Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

लोकायुक्त इंदौर की एक और बड़ी कार्रवाई : सहायक राजस्व निरीक्षक ट्रेप… पीएम आवास योजना की दूसरी किस्त जारी करने के एवज में मांगी थी रिश्वत

April 17, 2026

रतलाम: समरसता महाआरती का आयोजन, सामाजिक एकता का दिया संदेश

April 17, 2026

रतलाम: जिले और राज्य की मेरिट में छाया साई श्री एकेडमी हा. से. स्कूल,हर बार की तरह बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

April 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: यह खबर आपके काम की है-मतदान के ठीक पूर्व कलेक्टर ने जारी किए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी, पढिए पूरी खबर
रतलाम

रतलाम: यह खबर आपके काम की है-मतदान के ठीक पूर्व कलेक्टर ने जारी किए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी, पढिए पूरी खबर

EditorBy EditorNovember 15, 2023No Comments7 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: यह खबर आपके काम की है-मतदान के ठीक पूर्व कलेक्टर ने जारी किए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी, पढिए पूरी खबर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

 

रतलाम 15 नवंबर(खबरबाबा.काम)।  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी भास्कर लाक्षाकार ने विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2023 की कार्यवाही के तहत आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील रहते हुए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं।

इस सम्बन्ध में जारी आदेशानुसार 16 नवम्बर को सभी मतदान दल विधानसभा क्षेत्र 219 -रतलाम ग्रामीण एवं 220 रतलाम शहर (शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, रतलाम), 221 सैलाना (शासकीय महाविद्यालय, सैलाना). 222 जावरा एवं 223 आलोट (शासकीय भगतसिंह महाविद्यालय जावरा) से अपने मतदान सामग्री के साथ रतलाम जिले की पाँचों विधानसभा क्षेत्र में रवाना होगे।


17 नवम्बर को विधानसभा निर्वाचन-2023 हेतु जिले की पाँचों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान सम्पन्न होगा। निर्वाचन की शुचिता बनाये रखने के लिये जिले की विभिन्न गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण होना आवश्यक है ताकि जिले में निष्पक्ष रूप से चुनाव सम्पन्न कराये जा सके। चुनाव प्रचार के दौरान विभिन्न राजनैतिक दलों के सदस्य अत्यन्त उत्साहित/अत्यन्त सक्रिय रहते है तथा कई ऐसे विषय रहते है, जिसमें आपसी विवाद होने की पूर्ण संभावना बनी रहती है। भारत निर्वाचन आयोग ने भी अंतिम 48 घण्टे आदि हेतु प्रावधान/निर्देश प्रसारित किये है, जिनका पालन कराया जाना भी कानून व्यवस्था तथा शांति हेतु आवश्यक है। दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत निम्नानुसार उल्लेखित निर्देशों के साथ कई गतिविधियों के प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किये गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार 17 नवम्बर को सायं 06ः00 बजे मतदान समाप्ति से 48 घण्टे पूर्व अर्थात् 15 नवम्बर सायं 06.00 बजे से रतलाम जिले की समस्त पाँचो विधानसभा क्षेत्रों में किसी भी सार्वजनिक जगह पर 05 व्यक्ति से अधिक लोग कहीं भी इकट्ठे नहीं होगे । यह प्रतिबंध निर्वाचन में लगे अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जिले में लगे सुरक्षा बलों के लिए प्रभावशील नहीं रहेगा । इसी प्रकार यह प्रावधान चुनाव पूर्व घर-घर जनसम्पर्क में जा रहे राजनैतिक व्यक्तियों के लिये प्रभावशील नहीं रहेगा।

15 नवम्बर को सायं 06.00 बजे के उपरान्त सभी प्रकार के राजनैतिक प्रचार या उससे जुड़े सदस्यों द्वारा लाउड स्पीकर के उपयोग पर पूर्णत प्रतिबंध रहेगा। इसी प्रकार उक्त दिनांक की संध्या 06.00 बजे के बाद कोई भी राजनैतिक जुलुस या रैली, मिटिंग आदि भी प्रतिबंधित रहेगी।

