Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

August 31, 2026

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

August 31, 2026

रतलाम में बढ़ती चोरियों पर एसपी का एक्शन मोड: अनसुलझी वारदातों के लिए SIT का गठन, तीन थाना प्रभारियों को शो-कॉज नोटिस

August 31, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: त्रिशला नंदन वीर की जय बोलो महावीर की , के जयकारो के साथ हर्षोउल्लास से मनाया श्री प्रभु महावीर स्वामी का जन्म वाचन समारोह 
रतलाम

रतलाम: त्रिशला नंदन वीर की जय बोलो महावीर की , के जयकारो के साथ हर्षोउल्लास से मनाया श्री प्रभु महावीर स्वामी का जन्म वाचन समारोह 

EditorBy EditorSeptember 16, 2023Updated:September 16, 2023No Comments4 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: त्रिशला नंदन वीर की जय बोलो महावीर की , के जयकारो के साथ हर्षोउल्लास से मनाया श्री प्रभु महावीर स्वामी का जन्म वाचन समारोह 
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

 

 

रतलाम,16सितम्बर(खबरबाबा.काम)। पर्यूषण पर्व के अंतर्गत शनिवार को भगवान श्री महावीर स्वामी का जन्म वाचन समारोह धूमधाम से मनाया गया। मंदिरो और उपाश्रय में जन्म वाचन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिनालयो में भगवान की प्रतिमाजी का आकर्षक श्रंगार किया गया।

स्टेशन रोड जैन श्री संघ द्वारा सजन प्रभा हाल में जन्म वाचन समारोह का आयोजन किया गया।  यहां श्री संघ ने 14 सपनाजी की बोलियां का लाभ लिया। श्री संघ की साधर्मिक भक्ति का लाभ स्वर्गीय प्रकाशचंद्र जी नाहर, महेंद्र नाहर, अभिषेक नाहर,सौरभ नाहर एवं नाहर परिवार , रतलाम द्वारा लिया गया। श्री संघ द्वारा नाहर परिवार का बहुमान किया गया।

परम पूज्य गणिवर्य कल्याणरत्न विजय जी म.सा.की शुभ निश्रा में श्री आराधना भवन जैन श्री संघ द्वारा प्रभु श्री महावीर स्वामी का जन्मवाचन समारोह बड़े ही उत्साह से मनाया गया। प्रातः 8-45 बजे से पूज्य गुरुदेव के प्रवचन हुए।कल्पसूत्र वाचन हुआ। दोपहर 12:30 बजे जन्म वाचन की बोलियां प्रारंभ हुई। बाद में पूज्य गुरुदेव के मुखाग्र से जन्मवाचन हुआ।

आचार्य श्री विजय कुलबोधि सूरीश्वरजी म.सा.की निश्रा में लगी 14 स्वप्नों की बोलियां

पर्वाधिराज पर्युषण में शनिवार को भगवान महावीर के जन्म का वाचन हुआ। आचार्य श्री विजय कुलबोधि सूरीश्वरजी म.सा.की निश्रा में 14 स्वप्नों की बोलियां लगाई गई।सुबह सेठ जी का बाजार स्थित  आगमोद्धारक भवन में प्रवचन हुए। उसके  बाद मोहन टाकीज में दोपहर में भगवान महावीर जन्मोत्सव मनाया गया। बोलियों के बाद सबने एक-दूसरे को केसरिया छापे लगाकर बधाईया दी।

इससे पूर्व आचार्य श्री विजय कुलबोधि सूरीश्वरजी म.सा. के शिष्य मुनिराज ज्ञानबोधी विजयजी म.सा. ने सेठजी की बाजार स्थित आगमोद्धारक भवन में प्रवचन में शुभ और अशुभ स्वप्न को परिभाषित करते हुए कहा कि आप दिनभर में जिसे सबसे अधिक याद करते है, वह रात को स्वप्न में आता है। यदि रात को आपको शुभ स्वप्न आए और आपकी नींद खुल जाए तो फिर सोना नहीं चाहिए, उठकर प्रभु का स्मरण करना चाहिए। यदि आप सो गए और फिर कोई अशुभ स्वप्न आ गया तो वह आपके शुभ स्वप्न को नष्ट कर देगा। बूरे स्वप्न का फल न मिले उसके लिए प्रभु की आराधना करना चाहिए।
नीमवाला उपाश्रय में हुआ प्रभु जन्म का वाचन

अ.भा. सो. धर्म वृहत तपोगच्छिय त्रस्तुतिक श्री संघ नीमवाला उपाश्रय में प्रभु जन्मोत्सव का सुंदर वाचन किया गया। राजगढ़ से पधारे सुश्रावक श्री संजयजी मामा एवं श्री अभयजी पौराणिक के मुखारविंद से प्रभु जन्म का वाचन हुआ। इस अवसर पर 14 स्वप्नों की बोली लगाई गई और श्रीफल बदारकर समाजजन ने एक-दूसरे को बधाई दी।

