Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: जिले और राज्य की मेरिट में छाया साई श्री एकेडमी हा. से. स्कूल,हर बार की तरह बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

April 16, 2026

रतलाम: नाहर कॉन्वेंट स्कूल का शानदार प्रदर्शन, युक्ति परमार बनीं जिला टॉपर…शत-प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम

April 16, 2026

लोकायुक्त उज्जैन की कार्रवाई: रिश्वत लेते हुए पटवारी ट्रैप, 20 हजार रुपए के साथ रंगे हाथों पकड़ा… सीमांकन के लिए मांगे थे रुपए

April 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: भाजपा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप का महाजनसंपर्क- कई संस्था, समाज एवं संगठनों ने किया स्वागत-अभिनंदन,- अगले पांच साल में हम नया रतलाम बनाएंगे- चेतन्य काश्यप
रतलाम

रतलाम: भाजपा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप का महाजनसंपर्क- कई संस्था, समाज एवं संगठनों ने किया स्वागत-अभिनंदन,- अगले पांच साल में हम नया रतलाम बनाएंगे- चेतन्य काश्यप

EditorBy EditorNovember 15, 2023No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: भाजपा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप का महाजनसंपर्क- कई संस्था, समाज एवं संगठनों ने किया स्वागत-अभिनंदन,- अगले पांच साल में हम नया रतलाम बनाएंगे- चेतन्य काश्यप
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम, 15 नवंबर(खबरबाबा.काम)। भाजपा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन बुधवार को महाजनसंपर्क कर मतदाताओं से रूबरू हुए। जगह-जगह विभिन्न संस्थाओं, संगठनों और आम मतदाताओं ने अपने स्वागत एवं सम्मान कर स्नेह एवं दुलार दिया।

महाजनसंपर्क की शुरुआत दोपहर में नाहरपुरा से हुई। इसमें कार्यकर्ता एवं समर्थक भाजपा प्रत्याशी श्री काश्यप के वाहन के आगे पैदल मार्च कर रहे थे। इस दौरान विभिन्न मंचों के माध्यम से कई संस्था, समाज एवं संगठनों ने श्री काश्यप का स्वागत-अभिनंदन कर आशीर्वाद दिया।

महाजनसंपर्क के दौरान श्री काश्यप खुली जीप से शहरवासियों का अभिवादन करते नजर आए। इस दौरान जीप पर उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह लुनेरा, जिला चुनाव संयोजक बजरंग पुरोहित, जिला प्रवास प्रभारी गुजरात विधायक केयूर भाई रोकड़िया, महापौर प्रहलाद पटेल, विधानसभा चुनाव संयोजक मनोहर पोरवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निमिष व्यास, भाजपा जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

महाजनसंपर्क की शुरूआत नाहरपुरा से हुई। यहां से डालूमोदी बाजार, माणक चौक, घांस बाजार, चौमुखीपुल से चांदनी चौक, तोपखाना, बजाज खाना, गणेश देवरी से रानीजी का मंदिर, शहीद चौक होते हुए शहर सराय पहुंचा, जहां श्री काश्यप ने कहा कि महाजनसंपर्क में रतलामवासियों ने जिस उत्साह, उमंग और उल्लास से स्वागत सत्कार किया हैै, यह अपने आप में अविस्मणीय है और मेरे लिए बहुत बड़े दायित्व का बोध है। आपका जो भरोसा है, उस पर मुझे खरा उतरना है। सभी समाज, व्यापारी, संस्था, संगठन, पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिस तरीके से इस महाजनसंपर्क को सफलता की ऊंचाइयों पर पहुंचाया है, उससे लग रहा है कि कार्यकर्ताओं का जो संकल्प था, इससे उसके लिए ऊर्जा मिलेगी। दस सालों में रतलाम ने विकास के कई आयाम स्थापित किए है। अगले पांच साल में हम नया रतलाम बनाएंगे। शहर के सभी मतदाता सकारात्मकता को प्रोत्साहित करने के लिए अधिक से अधिक मतदान करें। इससे भाजपा की जीत का नया रिकॉर्ड बनेगा।