15 नवम्बर की संध्या  06.00 बजे के उपरान्त ऐसे सभी राजनैतिक पदाधिकारी/दल के सदस्य, जो प्रचार के लिये रतलाम जिले की किसी भी विधानसभा क्षेत्र में बाहर से आये हैं एवं जो उस विधानसभा क्षेत्र के मतदाता नहीं है, वह तत्काल उस निर्वाचन क्षेत्र से बाहर चले जायेगे। इन बाहरी व्यक्तियों की उपस्थिति उस विधानसभा क्षेत्र में स्वतंत्र तथा निष्पक्ष मतदान में बाधक बनते हुए कानून व्यवस्था की स्थिति निर्मित हो सकती है । संबधित थाना प्रभारी ऐसे समस्त व्यक्तियों पर नजर रखेगे तथा यह सुनिश्चित करेंगे कि वह उक्त निर्धारित समय से पूर्व उस विधानसभा क्षेत्र को छोड़कर बाहर चले जाये ।


14 नवम्बर से निरन्तर 04 दिवस तक अर्थात् 18 नवम्बर तक रतलाम जिले में स्थित सभी मैरिज गार्डन, कम्युनिटी हॉल, गेस्ट हाउस, धर्मशाला तथा समस्त होटले एवं ऐसे स्थल जहाँ बाहरी व्यक्ति आकर रुक सकते है संचालकगण अपने संबधित थाना प्रभारी को आयोजन की बुकिंग/रूकने वाले व्यक्तियों के सम्पूर्ण विवरण स्वयं अथवा अपने प्रतिनिधि के माध्यम से जमा करायेगे एवं पावती प्राप्त करेंगे संबधित थाना प्रभारी इन सभी जानकारी का परीक्षण करेंगे तथा शंकास्पद व्यक्तियों के ठहरने अथवा आयोजन की शंका होने पर आवश्यक प्रतिबंधात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे।

15 नवम्बर को मतदान से मतदान समाप्ति की अवधि तक कोई भी व्यक्ति, प्रत्याशी किसी भी व्यक्ति या समुदाय को भोजन नहीं करा सकेंगे तथा किसी प्रकार का कोई भी राजनीतिक एकत्रीकरण, रेस्ट हाउस, धर्मशाला, होटल, मैरिज गार्डन, मैरिज हाल आदि में सभा पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।


किसी भी शासकीय आयोजन के तहत हितग्राहियों को कोई भी वेतन अथवा अन्य लाभ मतदान समाप्ति की अवधि तक नहीं दिया जा सकेगा। यह निर्देश सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं हर प्रकार के स्थानीय निकायों एवं उनके अधिकारियों पर भी प्रभावशील रहेगा।

16 एवं 17 नवम्बर को कोई भी प्रत्याशी अथवा राजनीतिक दल का पदाधिकारी प्रिंट मीडिया में किसी भी प्रकार का चुनावी पोस्टर या राजनीति से संबंधित विज्ञापन बिना एम.सी.एम.सी. टीम के प्री-सर्टिफिकेशन के प्रकाशित नहीं करवाया जा सकेगा। बिना सर्टिफिकेशन के कोई भी विज्ञापन छपवाना इन राजनीतिक व्यक्तियों के लिए पूर्ण रुप से प्रतिबंधित रहेगा। 15 नवम्बर की संध्या से मतदान समाप्ति की अवधि तक किसी भी प्रकार से वाहन के काफिले को चलाना प्रतिबंधित रहेगा।


निर्वाचन आयोगद्वारा प्रभावशील आदर्श आचरण संहिता सभी राजनैतिक दलों एवं प्रत्याशियों का पूर्व मे प्रति प्रदाय की जा चुकी है तथा समाचार पत्रों के माध्यम से इसका प्रचार प्रसार भी किया जा चुका है। आदर्श आचरण संहिता का पालन करवाना सभी राजनैतिक दलो. प्रत्याशियों एवं उनके कार्यकर्ताओं द्वारा बाध्यकारी रहेगा। इसी प्रकार रतलाम जिले के समस्त नागरिकों के लिये भी यह होगा कि वह ऐसे कोई कृत्य न करे जो निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदर्श आचरण संहिता की भावना के विपरीत हो या इन निर्देशों के विपरीत हो। समस्त निर्वाचन में प्रयुक्त वाहनो में जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा जारी अनुमति को प्रदर्शित करना अनिवार्य रहेगा। ऐसा न करने पर संबंधित वाहन के विरुद्ध इस आदेश के उल्लघन के तहत सुसंगत अपराध संबंधित थाना प्रभारी द्वारा दर्ज किया जायेगा ।


