Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा “गुणवत्ता संचलन” विषय पर एक दिवसीय विशेष वर्ग का आयोजन, चयनित कार्यकर्ताओं ने भाग लिया

April 12, 2026

रतलाम: महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर जागरूकता‌ कार्यक्रम का आयोजन…मुख्य वक्ता, महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रतिभा दीक्षित ने दी स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां

April 12, 2026

रतलाम चैंपियंस लीग (RCL) सीजन-4 का भव्य समापन: खतम इलेवन बनी चैंपियन, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय रहे मौजूद

April 12, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम : शहर विधायक चैतन्य काश्यप ने कहा-रतलाम को निश्चित तौर पर नगर से महानगर बनाएंगे ,- कायाकल्प योजना में 2 करोड़ 80 लाख के सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन
रतलाम

रतलाम : शहर विधायक चैतन्य काश्यप ने कहा-रतलाम को निश्चित तौर पर नगर से महानगर बनाएंगे ,- कायाकल्प योजना में 2 करोड़ 80 लाख के सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन

EditorBy EditorMay 31, 2023No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम : शहर विधायक चैतन्य काश्यप ने कहा-रतलाम को निश्चित तौर पर नगर से महानगर बनाएंगे ,- कायाकल्प योजना में 2 करोड़ 80 लाख के सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

 

रतलाम, 31 मई (खबरबाबा.काम)। कायाकल्प योजना के तहत शहर में तीन प्रमुख सड़क मार्गों के नवनिर्माण हेतु विधायक चेतन्य काश्यप और महापौर ने भूमिपूजन किया। यह कार्यक्रम फ्रीगंज, नाहरपुरा और होमगार्ड कॉलोनी में आयोजित हुए। सड़कों का नवनिर्माण 2 करोड़ 80 लाख रुपए की लागत से होगा। भूमि पूजन के दौरान निगम अध्यक्ष, क्षेत्रीय पार्षद, पार्टी के जिला एवं मंडल पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र के रहवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

भूमि पूजन समारोह में विधायक श्री काश्यप ने कहा कि कायाकल्प योजना के माध्यम से शहर के प्रमुख मार्गों का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। पहले सड़कों के नवीनीकरण व चौड़ीकरण के लिए 7 करोड रुपए मिले थे, जिसे बढ़ाकर बाद में 10 करोड़ रुपए कराया गया है। इस योजना में सड़क बनाने वाला ठेकेदार 5 सालों तक उसका रखरखाव भी करेगा। उन्होने कहा कि बीते 10 साल के कार्यकाल में शहर के विकास की जो बुनियाद रखी गई है, उससे हम निश्चित रूप से रतलाम को नगर से महानगर बनाएंगे। हम रतलाम को मालवा-निमाड़ का सबसे प्रमुख व्यापारिक केंद्र बनाएंगे और इसका पहले वाला वैभव लौटाएंगे।

श्री काश्यप ने कहा कि शहर के प्रवेश मार्गों के साथ शहर के भीतर भी पर सिटी फोरलेन बन चुके है। हालही में संत रविदास चौक से करमदी नाका और जावरा रोड अंडर ब्रिज से सेजावता फंटे तक सिटी फोरलेन कार्य का भूमि पूजन और निर्माण शुरू हो चुका है। इससे पूर्व बाजना रोड, महू रोड और सैलाना रोड फोरलेन बने है। शहर के समीप ही एटलेन एक्सप्रेस-वे निकल रहा है, जिस पर विशेष निवेश क्षेत्र विकसित होगा और इससे रतलाम की दशा और दिशा दोनों बदल जाएगी।

महापौर ने कहा कि विधायक श्री काश्यप की दूरदृष्टि से बीते दस सालों में चौतरफा विकास हुआ है। उनके नेतृत्व में रतलाम की नई पहचान बनी है।

निगम अध्यक्ष मनीष शर्मा ने कहा कि जिन क्षेत्रों में कायाकल्प योजना के तहत सड़क निर्माण का कार्य होना है, वहां के लोगों को बहुत दिनों से इंतजार था। आज उनका इंतजार खत्म हुआ है। विधायक श्री काश्यप शहर विकास के लिए कृत संकल्पित है और लगातार विकास कार्य करवा रहे हैं।

