Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: कालिका माता मंदिर लोक और विरुपाक्ष महादेव मंदिर नए स्वरूप में विकसित होगा,कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप ने जनप्रतिनिधियों और कलेक्टर के साथ बैठक की

April 9, 2026

रतलाम:पीएनजी गैस कनेक्शन देने को लेकर हुई बैठक,शहर में लगभग 30 प्रतिशत जगह में भूमिगत नेचुरल गैस पाइपलाइन का नेटवर्क उपलब्ध

April 9, 2026

रतलाम : देशभक्ति के सुरों से गूंजा दो बत्ती चौराहा, पुलिस बैंड ने बांधा समां…एक से बढ़कर शानदार प्रस्तुति दी

April 9, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home»News»टेक्नोलॉजी»रतलाम: मोबाइल हैक कर लाखों की धोखाधड़ी- पौने दो लाख रुपए निकाले, रात 12 बजे से सुबह 11 बजे तक अपने आप चलता रहा मोबाइल-मैसेज भी हुए डिलीट
टेक्नोलॉजी

रतलाम: मोबाइल हैक कर लाखों की धोखाधड़ी- पौने दो लाख रुपए निकाले, रात 12 बजे से सुबह 11 बजे तक अपने आप चलता रहा मोबाइल-मैसेज भी हुए डिलीट

EditorBy EditorJune 30, 2023No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: मोबाइल हैक कर लाखों की धोखाधड़ी- पौने दो लाख रुपए निकाले, रात 12 बजे से सुबह 11 बजे तक अपने आप चलता रहा मोबाइल-मैसेज भी हुए डिलीट
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम,30जून(खबरबाबा.काम)। ऑनलाइन फ्राड (धोखाधड़ी) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। आए दिन ऑन लाइन धोखाधड़ी की खबरें आती रहती है। अब मोबाइल हैक कर भी धोखाधड़ी होने लगी है। शहर की एक युवती इसका शिकार हो गई और उसके खाते से पौने दो लाख रुपए उड़ा लिए गए।

अब मोबाइल हैकिंग कर धोखाधड़ी के मामले भी होने लगे है, जिसमें मोबाइल धारक को पता भी नहीं चलता है कि कब उसका मोबाइल किसी और के कंट्रोल में चला जाता है और कब उसके बैंक खाते से रुपए उड़ा लिए जाते हैं। ऐसा ही मामला रतलाम की गायत्री टॉकीज रोड निवासी एक युवती के साथ हुआ है, जिसका मोबाइल हैक कर पौने 2 लाख रुपए उड़ा लिए गए। फरियादी ने सायबर सेल की मदद लेने के साथ कार्रवाई के लिए एक आवेदन दीनदयालनगर पुलिस थाने में भी दिया है।

पीड़ित युवती के अनुसार उसके साथ मोबाइल हैकिंग के जरिये धोखाधड़ी हुई है क्योंकि उसने ना किसी को अपने खाते की कोई जानकारी दी और नहीं कोई अन्य जानकारी या किसी तरह की कोई ओटीपी किसी को बताई है। बताते है कि दो दिन पहले जरूर उसने ऑन लाइन से बयालीस रुपए भुगतान किया था। इसके बाद उसने खाते से किसी तरह का कोई लेनदेन नहीं किया। युवती का कहना है कि हैकर को पता रहा कि मोबाइल का रात में उपयोग नहीं होता है और उसी समय बैंक खाते से रुपए भी निकाले गए जब मोबाइल का उपयोग नहीं किया गया।

युवती का कहना है कि अज्ञात व्यक्ति ने उसका मोबाइल हैक कर उसके दो अलग-अलग बैंक खाते की जानकारी जुटाई इसके बाद रुपए निकाले गए। धोखे का पता तब चला जब अगले दिन सुबह उसने मोबाइल देखा। मोबाइल अपने आप चल रहा था। इसी दौरान स्टेट बैंक के यूनो एप से कुछ मैसेज आया देखने पर पता चला कि मैसेज बॉक्स में बाकी के कोई मैसेज भी नहीं थे। पूरा मैसेज बॉक्स खाली था। युवती ने जब अपना खाता चैक किया तो खाते से एक लाख से ज्यादा रुपए निकाले जाना पाया।
जैसे ही खाते के साथ धोखाधड़ी किए जाने का पता चला युवती ने तुरंत ही सूझबूझ से काम लेकर गलत तरीके से खाता से रुपए निकाले जाने की सूचना देने के लिए बैंक पहुंची लेकिन इस दरम्यान भी उसके खाते से रुपए निकाले जाने का क्रम जारी रहा। युवती ने बताया कि रात 12 बजे से सुबह 11 बजे के दरम्यान अज्ञात व्यक्ति ने उसके स्टेट बैंक के खाते से पांच हजार से रुपए निकालना शुरू किया तो फिर दस हजार, बीस हजार, पच्चीस हजार और बीस हजार रुपए निकाले जबकि उसके एक अन्य खाते पंजाब नेशनल से दो बार में एक बार चालीस हजार और दूसरी बार में पैंतीस हजार रुपए निकाले। इस तरह उसके दो अलग- अलग बैंक खाते से कुल एक लाख पचहत्तर हजार रुपए निकालकर उसे चंपत लगाई गई। पौने दो लाख रुपए की बड़ी राशि निकाले जाने से युवती काफी परेशान हो गई।

