Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

August 31, 2026

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

August 31, 2026

रतलाम में बढ़ती चोरियों पर एसपी का एक्शन मोड: अनसुलझी वारदातों के लिए SIT का गठन, तीन थाना प्रभारियों को शो-कॉज नोटिस

August 31, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: 2500 से अधिक श्रावक-श्राविकाओं ने आदित्य मुनि म.सा. की निश्रा में भ्रूण हत्या के खिलाफ एक स्वर में लिया यह संकल्प
रतलाम

रतलाम: 2500 से अधिक श्रावक-श्राविकाओं ने आदित्य मुनि म.सा. की निश्रा में भ्रूण हत्या के खिलाफ एक स्वर में लिया यह संकल्प

EditorBy EditorAugust 17, 2023No Comments4 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: 2500 से अधिक श्रावक-श्राविकाओं ने आदित्य मुनि म.सा. की निश्रा में भ्रूण हत्या के खिलाफ एक स्वर में लिया यह संकल्प
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

 

 

रतलाम,17अगस्त(खबरबाबा.काम)। आचार्य श्री रामलाल जी म.सा. के आज्ञानुवर्ती शासन दीपक आदित्य मुनि महाराज साहब ने पर्युषण महापर्व के चतुर्थ दिन समता भवन गोपाल गोशाला कालोनी पर प्रवचन में ढाई हजार से अधिक श्रावक श्राविकाओ को भ्रूण हत्या नहीं करने, नही करवाने और उस घोर पाप के लिए प्रोत्साहित नहीं करने के सौगंध कराते हुए संकल्प दिलाया।

उन्होंने प्रवचन में फरमाया कि नारी बेटी भी है, मां, बहन, पत्नी भी है।इसके अनेक रूप हैं।यह एक घर को नहीं संभालती, दो- दो घर की शान रखती है‌। समाज का नेतृत्व भी करती है। देश को जब जरूरत पड़ी तब अपनी शक्ति से देश की रक्षा भी की। महारानी लक्ष्मी बाई ,माता त्रिशला, देवकी माता, पार्वती माता,चंदनबाला, ऐसे कई उदाहरण देकर उन्होंने नारी के सम्मान के बारे में बताया। उन्होंने कहा जहां नारी का सम्मान नहीं वहां लक्ष्मी का वास नहीं। सरस्वती का वास नहीं। एक नारी के बिना परिवार ही नहीं समाज भी अधूरा है।

जैन धर्म में नारी के स्थान पर जोर देते हुए मुनिश्री ने कहा कि नारी ने तीर्थंकर गोत्र का भी बंध किया है। साथ ही कई साधविया समाज में ,धर्म में, परिवार में संस्कार, संस्कृति को जागृत करने का कार्य कर रही है। परिवार की सेवा के साथ-साथ समाज सेवा में भी जुटी हुई है।बच्चों की पहली गुरु मां ही होती है। उनका पालन पोषण मां से ही है। पिता भी अपनी जवाबदारी को अच्छे से पूर्ण करते हैं, परंतु मां के गर्भाशय में से ही बच्चों की शिक्षा शुरू हो जाती है। एक मां अपने ज्ञान, शिक्षा से पुत्र हो या पुत्री उसे सत मार्ग की ओर ले जा सकती है। समाज कल्याण में सहायक बन सकती है। क्योंकि संतान का विशेष लगाव, प्रेम ,मां से अधिक होता है। एक पिता का ऐसा ही लगाव अपनी बेटी से अधिक होता है।

आपने कहा कि एक पत्नी अपनी बचपन की यादों को छोड़ नए परिवार में प्रवेश कर अपनी नवीनता लिए सबको अपने सांचे में ढाल लेती है। यह होती है स्त्री। इसलिए स्त्री की रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है।उसे सिर्फ दिखावे के लिए सम्मान नहीं दे।परिवार में, समाज में, राष्ट्र में ,व्यापार में ,घर में ,हर उस स्तर तक सम्मान देकर साहसी बनाते हुए समकक्ष रखने का प्रयास करें। जिससे लोगों में बेटियों के जन्म को लेकर कोई संशय नहीं रहे। भ्रूण हत्या की तरफ वह सोचे भी नहीं, उनके मन में वह विचार भी नहीं आए। नारी के प्रति सम्मान सिर्फ सरकार का काम नहीं यह जवाबदारी हम सब की भी है।

