Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: जिले और राज्य की मेरिट में छाया साई श्री एकेडमी हा. से. स्कूल,हर बार की तरह बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

April 16, 2026

रतलाम: नाहर कॉन्वेंट स्कूल का शानदार प्रदर्शन, युक्ति परमार बनीं जिला टॉपर…शत-प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम

April 16, 2026

लोकायुक्त उज्जैन की कार्रवाई: रिश्वत लेते हुए पटवारी ट्रैप, 20 हजार रुपए के साथ रंगे हाथों पकड़ा… सीमांकन के लिए मांगे थे रुपए

April 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी भास्कर लाक्षाकार और एसपी राहुल लोढा ने मतदान के पूर्व पत्रकार वार्ता में दी महत्वपूर्ण जानकारियां, जिले में पहली बार होगा यह नवाचार
रतलाम

रतलाम: कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी भास्कर लाक्षाकार और एसपी राहुल लोढा ने मतदान के पूर्व पत्रकार वार्ता में दी महत्वपूर्ण जानकारियां, जिले में पहली बार होगा यह नवाचार

EditorBy EditorNovember 16, 2023No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी भास्कर लाक्षाकार और एसपी राहुल लोढा ने मतदान के पूर्व पत्रकार वार्ता में दी महत्वपूर्ण जानकारियां, जिले में पहली बार होगा यह नवाचार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम 16 नवंबर(खबरबाबा.काम)।  विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत रतलाम जिले में समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी भास्कर लाक्षाकार एवं एसपी राहुल लोढा द्वारा एक पत्रकार वार्ता आयोजित कर मीडिया को जिले में विधानसभा निर्वाचन स्वतंत्र, निष्पक्ष में पारदर्शी रूप से संपन्न करने के लिए विस्तृत रूप से अवगत कराया।

पत्रकारों से चर्चा में जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले में ऐसे मतदान केंद्रों पर इस बार फोकस किया जाएगा जहां पिछली वर्षों में मतदान प्रतिशत सबसे कम रहा है। नवाचार के तहत पांचों विधानसभाओं के ऐसे 10-10 मतदान केंद्रों पर मतदान करने वाले नवीन मतदाताओं को निर्वाचन कार्यालय द्वारा इस बार प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं को मिलने वाले इस एप्रीसिएशन सर्टिफिकेट का उद्देश्य अधिक मतदान को प्रोत्साहित करना है। लोकतंत्र के महत्व को प्रतिपादित करने के साथ हमारा प्रयास है कि जिले में आधिकाधिक मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करें।इसके अलावा प्रत्येक मतदान दल का अपने मतदान केंद्र पर पहुंचने पर स्वागत भी किया जा रहा है।

निर्वाचन व्यवस्थाओं के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक सेक्टर ऑफिसर के साथ डॉक्टर की व्यवस्था की गई है। मतदान दलों को मतदान पश्चात मतदान सामग्री के लिए बेहतर व्यवस्थाएं रहेगी। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र हेतु 15 से 20 काउंटर लगाए जाएंगे।

पुलिस फोर्स तैनात : एसपी

पुलिस अधीक्षक राहुल लोढा ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न करने के लिए रतलाम जिले में 2356 पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। इसमें एसएएफ की 5 कंपनियां आई हैं। इसके अलावा हरियाणा होमगार्ड के 635 जवान, आईटीबीपी की एक कंपनी, गुजरात से होमगार्ड और सीआईएसएफ की चार कंपनी भी आई हैं। स्ट्रांग रूम सुरक्षा सीआरपीएफ के पास है। पीएचक्यू से 134 जवान आए हैं, साथ ही जिला पुलिस बल से 300 होमगार्ड है। जिले में 1416 विशेष पुलिस अधिकारी भी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा 113 सेक्टर मोबाइल दल रहेंगे वे पूरे क्षेत्र में भ्रमण करेंगे किसी भी घटना पर कार्रवाई करेंगे। 21 क्विक रिस्पांस टीम बनाई गई है जो नाम के अनुरूप त्वरित कार्यवाही करेंगी। जिले में सीमावर्ती क्षेत्रों पर निगरानी के लिए 21 एसएसटी तथा 21 एफएसटी टीमें कार्यरत है। जिले के 334 संवेदनशील मतदान केंद्रों पर ‘केन्द्रीय पुलिस बल तथा गुजरात पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। इन मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की जा रही है। यहां सीसीटीवी लगाए गए हैं और माइक्रो आब्जर्वर भी तैनात किए गए हैं।

