई में भारी बारिश का असर जारी- रतलाम मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द, कई शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट

July 24, 2026

रतलाम: मुंबई में भारी बारिश का असर- रतलाम मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द, दो ट्रेनों का मार्ग बदला

July 23, 2026

रतलाम: मुंबई-पुणे में भारी बारिश का असर- रतलाम मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनें प्रभावित…अगस्त क्रांति, पश्चिम और स्वराज एक्सप्रेस निरस्त, अवंतिका समेत कई ट्रेनें रीशिड्यूल, दो ट्रेनों का मार्ग बदला

July 6, 2026

रतलाम: गुरु तेग बहादुर एकेडमी की छात्रा कायरा नैनानी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में करेंगी मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व..अंडर-7 राज्य शतरंज चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन, नागपुर में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन

June 17, 2026

रतलाम में पहली बार आयोजित होगी जांगड़ा पोरवाल प्रीमियर लीग (JPPL) – सीजन 1…पुरुष, महिला एवं युवा खिलाड़ी एक ही मंच पर दिखाएंगे खेल प्रतिभा

June 4, 2026

रतलाम: आलोट के पास राजधानी एक्सप्रेस के दो कोच में लगी आग, बड़ा हादसा टला.. समय रहते काबू पाया, जनहानि नहीं, रतलाम डीआरएम मौके पर

May 17, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: तेलंगाना-हैदराबाद में चोरीयां‌ कर भाग रहे थे राजस्थान, अंतरराज्यीय गिरोह रतलाम में पकड़ाया, चार आरोपी गिरफ्तार… दो आरोपी खेतों में भागे, 6 किमी पीछा कर दबोचा

By EditorSeptember 3, 2026

रतलाम, 3 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। तेलंगाना के आदिलाबाद और हैदराबाद सहित अन्य स्थानों पर चोरी की…

रतलाम कलेक्टर कार्यालय में अब नहीं चलेगी कागजी डाक-फाइल, सभी प्रकरण ई-ऑफिस से होंगे प्रेषित…कलेक्टर अजय कटेसरिया ने भौतिक फाइलों के आवागमन पर लगाई रोक, आदेश-स्वीकृति से लेकर प्रतिवेदन तक डिजिटल माध्यम से होंगे काम

September 3, 2026

रतलाम : सैलाना के भेरुघाटा में दो युवकों की मौत, एक घायल…घायल का कहना-हमला हुआ, पुलिस ने बताया – प्रारंभिक जांच में एक्सीडेंट का मामला

September 3, 2026
Top Trending

रतलाम: तेलंगाना-हैदराबाद में चोरीयां‌ कर भाग रहे थे राजस्थान, अंतरराज्यीय गिरोह रतलाम में पकड़ाया, चार आरोपी गिरफ्तार… दो आरोपी खेतों में भागे, 6 किमी पीछा कर दबोचा

By EditorSeptember 3, 2026

रतलाम, 3 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। तेलंगाना के आदिलाबाद और हैदराबाद सहित अन्य स्थानों…

रतलाम कलेक्टर कार्यालय में अब नहीं चलेगी कागजी डाक-फाइल, सभी प्रकरण ई-ऑफिस से होंगे प्रेषित…कलेक्टर अजय कटेसरिया ने भौतिक फाइलों के आवागमन पर लगाई रोक, आदेश-स्वीकृति से लेकर प्रतिवेदन तक डिजिटल माध्यम से होंगे काम

By EditorSeptember 3, 2026

रतलाम, 3 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। जिला प्रशासन में शासकीय कामकाज को तेज, पारदर्शी…

रतलाम : सैलाना के भेरुघाटा में दो युवकों की मौत, एक घायल…घायल का कहना-हमला हुआ, पुलिस ने बताया – प्रारंभिक जांच में एक्सीडेंट का मामला

By EditorSeptember 3, 2026

रतलाम, 3 सितम्बर(खबरबाबा. कॉम)। जिले के सैलाना थाना क्षेत्र के ग्राम भेरुघाटा…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.