Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

August 31, 2026

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

August 31, 2026

रतलाम में बढ़ती चोरियों पर एसपी का एक्शन मोड: अनसुलझी वारदातों के लिए SIT का गठन, तीन थाना प्रभारियों को शो-कॉज नोटिस

August 31, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: पुलिस ने किया अंधे कत्ल का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, मुंह बोली बहन और उसका पति ही निकला आरोपी
रतलाम

रतलाम: पुलिस ने किया अंधे कत्ल का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, मुंह बोली बहन और उसका पति ही निकला आरोपी

EditorBy EditorJuly 22, 2023No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: पुलिस ने किया अंधे कत्ल का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, मुंह बोली बहन और उसका पति ही निकला आरोपी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

 

रतलाम,22जुलाई(खबरबाबा.काम)। दिनदयाल नगर थाना पुलिस ने जंगल में मिली एक महिला की लाश के मामले का खुलासा कर दिया है। महिला की हत्या की गई थी। इस अंधे कत्ल के मामले में दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

शनिवार को दिनदयाल नगर थाने में सीएसपी हेमंत चौहान ने प्रेस वार्ता कर मामले की जानकारी दी। सीएसपी श्री चौहान ने बताया कि दीनदयाल नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जंगल तरफ पलसोड़ी में 14 जुलाई को अज्ञात महिला की लाश मिलने पर मर्ग पंजीबद्ध कर जाँच मे लिया गया। अज्ञात महिला की शिनाख्तगी हेतु पुलिस अधीक्षक रतलाम सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर तत्काल शिनाख्तगी हेतु निर्देशित किया गया। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम हेमंत चौहान के मार्गदर्शन में थाना दीनदयाल नगर रतलाम की टीम बनाकर अज्ञात महिला की शिनाख्तगी में लगाया गया।

यह है मामला

अज्ञात मृतिका के हाथ पर लिखे हुये नाम एवं उसके पहने हुये कपड़ों के फोटो देखकर शंभु मसीह निवासी मिशन कम्पाउंड रतलाम ने अज्ञात मृतिका की शिनाख्तगी पार्वतीबाई पति स्व. दुलेसिंह मईड़ा उम्र 45 वर्ष निवासी राजपुरा हाल मुकाम मिशन कम्पाउंड रतलाम के रुप मे की गई। CCTNS/ICIS पोर्टल के माध्यम से मृतिका पार्वतीबाई की पहचान की गई। मृतिका पार्वतीबाई शादीशुदा होकर उसके पति की मृत्यु हो चुकी थी। पार्वतीबाई शंभु मसीह के साथ करीब तीन वर्ष से राजी • मर्जी से पत्नि की तरह रहने लगी थी। 12 जुलाई को सुबह शंभु मसीह मछली पकड़ने चला गया था तब पार्वतीबाई घर पर ही थी। मृतिका पार्वतीबाई की मुँह बोली बहन दल्लुबाई व उसका पति जगदीश उसे घुमाने पलसोड़ी जंगल तरफ गये थे। पार्वतीबाई उसकी मुँह बोली बहन दल्लुबाई को अक्सर बोलती थी कि जगदीश को छोड़ दे।पर दल्लुबाई जगदीश को छोड़ना नहीं चाहती थी इसी बात को लेकर दल्लुबाई व जगदीश पार्वती से मन ही मन मे नाराजगी रखते थे। पार्वती कबाडे व पत्नी बिनने का काम करती थी व रुपये बचाकर अपने पास ही रखती थी। उसके पास करीब 30-40 हजार रुपये नगदी थे जिन्हे अपने पास बटुए में रखती थी।

मृतिका पार्वतीबाई उसकी मुँह बोली बहन दल्लुबाई व जगदीश के साथ पटेलमाली खाई जंगल पलसोड़ी तरफ जाना तथा शाम के समय केवल दल्लुबाई व जगदीश मोटरसाईकिल से वापस आना पाया गया। पार्वतीबाई पति स्व. दुलेसिंह की हत्या उसके मुँह बोली बहन दल्लुबाई पति जगदीश डामर हाल मुकाम परनाला तथा जगदीश पिता भेरुडामर निवासी सनावदा के द्वारा द्वेष व रुपयों के लालच में आकर हत्या की नियत से मोटरसाईकिल पर बैठाकर पटेलमाल खाई जंगल पलसोड़ी मे ले गये। जहाँ सुनसान जगह देखकर पार्वतीबाई की हत्या कर दी।

