रतलाम,13जुलाई(खबरबाबा.काम)। पटवारी भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़े की आशंका को लेकर आदिवासी छात्र संगठन और अन्य संगठन ने गुरुवार को रतलाम में भी प्रदर्शन करते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
परीक्षार्थियों ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन दिया और परीक्षा की उच्च स्तरीय जांच करने की मांग की। ज्ञापन के पूर्व सैकड़ों की संख्या में छात्र जिन्होंने पटवारी की परीक्षा भी दी थी वह लोग स्टेडियम से रैली के रूप में कलक्ट्रेट पहुंचे और यहां पर धरना प्रदर्शन किया।उसके बाद उन्होंने कलेक्टर को ज्ञापन देकर पटवारी भर्ती परीक्षा में हुई धांधली की जांच की मांग की। दोषियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए सीबीआई जांच की भी मांग की। इस दौरान यहां पर जमकर नारे लगाए गए। कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी को ज्ञापन सौंपा गया।
इस दौरान यहां पर जयस संरक्षक अभय ओहरी, कमलेश्वर डोडियार, कमल भूरिया, मयूर मौर्य, मनोज परमार, रोहन ठाकुर, दीपक निंनामा, तनवीर डोडियार, दीपक गिरवाल, आदिवासी छात्र संगठन के अध्यक्ष दिनेश माल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष तुलसी राम डिंडोर, मुकेश भाभर, सुरेश डांगी, अरविंद चरपोटा, बुरा लाल मईडा, प्रदेश संभाग सचिव बहादुर डामोर, गोपाल मईड़ा, शैलेंद्र डामोर, शैतान चारेल, पुष्पेंद्र राठौड़, राहुल सरगना, छात्रा सुनीता डोडियार, महेश मालवीय, किशोर मालवीय, विशाल चौहान, उमेश मालवीय, जिला कांग्रेश बेरोजगार प्रकोष्ठ अध्यक्ष जितेंद्र मालवीय सहित बडी संख्या में छात्र उपस्थित थे।