भूमिपूजन समारोह के दौरान कायाकल्प योजना के अंतर्गत फ्रीगंज में 1 करोड़ 43 लाख की लागत से, नाहरपुरा में 86.37 लाख की लागत से आरोग्यम हॉस्पिटल, कॉलेज रोड, डालू मोदी बाजार, गणेश देवरी तक मुख्य मार्ग निर्माण एवं होमगार्ड कॉलोनी में 51.16 लाख की लागत से सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस दौरान विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निमिष व्यास, भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा, निलेश गांधी, मयूर पुरोहित, एमआईसी सदस्य रामू डाबी, विशाल शर्मा, दिलीप गांधी, पप्पू पुरोहित, अक्षय संघवी, सपना त्रिपाठी, पार्षद परमानंद योगी, हीना मेहता, शक्ति सिंह, निशा सोमानी, शबाना खान, मण्डल महामंत्री राकेश परमार, राधेश्याम मारू, महेश अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: धर्म और देश एक-दूसरे के पूरक, दोनों का होना जरूरी- महामण्डलेश्वर स्वामी श्री चिदम्बरानंदजी सरस्वती,- चेतन्य काश्यप फाउंडेशन एवं श्री हरिहर सेवा समिति द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का तीसरा दिन
Next Article रतलाम: गुमटी हटाने गए प्रशासनिक अमले के सामने फिनायल पीकर किया आत्महत्या का प्रयास, अस्पताल में चल रहा इलाज, पुलिस ने किया प्रकरण दर्ज
Editor

Related Posts

रतलाम: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा “गुणवत्ता संचलन” विषय पर एक दिवसीय विशेष वर्ग का आयोजन, चयनित कार्यकर्ताओं ने भाग लिया

April 12, 2026

रतलाम: महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर जागरूकता‌ कार्यक्रम का आयोजन…मुख्य वक्ता, महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रतिभा दीक्षित ने दी स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां

April 12, 2026

रतलाम चैंपियंस लीग (RCL) सीजन-4 का भव्य समापन: खतम इलेवन बनी चैंपियन, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय रहे मौजूद

April 12, 2026

रतलाम आए कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पत्रकारों से चर्चा में कहा- बंगाल नहीं जाऊंगा, बोले-38 फर्जी केस, गिरफ्तारी का खतरा…. जानिए क्यों कहा-“नहीं तो मेरे फोटो पर भी माला लग गई होती”

April 12, 2026

रतलाम:प्लेटफार्म नंबर 4 पर दिल-दहलाने वाला हादसा-चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में गई युवक की जान, CCTV में कैद घटना

April 11, 2026

रतलाम: ढोढर चौकी पुलिस की कार्रवाई- अवैध देशी पिस्टल व दो जिंदा राउंड सहित आरोपी गिरफ्तार

April 11, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा “गुणवत्ता संचलन” विषय पर एक दिवसीय विशेष वर्ग का आयोजन, चयनित कार्यकर्ताओं ने भाग लिया

By EditorApril 12, 2026

रतलाम: महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर जागरूकता‌ कार्यक्रम का आयोजन…मुख्य वक्ता, महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रतिभा दीक्षित ने दी स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां

April 12, 2026

रतलाम चैंपियंस लीग (RCL) सीजन-4 का भव्य समापन: खतम इलेवन बनी चैंपियन, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय रहे मौजूद

April 12, 2026
Top Trending

रतलाम: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा “गुणवत्ता संचलन” विषय पर एक दिवसीय विशेष वर्ग का आयोजन, चयनित कार्यकर्ताओं ने भाग लिया

By EditorApril 12, 2026

रतलाम: महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर जागरूकता‌ कार्यक्रम का आयोजन…मुख्य वक्ता, महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रतिभा दीक्षित ने दी स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां

By EditorApril 12, 2026

रतलाम, 12 अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)।आधुनिक जीवनशैली का असर अब सीधे महिलाओं के स्वास्थ्य…

रतलाम चैंपियंस लीग (RCL) सीजन-4 का भव्य समापन: खतम इलेवन बनी चैंपियन, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय रहे मौजूद

By EditorApril 12, 2026

रतलाम,12अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। रतलाम चैंपियंस लीग (RCL) सीजन-4 वर्ष 2026 का भव्य सुपर…

Advertisement
Demo
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.