Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: विद्यालय में शत-प्रतिशत पुस्तक वितरण नहीं होने पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी, डीईओ को जांच कर कार्रवाई के दिए निर्देश… कलेक्टर एवं विधायक ने पीएम श्री विद्यालय रिंगनोद का किया औचक निरीक्षण,व्यवस्था एवं कार्य असंतोषजनक

October 16, 2026

October 16, 2026

October 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: भाजपा ने मनाया काला दिवस-लोकतंत्र रक्षक सैनानियों ने सुनाएं संस्मरण,भाजपा पदाधिकारियों ने सम्मान कर लिया जीत का संकल्प, शहर विधायक चेतन्य काश्यप ने कहा-मोदी जी ने लोकतंत्र की मर्यादा के आदर्श स्थापित किए
रतलाम

रतलाम: भाजपा ने मनाया काला दिवस-लोकतंत्र रक्षक सैनानियों ने सुनाएं संस्मरण,भाजपा पदाधिकारियों ने सम्मान कर लिया जीत का संकल्प, शहर विधायक चेतन्य काश्यप ने कहा-मोदी जी ने लोकतंत्र की मर्यादा के आदर्श स्थापित किए

EditorBy EditorJune 25, 2023No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: भाजपा ने मनाया काला दिवस-लोकतंत्र रक्षक सैनानियों ने सुनाएं संस्मरण,भाजपा पदाधिकारियों ने सम्मान कर लिया जीत का संकल्प, शहर विधायक चेतन्य काश्यप ने कहा-मोदी जी ने लोकतंत्र की मर्यादा के आदर्श स्थापित किए
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp


 


रतलाम, 25 जून(खबरबाबा.काम)।
 भाजपा ने देश में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र की हत्या करने वाले दिन 25 जून को काला दिवस के रूप में मनाया। रंगोली सभागार में इस मौके पर आपातकाल की विभीषिका दर्शाने वाली डाक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई गई। भाजपा पदाधिकारियों ने लोकतंत्र रक्षक सैनानियों का शॉल-श्रीफल से सम्मान कर आगामी विधानसभा और लोकसभा के चुनाव में लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने वाली भाजपा सरकार बनाने का संकल्प लिया।

विधायक चेतन्य काश्यप एवं भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा के साथ सभी लोकतंत्र रक्षक सैनानी मंचासीन रहे।

मीसाबंदी एवं पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य ने इस मौके पर कहा कि राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री मोदीजी पर देश में आपातकाल जैसे हालात निर्मित करने के आरोप लगाते है लेकिन आपातकाल क्या होता है यह उन्हें नहीं पता। 25 जून, 1977 को उनकी दादी इंदिरा गांधी ने अपनी सत्ता बचाने के लिए जो आपातकाल लगाया था, यदि वे उसे देखते तो उनके रोंगटे खड़े हो जाते। उस आपातकाल में कई जुल्म किए गए लेकिन भाजपा और पूर्ववर्ती संगठनों के सदस्यों ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए कोई समझौता नहीं किया और संघर्ष कर पार्टी को इस मुकाम पर पहुंचाया है।

पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित ने रतलाम में मीसाबंदियों पर हुए अत्याचारों के संस्मरण सुनाए और कहा कि देश में भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ सरकार चला सकती है।

वरिष्ठ नेता प्रेम उपाध्याय और मीसाबंदी अनिल मांदले ने भी संस्मरण सुनाए। लोकतंत्र रक्षक सैनानी महेन्द्र नाहर, कन्हैयालाल चौधरी, विनय मोघे, बसन्त पुरोहित, दिनेश सोलंकी, परशराम सैनी, शांतिलाल गौरेचा, शंकरलाल माली, प्रकाश गुगलिया एवं राजेन्द्र भरकुन्दिया उपस्थित रहे। आरंभ में भारत माता, भाजपा के पितृपुरूष डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी एवं प. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, उपाध्यक्ष सुनील सारस्वत, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निमिष व्यास, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी, जिला भण्डार प्रमुख दशरथ पाटीदार, महासंपर्क अभियान जिला संयोजक प्रवीण सोनी, आईटी सेल के प्रदेश सहसंयोजक सोमेश पालीवाल एवं तन्मय त्रिवेदी आदि ने लोकतंत्र रक्षक सैनानियों का सम्मान किया। जिला मंत्री सोना शर्मा ने गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री निर्मल कटारिया ने किया। आभार विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल ने माना।

मोदी जी ने लोकतंत्र की मर्यादा के आदर्श स्थापित किए – विधायक काश्यप

विधायक चेतन्य काश्यप ने आपातकाल के काले दिन पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि इंदिरा गांधी ने 25 जून, 1977 को आपातकाल लागू कर लोकतंत्र का गला घोंटा था। इसके विपरित प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में वर्तमान सरकार लोकतंत्र की मर्यादा के लगातार आदर्श स्थापित कर रही है। केन्द्र सरकार ने कश्मीर समस्या के समाधान, अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण सहित कई मुद्दों का लोकतांत्रिक समाधान किया है। राष्ट्र के लिए राष्ट्रवादी सोच होना बहुत जरूरी है और भाजपा की सरकारें इसी विचारधारा के साथ लगातार कार्य कर रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने कहा कि लोकतंत्र रक्षक सैनानियों के त्याग और बलिदान के कारण ही आज भाजपा इस मुकाम पर है। रतलाम के भी कई मीसाबंदी आपातकाल 19 माह जेल में रहे है। उनके संघर्ष को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने देश एवं प्रदेश में लोकतंत्र के साथ चलने वाली भाजपा की सरकार पुनः बनाने का आव्हान किया।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: नवकार भवन सिलावटों का वास में बच्चों ने किया चातुर्मास कार्यालय का शुभारंभ  
Next Article रतलाम: पत्नी और बेटे पर बीस किलो का पत्थर दे मारा, गंभीर घायल महिला उज्जैन की,हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज
Editor

Related Posts

रतलाम: विद्यालय में शत-प्रतिशत पुस्तक वितरण नहीं होने पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी, डीईओ को जांच कर कार्रवाई के दिए निर्देश… कलेक्टर एवं विधायक ने पीएम श्री विद्यालय रिंगनोद का किया औचक निरीक्षण,व्यवस्था एवं कार्य असंतोषजनक

October 16, 2026

October 16, 2026

October 16, 2026

October 15, 2026

October 15, 2026

October 15, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: विद्यालय में शत-प्रतिशत पुस्तक वितरण नहीं होने पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी, डीईओ को जांच कर कार्रवाई के दिए निर्देश… कलेक्टर एवं विधायक ने पीएम श्री विद्यालय रिंगनोद का किया औचक निरीक्षण,व्यवस्था एवं कार्य असंतोषजनक

By EditorOctober 16, 2026

रतलाम 16 अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत ग्राम रिंगनोद में आयोजित जन…

October 16, 2026

October 16, 2026
Top Trending

रतलाम: विद्यालय में शत-प्रतिशत पुस्तक वितरण नहीं होने पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी, डीईओ को जांच कर कार्रवाई के दिए निर्देश… कलेक्टर एवं विधायक ने पीएम श्री विद्यालय रिंगनोद का किया औचक निरीक्षण,व्यवस्था एवं कार्य असंतोषजनक

By EditorOctober 16, 2026

रतलाम 16 अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत ग्राम रिंगनोद…

By EditorOctober 16, 2026

By EditorOctober 16, 2026
banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.