Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: रेलवे स्टेशन से घर लौट रहे युवक पर फायरिंग, पीठ में लगी गोली…पुराने माल गोदाम रोड पर बाइक सवार दो नकाबपोशों ने किए दो फायर, सीसीटीवी फुटेज में दिखे संदिग्ध, पुलिस कर रही जांच

October 19, 2026

इंदौर: फॉलो अप- लोकायुक्त की जांच में प्रधान आरक्षक चालक की 46 अचल संपत्तियां उजागर, बाजार मूल्य 64 करोड़ रुपये से अधिक…आय से अधिक संपत्ति मामले में लोकायुक्त की जांच जारी

October 19, 2026

रतलाम: अल्पवर्षा से जल संकट की आहट, अब भी नहीं जागा नगर निगम ! पूर्व महापौर डागा ने नगर निगम की सुस्ती पर उठाए सवाल,दिए सुझाव,बोले- शहर की बोरिंग का सर्वे कराएं, शोधित पानी के उपयोग की योजना बनाएं

October 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम में हुई मध्यप्रदेश और राजस्थान के पुलिस अधिकारियों की बॉर्डर मीटिंग, 2 आईजी, 1 डीआईजी और 5 जिलो के एसपी रहे मौजूद, जानिए क्या बातचीत हुई
देश

रतलाम में हुई मध्यप्रदेश और राजस्थान के पुलिस अधिकारियों की बॉर्डर मीटिंग, 2 आईजी, 1 डीआईजी और 5 जिलो के एसपी रहे मौजूद, जानिए क्या बातचीत हुई

EditorBy EditorAugust 17, 2023Updated:August 17, 2023No Comments2 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम में हुई मध्यप्रदेश और राजस्थान के पुलिस अधिकारियों की बॉर्डर मीटिंग, 2 आईजी, 1 डीआईजी और 5 जिलो के एसपी रहे मौजूद, जानिए क्या बातचीत हुई
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

 

 

रतलाम,17अगस्त(खबरबाबा.काम)। मध्य प्रदेश और राजस्थान दोनों राज्यों में इसी साल दो माह बाद चुनाव होने हैं। ऐसे में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव के लिए दोनों राज्यों की पुलिस भी अलर्ट हो गई है। गुरुवार को रतलाम एसपी ऑफिस में मध्यप्रदेश और राजस्थान के पुलिस अधिकारियों की महत्वपूर्ण बॉर्डर मीटिंग हुई, जिसमें अधिकारियों ने आपस में जानकारियां साझा करने के साथ ही बॉर्डर से लगे जिलों में समन्वय के साथ कार्य करने के लिए रणनीति भी बनाई।

बॉर्डर मीटिंग में उज्जैन आईजी संतोष सिंह के साथ ही राजस्थान के बांसवाड़ा रेंज की आईजी सुश्री एस परिमाला भी उपस्थित रही। इसके अलावा रतलाम रेंज डीआईजी मनोज सिंह, रतलाम एसपी राहुल लोढा, मंदसौर एसपी अनुराग सुजानिया, नीमच एसपी अमित तोलानी, बांसवाड़ा एसपी अभिजीत सिंह और प्रतापगढ़ एसपी अमित कुमार बॉर्डर मीटिंग में मौजूद रहे।

फरार अपराधियों की जानकारी साझा की

विधानसभा चुनाव के परिपेक्ष्य में आयोजित इस बॉर्डर मीटिंग में दोनों राज्यों के पुलिस अधिकारियों ने ऐसे शातिर अपराधियों और फरार वारंटियों की जानकारी साजा की जो एक दूसरे के यहां फरारी काट रहे हैं। ऐसे अपराधियों के बारे में भी जानकारी एक दूसरे को दी गई जो एक राज्य में अपराध करके दूसरे राज्य में चले जाते हैं। बैठक में आपसी तालमेल के साथ इन अपराधियों को पकड़ने, राज्यों के प्रवेश मार्ग पर चेकिंग, आपसी कम्युनिकेशन और बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने को लेकर चर्चा कर रणनीति बनाई गई। बैठक में दोनों राज्यों की पुलिस ने एक दूसरे को संबंधित जिलों के एनडीपीएस एवं अन्य बड़े अपराध के फरार आरोपियों की संपत्ति एवं अन्य जानकारी भी साझा की। बैठक में बॉर्डर के नाकों पर जल्द से जल्द सीसीटीवी कैमरे लगाने पर भी बातचीत हुई।

इनका कहना है

बॉर्डर मीटिंग में विधानसभा चुनाव के परिपेक्ष्य में कई विषयों पर चर्चा की गई। कई महत्वपूर्ण जानकारी भी एक दूसरे से साझा की गई है। आगामी दिनों में बॉर्डर से लगे जिलों में दोनों राज्यों की पुलिस आपसी समन्वय से कार्य करेगी।

-संतोष सिंह, आईजी उज्जैन रेंज

डीजीपी महोदय के निर्देश के अनुसार आज बॉर्डर मीटिंग का आयोजन किया गया था। दोनों राज्यों के पुलिस अधिकारियों ने अपराधियों के बारे में भी जानकारी साझा की है। आगामी चुनाव को देखते हुए समन्वय के साथ कार्य करने की रणनीति बनाई गई है।