उसने साइबर सेल में इसकी शिकायत करने के साथ ही कार्रवाई के लिए पुलिस की भी मदद ली है। युवती ने दीनदयालनगर थाने मे उसके साथ जो अ़ॉन लाइन धोखा हुआ है उस पर कार्रवाई कर पैसे दिलाने का आवेदन दिया है ।

Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: विधायक चेतन्य काश्यप का विशेष जनसंपर्क अभियान,सनातन धर्म महासभा के रामचंद्र शर्मा से मिले
Next Article रतलाम: पिछले 24 घंटों में रतलाम विकासखंड में 3 इंच से अधिक बारिश, जानिए इस वर्ष अभी तक जिले में कहां कितनी बारिश हुई
Editor

Related Posts

रतलाम: कालिका माता मंदिर लोक और विरुपाक्ष महादेव मंदिर नए स्वरूप में विकसित होगा,कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप ने जनप्रतिनिधियों और कलेक्टर के साथ बैठक की

April 9, 2026

रतलाम:पीएनजी गैस कनेक्शन देने को लेकर हुई बैठक,शहर में लगभग 30 प्रतिशत जगह में भूमिगत नेचुरल गैस पाइपलाइन का नेटवर्क उपलब्ध

April 9, 2026

रतलाम : देशभक्ति के सुरों से गूंजा दो बत्ती चौराहा, पुलिस बैंड ने बांधा समां…एक से बढ़कर शानदार प्रस्तुति दी

April 9, 2026

रतलाम: विश्व शांति और बंधुत्व के लिए हजारों लोगों ने एक साथ किया नवकार महामंत्र का जाप…जीतो रतलाम चैप्टर ने मनाया विश्व नवकार महामंत्र दिवस

April 9, 2026

आलोट में पांच दिन पूर्व हुई चोरी का खुलासा-बेटे ने ही चोरी किए माँ-बहन के गहने, 3 लाख के आभूषण बरामद, रतलाम के काटजू नगर में किराए से रहता है आरोपी

April 9, 2026

रतलाम चैंपियन लीग (RCL) सीजन-4 में रोमांच चरम पर-42 मैचों में 8586 रन, 600 चौके और 700 छक्के,20 अर्धशतक

April 9, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: कालिका माता मंदिर लोक और विरुपाक्ष महादेव मंदिर नए स्वरूप में विकसित होगा,कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप ने जनप्रतिनिधियों और कलेक्टर के साथ बैठक की

By EditorApril 9, 2026

रतलाम 9 अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। राज्य शासन द्वारा रतलाम जिले में कालिका माता मंदिर लोक और…

रतलाम:पीएनजी गैस कनेक्शन देने को लेकर हुई बैठक,शहर में लगभग 30 प्रतिशत जगह में भूमिगत नेचुरल गैस पाइपलाइन का नेटवर्क उपलब्ध

April 9, 2026

रतलाम : देशभक्ति के सुरों से गूंजा दो बत्ती चौराहा, पुलिस बैंड ने बांधा समां…एक से बढ़कर शानदार प्रस्तुति दी

April 9, 2026
Top Trending

रतलाम: कालिका माता मंदिर लोक और विरुपाक्ष महादेव मंदिर नए स्वरूप में विकसित होगा,कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप ने जनप्रतिनिधियों और कलेक्टर के साथ बैठक की

By EditorApril 9, 2026

रतलाम 9 अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। राज्य शासन द्वारा रतलाम जिले में कालिका माता…

रतलाम:पीएनजी गैस कनेक्शन देने को लेकर हुई बैठक,शहर में लगभग 30 प्रतिशत जगह में भूमिगत नेचुरल गैस पाइपलाइन का नेटवर्क उपलब्ध

By EditorApril 9, 2026

रतलाम 9 अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। पीएनजी नेटवर्क बढाने तथा अधिकाधिक उपभोक्ताओं को पीएनजी…

रतलाम : देशभक्ति के सुरों से गूंजा दो बत्ती चौराहा, पुलिस बैंड ने बांधा समां…एक से बढ़कर शानदार प्रस्तुति दी

By EditorApril 9, 2026

रतलाम,9 अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। रतलाम शहर का हृदय स्थल दो बत्ती चौराहा गुरुवार…

Advertisement
Demo
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.