आरोपीगण दल्लुबाई पति जगदीश डामर हाल मुकाम परनाला तथा जगदीश पिता भेरु डामर निवासी सनावदा के विरुद्ध धारा 302,34 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। दौराने विवेचना आरोपीयो की तलाश करते पुलिस टीम द्वारा आरोपीगण दल्लुबाई तथा जगदीश को गिरफ्तार किया गया। जिनके द्वारा पार्वतीबाई का गमछे से गला घोटकर हत्या करना व रुपये छिनना बताया।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

मामले के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी में प्रभारी दीनदयाल नगर थाना दीपक कुमार मंडलोई, उनि शांतिलाल चौहान, उनि निशा चौबे, सउनि प्रकाशचन्द्र रालोतिया, सउनि प्यारसिंह अलावे, प्र. आर. मनोज पाण्डेय, प्र. आर. अंकलेश्वर पाटीदार, प्र. आर. जयेन्द्रसिंह, प्र. आर. नवीन पटेल, प्र. आर. जितेन्द्रसिंह गौड़, आर. राकेश दांगी, आर. दीपकसिंह, मआर मोना, म.आर.कैलाशी कटारा, म. आर. प्रमिला राठौड़, आर. राणाप्रताप, आर. नरेन्द्र मुनिया, आर रावजी गणावा, आर. महेश ठाकरे, आर. मनीष परिहार,आर. देवीसिंह तथा सायबर सेल रतलाम के प्र. आर. मनमोहनसिंह, आर. राहुल पाटीदार, आर. तुषार एवं थाना दीनदयाल नगर टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: विकास पर्व- 164 लाख के विकास कार्यों का विधायक दिलीप मकवाना ने किया शिलापूजन व लोकार्पण
Next Article जिला पटवारी संघ ने विधायक चेतन्य काश्यप को धन्यवाद ज्ञापित किया,- नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर से हुई सकारात्मक चर्चा
Editor

Related Posts

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

August 31, 2026

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

August 31, 2026

रतलाम में बढ़ती चोरियों पर एसपी का एक्शन मोड: अनसुलझी वारदातों के लिए SIT का गठन, तीन थाना प्रभारियों को शो-कॉज नोटिस

August 31, 2026

रतलाम: जमीन पर बैठकर कलेक्टर ने खंगालीं पुरानी पंजीयां, 1956-57 के नक्शों से लेकर नामांतरण रिकॉर्ड तक बारीकी से देखा… तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण, 70 साल पुराने नक्शों और पंजीयों को सुरक्षित रखने के निर्देश

August 31, 2026

रतलाम में सड़क हादसों में मौतें 28.57 प्रतिशत बढ़ीं, डीआईजी निमिष अग्रवाल द्वारा हाईवे से जुड़े 6 थानों को नोटिस..जुलाई तक 171 लोगों की जान गई, हादसे भी 21.53 प्रतिशत बढ़े..

August 31, 2026

रतलाम: कलेक्टर अजय कटेसरिया का एक्शन-टीएल बैठक में अनुपस्थित खेल, आबकारी एवं पेंशन अधिकारी को कारण बताओ नोटिस

August 31, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में भारतीय जनता युवा मोर्चा…

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

August 31, 2026

रतलाम में बढ़ती चोरियों पर एसपी का एक्शन मोड: अनसुलझी वारदातों के लिए SIT का गठन, तीन थाना प्रभारियों को शो-कॉज नोटिस

August 31, 2026
Top Trending

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में भारतीय…

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। एसपी अमित कुमार के निर्देश पर अवैध मादक…

रतलाम में बढ़ती चोरियों पर एसपी का एक्शन मोड: अनसुलझी वारदातों के लिए SIT का गठन, तीन थाना प्रभारियों को शो-कॉज नोटिस

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। शहर और जिले में लगातार बढ़ रही चोरी…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.