सुश्री एस परिमाला, आईजी बांसवाड़ा रेंज (राजस्थान)

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: 2500 से अधिक श्रावक-श्राविकाओं ने आदित्य मुनि म.सा. की निश्रा में भ्रूण हत्या के खिलाफ एक स्वर में लिया यह संकल्प
Next Article रतलाम : भाजपा ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए जारी की अपनी पहली सूची, एमपी में कुल 39 विधानसभा सीटों की सूची जारी, जानिए कहां किसे मिला टिकट
Editor

Related Posts

रतलाम: रेलवे स्टेशन से घर लौट रहे युवक पर फायरिंग, पीठ में लगी गोली…पुराने माल गोदाम रोड पर बाइक सवार दो नकाबपोशों ने किए दो फायर, सीसीटीवी फुटेज में दिखे संदिग्ध, पुलिस कर रही जांच

October 19, 2026

इंदौर: फॉलो अप- लोकायुक्त की जांच में प्रधान आरक्षक चालक की 46 अचल संपत्तियां उजागर, बाजार मूल्य 64 करोड़ रुपये से अधिक…आय से अधिक संपत्ति मामले में लोकायुक्त की जांच जारी

October 19, 2026

रतलाम: अल्पवर्षा से जल संकट की आहट, अब भी नहीं जागा नगर निगम ! पूर्व महापौर डागा ने नगर निगम की सुस्ती पर उठाए सवाल,दिए सुझाव,बोले- शहर की बोरिंग का सर्वे कराएं, शोधित पानी के उपयोग की योजना बनाएं

October 19, 2026

रतलाम: रॉयल कॉलेज में ‘टेक-कम-कल्चरल मीट’ का आयोजन,लॉजिक और लेक्चर के अनूठे मेल से सजा भव्य समारोह

October 18, 2026

रतलाम: नकली सोना-चांदी बेचकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश…शहर सहित हरियाणा, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में ठगी करने वाले गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार,नकली सोना-चांदी जब्त

October 18, 2026

रतलाम रेल मंडल में हादसों का सिलसिला: अब कच्चे तेल से भरी मालगाड़ी में लगी आग,बजरंगगढ़ स्टेशन के पास टैंक के ऊपर उठीं लपटें, दुर्घटना सायरन बजा, रतलाम से रवाना की गई राहत ट्रेन, तीन दिन में रेल से जुड़ी तीसरी घटना

October 17, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: रेलवे स्टेशन से घर लौट रहे युवक पर फायरिंग, पीठ में लगी गोली…पुराने माल गोदाम रोड पर बाइक सवार दो नकाबपोशों ने किए दो फायर, सीसीटीवी फुटेज में दिखे संदिग्ध, पुलिस कर रही जांच

By EditorOctober 19, 2026

रतलाम, 19अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। रेलवे स्टेशन से एक्टिवा पर सवार होकर घर लौट रहे 28…

इंदौर: फॉलो अप- लोकायुक्त की जांच में प्रधान आरक्षक चालक की 46 अचल संपत्तियां उजागर, बाजार मूल्य 64 करोड़ रुपये से अधिक…आय से अधिक संपत्ति मामले में लोकायुक्त की जांच जारी

October 19, 2026

रतलाम: अल्पवर्षा से जल संकट की आहट, अब भी नहीं जागा नगर निगम ! पूर्व महापौर डागा ने नगर निगम की सुस्ती पर उठाए सवाल,दिए सुझाव,बोले- शहर की बोरिंग का सर्वे कराएं, शोधित पानी के उपयोग की योजना बनाएं

October 19, 2026
Top Trending

रतलाम: रेलवे स्टेशन से घर लौट रहे युवक पर फायरिंग, पीठ में लगी गोली…पुराने माल गोदाम रोड पर बाइक सवार दो नकाबपोशों ने किए दो फायर, सीसीटीवी फुटेज में दिखे संदिग्ध, पुलिस कर रही जांच

By EditorOctober 19, 2026

रतलाम, 19अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। रेलवे स्टेशन से एक्टिवा पर सवार होकर घर…

इंदौर: फॉलो अप- लोकायुक्त की जांच में प्रधान आरक्षक चालक की 46 अचल संपत्तियां उजागर, बाजार मूल्य 64 करोड़ रुपये से अधिक…आय से अधिक संपत्ति मामले में लोकायुक्त की जांच जारी

By EditorOctober 19, 2026

इंदौर, 19अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर में पदस्थ प्रधान आरक्षक…

रतलाम: अल्पवर्षा से जल संकट की आहट, अब भी नहीं जागा नगर निगम ! पूर्व महापौर डागा ने नगर निगम की सुस्ती पर उठाए सवाल,दिए सुझाव,बोले- शहर की बोरिंग का सर्वे कराएं, शोधित पानी के उपयोग की योजना बनाएं

By EditorOctober 19, 2026

रतलाम,19अक्टूबर(खबरबाबा. कॉम)। अल्पवर्षा के चलते आगामी ग्रीष्मकाल में शहर पर जल संकट…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.