Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

September 1, 2026

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

September 1, 2026

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

August 31, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: प्याज पर 40 प्रतिशत निर्यात शुल्क के विरोध में रतलाम कृषि उपज मंडी में भी किसानों ने कराया नीलामी कार्य बंद, बड़ी संख्या में किसान हुए एकत्रित, पुलिस फोर्स भी रहा तैनात
रतलाम

रतलाम: प्याज पर 40 प्रतिशत निर्यात शुल्क के विरोध में रतलाम कृषि उपज मंडी में भी किसानों ने कराया नीलामी कार्य बंद, बड़ी संख्या में किसान हुए एकत्रित, पुलिस फोर्स भी रहा तैनात

EditorBy EditorAugust 22, 2023Updated:August 22, 2023No Comments2 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: प्याज पर 40 प्रतिशत निर्यात शुल्क के विरोध में रतलाम कृषि उपज मंडी में भी किसानों ने कराया नीलामी कार्य बंद, बड़ी संख्या में किसान हुए एकत्रित, पुलिस फोर्स भी रहा तैनात
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम,22अगस्त(खबरबाबा.काम)। ब्याज पर 40 प्रतिशत निर्यात शुल्क के विरोध में आज रतलाम कृषि उपज मंडी में भी प्याज उत्पादक किसानों और विभिन्न किसान संगठनों ने आंदोलन की शुरुआत करते हुए नीलामी कार्य बंद करा दिया। इस दौरान मंडी में भारी पुलिस फोर्स भी तैनात रहा।

प्याज की बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा प्याज पर निर्यात शुल्क 40% लगाए जाने से प्याज उत्पादक किसान नाराज हो गए हैं। निर्यात शुल्क लगाए जाने से प्याज की कीमतों में 10 से 12 रूपए प्रति किलो की गिरावट आई है । इसके बाद अब रतलाम जिले में प्याज उत्पादक किसान और विभिन्न किसान संगठनों ने मंडियों में नीलामी बंद करवा कर आंदोलन की शुरुआत कर दी है। आंदोलन कर रहे किसानों का कहना है कि जब तक प्याज पर से 40% निर्यात शुल्क का निर्णय वापस नहीं लिया जाता तब तक चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा।

दरअसल सोमवार को प्याज उत्पादक किसानों ने लामबद्ध होकर केंद्र सरकार के निर्णय के विरोध में आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया था। विरोध कर रहे किसानों का कहना है कि केंद्र सरकार द्वारा निर्यात शुल्क 40% किए जाने से प्याज की कीमतों में 10 से 12 रुपए प्रति किलो की कमी आ गई है। जिसकी वजह से किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों को 2 दिन पूर्व जहां प्रति क्विंटल प्याज पर 2800 रुपये प्राप्त हो रहे थे। वहीं, निर्यात शुल्क लगाए जाने के बाद दाम घटकर 1600 से 1700 रुपए प्रति क्विंटल ही रह गया है। बढ़ाया गया निर्यात शुल्क 31 दिसंबर 2023 तक लागू रहेगा। इस संबंध में भारत सरकार के वित्त मंत्रालय द्वारा राज पत्र भी जारी किया गया है। नाराज किसानों का कहना है कि सरकार की इस नीति की वजह से प्याज उत्पादक किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। जब तक यह निर्णय वापस नहीं लिया जाता है तब तक प्रदेश भर में किसान चरणबद्ध आंदोलन जारी रखेंगे।

मंगलवार को स्थानीय महू रोड स्थित कृषि उपज मंडी में बड़ी संख्या में प्याज उत्पादक किसान एकत्रित हुए नारेबाजी करते हुए नीलामी कार्य बंद कर दिया। इस दौरान किसान नेता डीपी धाकड़, राजेश पुरोहित, समरथ पाटीदार सहित अन्य किसान नेता मौजूद रहे। किसानों की संख्या को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस फोर्स की तैनात किया गया था।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम:महाकाल की कृपा एवं पूर्वजों के आशीर्वाद से राठौड़ परिवार कर रहा पुण्य कार्य – श्री आत्मानंद जी सरस्वती,- जय महाकाल के उद्घोष के साथ उज्जैन रवाना हुए श्रद्धालू
Next Article पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के भत्तों में वृद्धि की स्वीकृति,राज्य शासन के पेंशनरों , परिवार पेंशनरों के महंगाई राहत दर में वृद्धि,मुख्यमंत्री श्री चौहान की अध्यक्षता में हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय
Editor

Related Posts

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

September 1, 2026

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

September 1, 2026

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

August 31, 2026

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

August 31, 2026

रतलाम में बढ़ती चोरियों पर एसपी का एक्शन मोड: अनसुलझी वारदातों के लिए SIT का गठन, तीन थाना प्रभारियों को शो-कॉज नोटिस

August 31, 2026

रतलाम: जमीन पर बैठकर कलेक्टर ने खंगालीं पुरानी पंजीयां, 1956-57 के नक्शों से लेकर नामांतरण रिकॉर्ड तक बारीकी से देखा… तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण, 70 साल पुराने नक्शों और पंजीयों को सुरक्षित रखने के निर्देश

August 31, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

By EditorSeptember 1, 2026

रतलाम, 1 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। टेलीग्राम के जरिए ऑनलाइन घड़ियां बेचकर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा…

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

September 1, 2026

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

August 31, 2026
Top Trending

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

By EditorSeptember 1, 2026

रतलाम, 1 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। टेलीग्राम के जरिए ऑनलाइन घड़ियां बेचकर मोटा मुनाफा…

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

By EditorSeptember 1, 2026

रतलाम, 1 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। विंध्यवासिनी कॉलोनी में 13 दिन पहले ई-स्कूटी में…

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में भारतीय…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.