निर्वाचन के दौरान ईवीएम वीवीपीट मशीनों के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि किसी भी मशीन के खराब होने की स्थिति में उपयोग में लाने हेतु सेक्टर ऑफिसर के पास एक रिजर्व मशीन रहेगी। इनके अलावा भी अतिरिक्त मशीन रिजर्व में रखी गई हैं जो किसी भी मशीन के खराब होने की दशा में उपयोग की जा सकेंगी। रतलाम जिले में 160 वूमेन आर्गनाइज्ड बूथ भी बनाए गए हैं जिसमें सभी कार्मिक महिलाएं हैं। इनके साथ ही केवल दिव्यांग कर्मचारियों द्वारा ऑपरेट होने वाले भी एक-एक मतदान केंद्र सभी विधानसभाओं में हैं।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: भाजपा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप का महाजनसंपर्क- कई संस्था, समाज एवं संगठनों ने किया स्वागत-अभिनंदन,- अगले पांच साल में हम नया रतलाम बनाएंगे- चेतन्य काश्यप
Next Article रतलाम: विधानसभा निर्वाचन: कल  17 नवम्बर को प्रातः 7.00 से सायं 6.00 बजे तक होगा मतदान,मतदान दल निर्वाचन सामग्री लेकर मतदान केन्द्रों पर पहुंचे
Editor

Related Posts

रतलाम: जिले और राज्य की मेरिट में छाया साई श्री एकेडमी हा. से. स्कूल,हर बार की तरह बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

April 16, 2026

रतलाम: नाहर कॉन्वेंट स्कूल का शानदार प्रदर्शन, युक्ति परमार बनीं जिला टॉपर…शत-प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम

April 16, 2026

लोकायुक्त उज्जैन की कार्रवाई: रिश्वत लेते हुए पटवारी ट्रैप, 20 हजार रुपए के साथ रंगे हाथों पकड़ा… सीमांकन के लिए मांगे थे रुपए

April 16, 2026

रतलाम: हवालात में फांसी-दुष्कर्म के आरोपित ने नामली थाने में दी जान, बेटी ने कराया था केस दर्ज, जांच शुरू 

April 16, 2026

रतलाम: अभ्यास इंस्टिट्यूट के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 12वीं में लहराया परचम….सफल विद्यार्थियों का सम्मान किया गया

April 16, 2026

एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026: कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित…सेंट स्टीफेंस स्कूल की छात्रा सृष्टि सिलावट ने कक्षा 12वीं में प्रदेश मेरिट में तीसरा स्थान हासिल किया

April 15, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: जिले और राज्य की मेरिट में छाया साई श्री एकेडमी हा. से. स्कूल,हर बार की तरह बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

By EditorApril 16, 2026

रतलाम,16अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)।साई श्री एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल ने इस वर्ष भी बोर्ड परीक्षा परिणाम में…

रतलाम: नाहर कॉन्वेंट स्कूल का शानदार प्रदर्शन, युक्ति परमार बनीं जिला टॉपर…शत-प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम

April 16, 2026

लोकायुक्त उज्जैन की कार्रवाई: रिश्वत लेते हुए पटवारी ट्रैप, 20 हजार रुपए के साथ रंगे हाथों पकड़ा… सीमांकन के लिए मांगे थे रुपए

April 16, 2026
Top Trending

रतलाम: जिले और राज्य की मेरिट में छाया साई श्री एकेडमी हा. से. स्कूल,हर बार की तरह बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

By EditorApril 16, 2026

रतलाम,16अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)।साई श्री एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल ने इस वर्ष भी बोर्ड…

रतलाम: नाहर कॉन्वेंट स्कूल का शानदार प्रदर्शन, युक्ति परमार बनीं जिला टॉपर…शत-प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम

By EditorApril 16, 2026

रतलाम,16अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। नाहर कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल (NCHS) ने एमपी बोर्ड परीक्षा…

लोकायुक्त उज्जैन की कार्रवाई: रिश्वत लेते हुए पटवारी ट्रैप, 20 हजार रुपए के साथ रंगे हाथों पकड़ा… सीमांकन के लिए मांगे थे रुपए

By EditorApril 16, 2026

रतलाम, 16 अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)।भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त संगठन उज्जैन…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.