Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: तेलंगाना-हैदराबाद में चोरीयां‌ कर भाग रहे थे राजस्थान, अंतरराज्यीय गिरोह रतलाम में पकड़ाया, चार आरोपी गिरफ्तार… दो आरोपी खेतों में भागे, 6 किमी पीछा कर दबोचा

September 3, 2026

रतलाम कलेक्टर कार्यालय में अब नहीं चलेगी कागजी डाक-फाइल, सभी प्रकरण ई-ऑफिस से होंगे प्रेषित…कलेक्टर अजय कटेसरिया ने भौतिक फाइलों के आवागमन पर लगाई रोक, आदेश-स्वीकृति से लेकर प्रतिवेदन तक डिजिटल माध्यम से होंगे काम

September 3, 2026

रतलाम : सैलाना के भेरुघाटा में दो युवकों की मौत, एक घायल…घायल का कहना-हमला हुआ, पुलिस ने बताया – प्रारंभिक जांच में एक्सीडेंट का मामला

September 3, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: महामंडलेश्वर स्वामी श्री चिदम्बरानंद सरस्वतीजी के सानिध्य में निकली भव्य कलश यात्रा,- धर्ममय हुई रतलाम की पावन धरा,- चेतन्य काश्यप फाउंडेशन एवं श्री हरिहर सेवा समिति के तत्वावधान में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ
रतलाम

रतलाम: महामंडलेश्वर स्वामी श्री चिदम्बरानंद सरस्वतीजी के सानिध्य में निकली भव्य कलश यात्रा,- धर्ममय हुई रतलाम की पावन धरा,- चेतन्य काश्यप फाउंडेशन एवं श्री हरिहर सेवा समिति के तत्वावधान में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ

EditorBy EditorMay 29, 2023No Comments2 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: महामंडलेश्वर स्वामी श्री चिदम्बरानंद सरस्वतीजी के सानिध्य में निकली भव्य कलश यात्रा,- धर्ममय हुई रतलाम की पावन धरा,- चेतन्य काश्यप फाउंडेशन एवं श्री हरिहर सेवा समिति के तत्वावधान में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम, 29 मई(खबरबाबा.काम)। चेतन्य काश्यप फाउंडेशन एवं श्री हरिहर सेवा समिति के तत्वावधान में अयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के आरंभ से पूर्व शहर में भव्य ऐतिहासिक कलश यात्रा निकाली गई। इसमें हजारों की संख्या में माताएं एवं बहने सिर पर कलश लेकर शामिल हुई। कलश यात्रा अलकापुरी चौराहे से बरबड़ स्थित विधायक सभागृह पहुंची। कलश यात्रा महामंडलेश्वर स्वामी श्री चिदम्बरानंद सरस्वतीजी के सानिध्य में निकली। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री ओ.पी.एस. भदोरिया एवं विशेष अतिथि क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रसाद महानकर ने की।

कलश यात्रा जब अलकापुरी चौराहे से शुरू होकर बरबड़ स्थित विधायक सभागृह पर आयोजित कथा स्थल की ओर रवाना हुई तो पूरा वातावरण धर्ममय और श्रीमद् भागवत मय हो गया। कलश यात्रा के बरबड़ स्थित विधायक सभागृह पहुंचने पर रथ से विधायक चेतन्य काश्यप, श्रीमती नीता काश्यप, संगीतकार सिद्धार्थ काश्यप ने पौथी एवं कलश सिर पर धारण कर व्यास गद्दी पर विराजित किया।

मंच पर श्री काश्यप ने परिवार सहित पौथी पूजन कर महामंडलेश्वर स्वामी जी का स्वागत किया। इस दौरान मोहनलाल भट्ट एवं मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रभारी मंत्री श्री भदोरिया एवं विशेष अतिथि श्री महानकर सहित भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा, महापौर प्रहलाद पटेल, ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, श्री गोपाल जी का बड़ा मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, सनातन धर्मसभा अध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, समाजसेवी गोविंद काकानी, ताराबेन सोनी, राखी व्यास, पार्षद निशा सोमानी, देवश्री पुरोहित, अनिता वसावा, अनिता कटारा एवं अनिता पाहूजा ने पौथी पूजन कर स्वामी जी का स्वागत किया।

यात्रा में सबसे आगे ध्वज वाहक ऊंट एवं घोडे़ पर पर ध्वज वाहक सवार थे। इसके बाद ढोल वाहिनी, ध्वज वाहिनी, बैंड के साथ चल रहे थे। उनके पीछे हजारों माताएं, बहने सिर पर कलश धारण किए यात्रा में शामिल हुई। परम पूज्य महामंडलेश्वर स्वामी श्री चिदंबरानंद जी महाराज एवं संतगण रथ में विराजित रहे। उनके पीछे बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन जयकारा कर वातावरण को धर्ममय बना रहे थे।