मुनि श्री ने कहा कि इतिहास उठाकर देख लो भगवान महावीर के समवशरण में गौतम स्वामी के 14000 शिष्य थे परंतु सती चंदनबाला के साथ 36000 शिष्या थी, ऐसे कई क्षेत्र हैं जहां नारी का बाहुल्य भी अधिक है, पुरुषार्थ भी अधिक है।परंतु वह पुरुष के सम्मान में, परिवार के सम्मान में अपने आप को पीछे रख आपको आगे करती है। भगवान महावीर को साक्षी मानकर गुरु भगवंत आचार्य रामलाल जी महाराज साहब को साक्षी मानकर सभी श्रावक श्राविका यह संकल्प लें कि हम भ्रूण हत्या करेंगे नहीं, करवाएंगे नहीं ,करने वाले को प्रोत्साहन देंगे नहीं, उसका साथ देंगे नहीं ,हम उसका विरोध करेंगे, क्योंकि आप दिन भर भी धर्म कर रहे हैं ,पूरी जिंदगी भी धर्म कर रहे हैं, पर आपने उसे जीव को तड़प तड़प कर अगर मार दिया तो आपका पाप का उदय बढ़ता चला जाएगा। वह धर्म भी आपके साथ नहीं आएगा।

उपरोक्त जानकारी देते हुए साधुमार्गी जैन संघ के प्रीतेश गादिया ने बताया कि महाराज साहब द्वारा दिलाए गए इस संकल्प के पश्चात राम गुरु की जय जय कार के नारों के साथ पूरा सभागृह गूंज उठा।इस अवसर पर साधुमार्गी जैन संघ के अध्यक्ष सुदर्शन पीरोदिया ने अपने भाव में कहा कि इस प्रकार का संकल्प जो हमें संयम मार्ग पर ले जाता है वैसी प्रेरणा आज हमें महाराज साहब द्वारा दी गई, वह हमारे जीवन को एक अनुपम राह की ओर ले जाएगा । संचालन दशरथ बाफना ने किया। सभा में विनोद मेहता ,चंदन पीरोदिया, पवन गोरेचा आदि ने अपने भाव रखें। श्री गादिया ने यह भी बताया की पर्युषण के पावन अवसर पर समता युवा संघ, बहु मंडल ,बालक मंडल, बालिका मंडल ,महिला मंडल, द्वारा स्तवन, तात्कालिक भाषण, धार्मिक फैंसी ड्रेस ,ड्राइंग ,ऐसी कई प्रतियोगिता का आयोजन दोपहर दो से चार बजे तक भवन गौशाला कॉलोनी पर भी चल रहा है।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: पुलिस कप्तान द्वारा जिले में बड़े स्तर पर पुलिस उपनिरीक्षको के तबादले, जानिए कौन कहां गया
Next Article रतलाम में हुई मध्यप्रदेश और राजस्थान के पुलिस अधिकारियों की बॉर्डर मीटिंग, 2 आईजी, 1 डीआईजी और 5 जिलो के एसपी रहे मौजूद, जानिए क्या बातचीत हुई
Editor

Related Posts

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

August 31, 2026

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

August 31, 2026

रतलाम में बढ़ती चोरियों पर एसपी का एक्शन मोड: अनसुलझी वारदातों के लिए SIT का गठन, तीन थाना प्रभारियों को शो-कॉज नोटिस

August 31, 2026

रतलाम: जमीन पर बैठकर कलेक्टर ने खंगालीं पुरानी पंजीयां, 1956-57 के नक्शों से लेकर नामांतरण रिकॉर्ड तक बारीकी से देखा… तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण, 70 साल पुराने नक्शों और पंजीयों को सुरक्षित रखने के निर्देश

August 31, 2026

रतलाम में सड़क हादसों में मौतें 28.57 प्रतिशत बढ़ीं, डीआईजी निमिष अग्रवाल द्वारा हाईवे से जुड़े 6 थानों को नोटिस..जुलाई तक 171 लोगों की जान गई, हादसे भी 21.53 प्रतिशत बढ़े..

August 31, 2026

रतलाम: कलेक्टर अजय कटेसरिया का एक्शन-टीएल बैठक में अनुपस्थित खेल, आबकारी एवं पेंशन अधिकारी को कारण बताओ नोटिस

August 31, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में भारतीय जनता युवा मोर्चा…

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

August 31, 2026

रतलाम में बढ़ती चोरियों पर एसपी का एक्शन मोड: अनसुलझी वारदातों के लिए SIT का गठन, तीन थाना प्रभारियों को शो-कॉज नोटिस

August 31, 2026
Top Trending

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में भारतीय…

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। एसपी अमित कुमार के निर्देश पर अवैध मादक…

रतलाम में बढ़ती चोरियों पर एसपी का एक्शन मोड: अनसुलझी वारदातों के लिए SIT का गठन, तीन थाना प्रभारियों को शो-कॉज नोटिस

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। शहर और जिले में लगातार बढ़ रही चोरी…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.