15 नवम्बर की संध्या 06.00 बजे से सभी आर्म्स डीलर, जिलेटिंग, फ्यूज विक्रेता पर उनक सामग्री के कय विक्रय करने पर मतदान समाप्ति की अवधि तक के लिये पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। मतदान वाले दिन प्रत्याशी के लिये 01 वाहन तथा उसके निर्वाचन अभिकर्ता के लिये 01 वाहन तथा प्रत्याशी के कार्यकर्ता के लिये 01 वाहन की अनुमति जिला निर्वाचन कार्यालय से जारी की जा सकेगी। इन वाहनों में वाहन चालक सहित अधिकतम 05 व्यक्ति बैठ सकते हैं। इन सभी वाहनों का ये लोग ही केवल उपयोग कर सकेंगे तथा उपरोक्तानुसार वर्णित व्यक्तियों की अनुपस्थित की दशा में इन वाहनों का उपयोग नहीं किया जा सकेगा। जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा जारी की गई अनुमति पत्र को वाहन के सामने स्कीन पर प्रदर्शित करना अनिवार्य रहेगा ।


सभी होटल संचालको, सभी रेस्टोरेंट संचालकों, सभी देशी/विदेशी मदिरा के ठेकेदारों सभी पेट्रोल पम्प संचालको आदि के लिये यह भी बाध्यकारी रहेगा कि वह वस्तु संबंधित सामग्री/ सेवाये/ सुविधाएँ, कच्ची पर्ची पर जारी नहीं करेंगे। अगर रतलाम जिले में कहीं भी यह पाया जाता है तो उक्त श्रेणी के व्यापार में अथवा चुनाव से संबधित अन्य किसी भी व्यवहार में कच्ची पर्ची पर सुविधाएँ/वस्तुएँ/सेवाये/सामग्री दी जा रही है तो उसे निर्वाचन अपराध/निर्वाचन रिश्वत की श्रेणी में लिया जाकर भारतीय दण्ड विधान की धारा 188, 171 बी, 171 ई तथा लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की सुसंगत धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया जायेगा ।


मतदान दिवस 17 नवम्बर को मतदाताओं के निजी वाहन पोलिंग बूथ से 200 मीटर ( दो सौ मीटर) की परिधि से बाहर ही पार्क होगे। पूर्व के जारी सभी प्रतिबंधात्मक आदेश जो अभी प्रभावशील है यथावत् प्रभावशील रहेगे। मतदान केन्द्र के 100 मीटर परिधि के अन्दर किसी भी वस्तुत के माध्यम से किसी भी मानव आवाज को ऊँचा कर बताना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। असामान्य आवाज निर्मित करना, चिल्लाना या कोई भी ऐसी गतिविधि करना जिससे मतदान की शांति में विघ्न हो, प्रतिबंधित रहेगा।
प्रत्येक मतदान केन्द्र पर सभी प्रत्याशियों के निर्वाचन बूथ 200 मीटर (दो सौ मीटर) से बाहर रहेंगे तथा इन मतदान बूथ पर एक टेबल दो कुर्सी, तीन फिट बाय डेढ फिट का एक बैनर के अतिरिक्त कुछ भी अन्य सामग्री या शामियाना पोस्टर, बैनर, राजनैतिक पर्ची आदि नहीं लगाई जायेगी। इन बूथों की अनुमति स्थानीय निकाय, पंचायत से लिया जाना अनिवार्य रहेगा।