यात्रा का विभिन्न स्थानों पर धार्मिक व सामाजिक संगठनों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इसमें मोहन बाग में कैलाश पोरवाल, गायत्री परिवार, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, विजय पांडे, जयंत बोहरा, सनातन धर्म सोशल ग्रुप, जोधा बाग पर पुरोहित परिवार, श्रीजी पैलेस पर चौधरी परिवार, बालाजी सेंट्रल पर अग्रवाल परिवार सहित आदि संस्थाएं शामिल रही।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: आरडीए विकसित करेगा शहर की सबसे बड़ी कॉलोनी, अध्यक्ष अशोक पोरवाल ने प्रेस वार्ता में विस्तार से दी जानकारी
Next Article धोनी की टीम पांचवीं बार बनी IPL चैंपियन, चेन्नई ने गुजरात से छीना खिताब, जडेजा-रायुडू बने हीरो
Editor

Related Posts

रतलाम: तेलंगाना-हैदराबाद में चोरीयां‌ कर भाग रहे थे राजस्थान, अंतरराज्यीय गिरोह रतलाम में पकड़ाया, चार आरोपी गिरफ्तार… दो आरोपी खेतों में भागे, 6 किमी पीछा कर दबोचा

September 3, 2026

रतलाम कलेक्टर कार्यालय में अब नहीं चलेगी कागजी डाक-फाइल, सभी प्रकरण ई-ऑफिस से होंगे प्रेषित…कलेक्टर अजय कटेसरिया ने भौतिक फाइलों के आवागमन पर लगाई रोक, आदेश-स्वीकृति से लेकर प्रतिवेदन तक डिजिटल माध्यम से होंगे काम

September 3, 2026

रतलाम : सैलाना के भेरुघाटा में दो युवकों की मौत, एक घायल…घायल का कहना-हमला हुआ, पुलिस ने बताया – प्रारंभिक जांच में एक्सीडेंट का मामला

September 3, 2026

रतलाम में दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 6 चोरी की बाइक-स्कूटी बरामद…स्टेशन रोड थाना पुलिस की कार्रवाई, रतलाम के अलावा औद्योगिक क्षेत्र और राजस्थान से चोरी के मामलों के भी मिले सुराग

September 3, 2026

रतलाम: एक ही जमीन का बार-बार नहीं होगा सीमांकन..कलेक्टर अजय कटेसरिया ने सीमांकन को लेकर जारी किए विस्तृत निर्देश, पूर्व सीमांकन की रिपोर्ट, नक्शा और सीमा चिन्हों का परीक्षण अनिवार्य होगा

September 2, 2026

रतलाम: नाले में औंधे मुंह मिला युवक का शव, दोनों पैर रस्सी से बंधे, घर में खून के निशान और खून लगी कुल्हाड़ी मिली… सरवन के बोरदा गांव में 32 वर्षीय युवक की हत्या,पत्नी भी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

September 2, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: तेलंगाना-हैदराबाद में चोरीयां‌ कर भाग रहे थे राजस्थान, अंतरराज्यीय गिरोह रतलाम में पकड़ाया, चार आरोपी गिरफ्तार… दो आरोपी खेतों में भागे, 6 किमी पीछा कर दबोचा

By EditorSeptember 3, 2026

रतलाम, 3 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। तेलंगाना के आदिलाबाद और हैदराबाद सहित अन्य स्थानों पर चोरी की…

रतलाम कलेक्टर कार्यालय में अब नहीं चलेगी कागजी डाक-फाइल, सभी प्रकरण ई-ऑफिस से होंगे प्रेषित…कलेक्टर अजय कटेसरिया ने भौतिक फाइलों के आवागमन पर लगाई रोक, आदेश-स्वीकृति से लेकर प्रतिवेदन तक डिजिटल माध्यम से होंगे काम

September 3, 2026

रतलाम : सैलाना के भेरुघाटा में दो युवकों की मौत, एक घायल…घायल का कहना-हमला हुआ, पुलिस ने बताया – प्रारंभिक जांच में एक्सीडेंट का मामला

September 3, 2026
Top Trending

रतलाम: तेलंगाना-हैदराबाद में चोरीयां‌ कर भाग रहे थे राजस्थान, अंतरराज्यीय गिरोह रतलाम में पकड़ाया, चार आरोपी गिरफ्तार… दो आरोपी खेतों में भागे, 6 किमी पीछा कर दबोचा

By EditorSeptember 3, 2026

रतलाम, 3 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। तेलंगाना के आदिलाबाद और हैदराबाद सहित अन्य स्थानों…

रतलाम कलेक्टर कार्यालय में अब नहीं चलेगी कागजी डाक-फाइल, सभी प्रकरण ई-ऑफिस से होंगे प्रेषित…कलेक्टर अजय कटेसरिया ने भौतिक फाइलों के आवागमन पर लगाई रोक, आदेश-स्वीकृति से लेकर प्रतिवेदन तक डिजिटल माध्यम से होंगे काम

By EditorSeptember 3, 2026

रतलाम, 3 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। जिला प्रशासन में शासकीय कामकाज को तेज, पारदर्शी…

रतलाम : सैलाना के भेरुघाटा में दो युवकों की मौत, एक घायल…घायल का कहना-हमला हुआ, पुलिस ने बताया – प्रारंभिक जांच में एक्सीडेंट का मामला

By EditorSeptember 3, 2026

रतलाम, 3 सितम्बर(खबरबाबा. कॉम)। जिले के सैलाना थाना क्षेत्र के ग्राम भेरुघाटा…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.