इस अवसर पर त्रिस्तुतिक श्रीसंघ के संरक्षक एवं विधायक चेतन्य काश्यप के सुपुत्र सिद्धार्थ काश्यप,श्री संघ अध्यक्ष राजेंद्र लुणावत, सचिव निर्मल कटारिया, ट्रस्ट मंडल के अभय सकलेचा, राजेश खाबिया, निलेश लोढ़ा, शेखर घोचा, शांतिलाल मालक, चितरंजन लुणावत, कमलेश भंडारी, प्रवीण संघवी, सुरेंद्र गंग श्रीसंघ वरिष्ठ सुजानमल सोनी, सुशील छाजेड़, राजकमल दुग्गड़, राजेंद्र सुराणा, अनोखीलाल भटेवरा,सुरेश बोराणा,एस बरमेचा,राजेश पगारिया, धर्मेंद्र राका, हर्ष लुणावत, रितेश वोहरा, अभय मूणत, भूपेश कटारिया, निर्मल मेहता, विनय सुराणा, अशोक मूणत, विपिन भंडारी, मुकेश ओहरा, सनी पोरवाल, उपेंद्र कोठारी, दीपक खेड़ा वाला,श्रीपाल दुग्गड़ एवं पूरे श्रीसंघ ने इस मौके पर एक-दूसरे को बधाई दी एवं सभी तपस्वियों की अनुमोदना की।

कस्तूरबा नगर जिनालय में  भी भगवान श्री महावीर स्वामी का जन्म वाचन समारोह हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। कस्तूरबा नगर जिनालय पर आज आकर्षक श्रृंगार किया गया।

दोपहर एक बजे कस्तूरबा नगर उपाश्रय मे भगवान महावीर का जन्मोत्सव मनाया गया। सर्वप्रथम भगवान का मुनीम बनने की बोली का लाभ राजेंद्र कुमार अमित कुमार कोठारी परिवार ने लिया। उसके बाद समस्त श्री संघ को छापा लगाने की बोली का लाभ बाबूलाल सियाल परिवार द्वारा लिया गया। इसके पश्चात् चौदह स्वप्नों की बोलिया लगाई गयी, जिसका लाभ राजेंद्र कोठारी ,अशोक कोठारी ,देवेंद्र पुंगलिया ,कनकमल जैन ,लोकेश ओस्तवाल ,राजेश काकरिया , संजय मंडलेचा,सुनील नांदेचा ,अनिल तलेरा ,नरेंद्र नवलखा , राजेश औहरा ,संजय मोदी , राजेंद्र सेठिया परिवार ने लिया। लक्ष्मी जी की बोली का लाभ वीरेंदर श्रीमाल परिवार द्वारा लिया गया। चौदह स्वप्नों के पश्चात त्रिशला नंदन वीर की जय बोलो महावीर के जयकारो के साथ प्रमोद रांका ने जन्म वचन किया।

मंदिर जी में भगवान की आरती हुई। आरती के पश्चात् सौरभ कोठारी परिवार की और से लड्डू की प्रभावना वितरित की गयी।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: क्रीड़ा भारती के तत्वावधान में चेतन्य काश्यप फाउंडेशन के सहयोग से रविवार को होगी ऑनलाइन क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा,- राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ऑन लाइन परीक्षा में रतलाम के 6 हजार से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल
Next Article रतलाम: 2 से 3 दिन अतिवृष्टि का अलर्ट, रतलाम कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने जिले की जनता के लिए जारी किया यह संदेश
Editor

Related Posts

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

August 31, 2026

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

August 31, 2026

रतलाम में बढ़ती चोरियों पर एसपी का एक्शन मोड: अनसुलझी वारदातों के लिए SIT का गठन, तीन थाना प्रभारियों को शो-कॉज नोटिस

August 31, 2026

रतलाम: जमीन पर बैठकर कलेक्टर ने खंगालीं पुरानी पंजीयां, 1956-57 के नक्शों से लेकर नामांतरण रिकॉर्ड तक बारीकी से देखा… तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण, 70 साल पुराने नक्शों और पंजीयों को सुरक्षित रखने के निर्देश

August 31, 2026

रतलाम में सड़क हादसों में मौतें 28.57 प्रतिशत बढ़ीं, डीआईजी निमिष अग्रवाल द्वारा हाईवे से जुड़े 6 थानों को नोटिस..जुलाई तक 171 लोगों की जान गई, हादसे भी 21.53 प्रतिशत बढ़े..

August 31, 2026

रतलाम: कलेक्टर अजय कटेसरिया का एक्शन-टीएल बैठक में अनुपस्थित खेल, आबकारी एवं पेंशन अधिकारी को कारण बताओ नोटिस

August 31, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में भारतीय जनता युवा मोर्चा…

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

August 31, 2026

रतलाम में बढ़ती चोरियों पर एसपी का एक्शन मोड: अनसुलझी वारदातों के लिए SIT का गठन, तीन थाना प्रभारियों को शो-कॉज नोटिस

August 31, 2026
Top Trending

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में भारतीय…

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। एसपी अमित कुमार के निर्देश पर अवैध मादक…

रतलाम में बढ़ती चोरियों पर एसपी का एक्शन मोड: अनसुलझी वारदातों के लिए SIT का गठन, तीन थाना प्रभारियों को शो-कॉज नोटिस

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। शहर और जिले में लगातार बढ़ रही चोरी…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.