सभी निजी संस्थान/फैक्ट्री/कार्यालय आदि 17 नवम्बर से अपने कर्मचारियों/श्रमिक को सवेतनिक अवकाश देंगे तथा किसी भी मतदान का उस दिवस में मतदान करने हेतु नहीं रोका जायेगा। यह आदेश जन सामान्य, समस्त राजनैतिक दल, उनके प्रत्याशी एवं विभिन्न राजनैतिक दलों के कार्यकर्ताओं से संबंधित है तथा परिस्थितिवश इतना समय उपलब्ध नहीं है कि संबंधित जन सामान्य व्यक्ति या समूह को इस संबंध में सूचना दी जा सके।

अतः यह आदेश दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 धारा 144 (2) के अन्तर्गत एकपक्षीय पारित किया जाता हैं। कोई भी व्यक्ति इस संबंध में अपनी आपत्ति/ आवेदन पत्र दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 (5) के तहत् प्रस्तुत कर सकता है। आदेश का उल्लंघन भारतीय दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 188 के अन्तर्गत दण्डनीय अपराध होगा। यह आदेश 18 नवम्बर की संध्या 06.00 बजे तक प्रभावशील रहेगा ।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: कांग्रेस प्रत्याशी पारस सकलेचा का महाजनसंपर्क, निकली वाहन रेली
Next Article रतलाम: भाजपा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप का महाजनसंपर्क- कई संस्था, समाज एवं संगठनों ने किया स्वागत-अभिनंदन,- अगले पांच साल में हम नया रतलाम बनाएंगे- चेतन्य काश्यप
Editor

Related Posts

रतलाम: समरसता महाआरती का आयोजन, सामाजिक एकता का दिया संदेश

April 17, 2026

रतलाम: जिले और राज्य की मेरिट में छाया साई श्री एकेडमी हा. से. स्कूल,हर बार की तरह बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

April 16, 2026

रतलाम: नाहर कॉन्वेंट स्कूल का शानदार प्रदर्शन, युक्ति परमार बनीं जिला टॉपर…शत-प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम

April 16, 2026

लोकायुक्त उज्जैन की कार्रवाई: रिश्वत लेते हुए पटवारी ट्रैप, 20 हजार रुपए के साथ रंगे हाथों पकड़ा… सीमांकन के लिए मांगे थे रुपए

April 16, 2026

रतलाम: हवालात में फांसी-दुष्कर्म के आरोपित ने नामली थाने में दी जान, बेटी ने कराया था केस दर्ज, जांच शुरू 

April 16, 2026

रतलाम: अभ्यास इंस्टिट्यूट के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 12वीं में लहराया परचम….सफल विद्यार्थियों का सम्मान किया गया

April 16, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

लोकायुक्त इंदौर की एक और बड़ी कार्रवाई : सहायक राजस्व निरीक्षक ट्रेप… पीएम आवास योजना की दूसरी किस्त जारी करने के एवज में मांगी थी रिश्वत

By EditorApril 17, 2026

इंदौर,17 अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)।महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के निर्देशानुसार लोकायुक्त एसपी इंदौर डॉ. राजेश सहाय के…

रतलाम: समरसता महाआरती का आयोजन, सामाजिक एकता का दिया संदेश

April 17, 2026

रतलाम: जिले और राज्य की मेरिट में छाया साई श्री एकेडमी हा. से. स्कूल,हर बार की तरह बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

April 16, 2026
Top Trending

लोकायुक्त इंदौर की एक और बड़ी कार्रवाई : सहायक राजस्व निरीक्षक ट्रेप… पीएम आवास योजना की दूसरी किस्त जारी करने के एवज में मांगी थी रिश्वत

By EditorApril 17, 2026

इंदौर,17 अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)।महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के निर्देशानुसार लोकायुक्त एसपी इंदौर डॉ.…

रतलाम: समरसता महाआरती का आयोजन, सामाजिक एकता का दिया संदेश

By EditorApril 17, 2026

रतलाम,17अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। आदि गुरु शंकराचार्य जी एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की…

रतलाम: जिले और राज्य की मेरिट में छाया साई श्री एकेडमी हा. से. स्कूल,हर बार की तरह बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

By EditorApril 16, 2026

रतलाम,16अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)।साई श्री एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल ने इस वर्ष भी बोर्ड…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.