भाजपा जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय ने महाजनसंपर्क में शामिल रहे नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ आमजन को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि 17 नवंबर को मतदान करके विधानसभा में सर्वाधिक मतों से विजय का रिकॉर्ड बनाए, इससे आप सभी का सम्मान बढे़गा।

अंत में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा ने आभार माना। इस दौरान निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशा मौर्य, जनसंपर्क प्रभारी प्रहलाद राठौड़ सहित भाजपा के प्रदेश, जिला, मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ पदाधिकारी, एमआईसी सदस्य, पार्षदगण एवं असंख्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल द्वारा किया गया।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: यह खबर आपके काम की है-मतदान के ठीक पूर्व कलेक्टर ने जारी किए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी, पढिए पूरी खबर
Next Article रतलाम: कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी भास्कर लाक्षाकार और एसपी राहुल लोढा ने मतदान के पूर्व पत्रकार वार्ता में दी महत्वपूर्ण जानकारियां, जिले में पहली बार होगा यह नवाचार
Editor

Related Posts

रतलाम: जिले और राज्य की मेरिट में छाया साई श्री एकेडमी हा. से. स्कूल,हर बार की तरह बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

April 16, 2026

रतलाम: नाहर कॉन्वेंट स्कूल का शानदार प्रदर्शन, युक्ति परमार बनीं जिला टॉपर…शत-प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम

April 16, 2026

लोकायुक्त उज्जैन की कार्रवाई: रिश्वत लेते हुए पटवारी ट्रैप, 20 हजार रुपए के साथ रंगे हाथों पकड़ा… सीमांकन के लिए मांगे थे रुपए

April 16, 2026

रतलाम: हवालात में फांसी-दुष्कर्म के आरोपित ने नामली थाने में दी जान, बेटी ने कराया था केस दर्ज, जांच शुरू 

April 16, 2026

रतलाम: अभ्यास इंस्टिट्यूट के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 12वीं में लहराया परचम….सफल विद्यार्थियों का सम्मान किया गया

April 16, 2026

एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026: कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित…सेंट स्टीफेंस स्कूल की छात्रा सृष्टि सिलावट ने कक्षा 12वीं में प्रदेश मेरिट में तीसरा स्थान हासिल किया

April 15, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: जिले और राज्य की मेरिट में छाया साई श्री एकेडमी हा. से. स्कूल,हर बार की तरह बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

By EditorApril 16, 2026

रतलाम,16अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)।साई श्री एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल ने इस वर्ष भी बोर्ड परीक्षा परिणाम में…

रतलाम: नाहर कॉन्वेंट स्कूल का शानदार प्रदर्शन, युक्ति परमार बनीं जिला टॉपर…शत-प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम

April 16, 2026

लोकायुक्त उज्जैन की कार्रवाई: रिश्वत लेते हुए पटवारी ट्रैप, 20 हजार रुपए के साथ रंगे हाथों पकड़ा… सीमांकन के लिए मांगे थे रुपए

April 16, 2026
Top Trending

रतलाम: जिले और राज्य की मेरिट में छाया साई श्री एकेडमी हा. से. स्कूल,हर बार की तरह बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

By EditorApril 16, 2026

रतलाम,16अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)।साई श्री एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल ने इस वर्ष भी बोर्ड…

रतलाम: नाहर कॉन्वेंट स्कूल का शानदार प्रदर्शन, युक्ति परमार बनीं जिला टॉपर…शत-प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम

By EditorApril 16, 2026

रतलाम,16अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। नाहर कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल (NCHS) ने एमपी बोर्ड परीक्षा…

लोकायुक्त उज्जैन की कार्रवाई: रिश्वत लेते हुए पटवारी ट्रैप, 20 हजार रुपए के साथ रंगे हाथों पकड़ा… सीमांकन के लिए मांगे थे रुपए

By EditorApril 16, 2026

रतलाम, 16 अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)।भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त संगठन उज्जैन…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.