Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: नाहर कॉन्वेंट स्कूल का शानदार प्रदर्शन, युक्ति परमार बनीं जिला टॉपर…शत-प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम

April 16, 2026

लोकायुक्त उज्जैन की कार्रवाई: रिश्वत लेते हुए पटवारी ट्रैप, 20 हजार रुपए के साथ रंगे हाथों पकड़ा… सीमांकन के लिए मांगे थे रुपए

April 16, 2026

रतलाम: हवालात में फांसी-दुष्कर्म के आरोपित ने नामली थाने में दी जान, बेटी ने कराया था केस दर्ज, जांच शुरू 

April 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: विधानसभा निर्वाचन 2023-ईवीएम मशीन में बंद हुआ प्रत्याशियों का भाग्य, जानिए जिले की पांचो विधानसभा सीट में कहां कितने प्रतिशत हुआ कुल मतदान
रतलाम

रतलाम: विधानसभा निर्वाचन 2023-ईवीएम मशीन में बंद हुआ प्रत्याशियों का भाग्य, जानिए जिले की पांचो विधानसभा सीट में कहां कितने प्रतिशत हुआ कुल मतदान

EditorBy EditorNovember 17, 2023Updated:November 17, 2023No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: विधानसभा निर्वाचन 2023-ईवीएम मशीन में बंद हुआ प्रत्याशियों का भाग्य, जानिए जिले की पांचो विधानसभा सीट में कहां कितने प्रतिशत हुआ कुल मतदान
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

 

रतलाम,17नवम्बर(खबरबाबा.काम)। लोकतंत्र के महापर्व विधानसभा चुनाव के मतदान के दिन मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। 6:00 बजे तक जिले में 83.62 प्रतिशत मतदान होने की खबर है। सबसे ज्यादा वोटिंग सैलाना विधानसभा में 89.50 प्रतिशत हुई है। जिले की पांचो विधानसभाओं में वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव से अधिक मतदान हुआ है। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही जिले की पांचो विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम मशीन में बंद हो गया है। 3 दिसंबर को मतगणना के बाद परिणामो का पता चलेगा।

जिले में कुल मतदान प्रतिशत

रतलाम शहर 73.55  प्रतिशत 

रतलाम ग्रामीण 86.25  प्रतिशत

सैलाना 89.50  प्रतिशत

जावरा 85.48  प्रतिशत

आलोट 83.33  प्रतिशत

औसत 83.62 प्रतिशत 

जिले की पांचो विधानसभा सीटों पर सुबह से ही मतदाता वोट डालने के लिए केंद्रो पर पहुंचने लगे थे। सुबह 9:00 बजे तक का काम शहर में 10.21, रतलाम ग्रामीण में 17.4, जावरा में 13.25, सैलाना में 15.71 और आलोट में 15.05 प्रतिशत मतदान हुआ था।

सुबह 11:00 बजे तक रतलाम शहर में 26.48, रतलाम ग्रामीण में 37.37, जावरा में 32.40, सैलाना में 36.60 और आलोट में 33.88 प्रतिशत मतदान हुआ था।

दोपहर 1:00 बजे तक रतलाम शहर में 43.31, ग्रामीण में 56.88, जावरा में 51.71, सैलाना में 57.77 और आलोट में 52.79 प्रतिशत मतदान हुआ था।

दोपहर 3:00 बजे तक रतलाम शहर में 58.02, ग्रामीण में 73.13, जावरा में 68.62, सैलाना में 75.28 और आलोट में 68.52 प्रतिशत मतदान हुआ था।

शाम 5:00 बजे तक रतलाम शहर में 70.88, रतलाम ग्रामीण में 83.23, जावरा में 81.54, सैलाना में 86.52 और आलोट में 79.65 प्रतिशत मतदान हुआ था।

भाजपा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप ने परिवार सहित किया मतदान

भाजपा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप ने शुक्रवार को फ्रीगंज में उपभोक्ता थोक भंडार स्थिति मतदान केंद्र पर पहुंचकर परिवार के साथ मतदान किया। इस अवसर पर उनके साथ माताजी श्रीमती तेजकुंवरबाई काश्यप, पत्नी श्रीमाती नीता काश्यप एवं पुत्र सिद्धार्थ काश्यप ने भी मतदान किया।

रतलाम शहर से कांग्रेस प्रत्याशी पारस सकलेचा मतदान करने के बाद।

जावरा में भाजपा प्रत्याशी डॉ राजेंद्र पांडे ने सपत्नीक मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया। कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने भी सपत्नीक केंद्र पर पहुंचकर मतदान किया।

जावरा से कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह सोलंकी

सुबह से ही लगने लगी थी कतारे

मतदान के लिए युवा वर्ग के साथ ही हर उम्र के लोगों में उत्साह देखने को मिला। पहली बार मतदान करने वालों को मतदान कैंद्र से प्रोत्साहन पत्र भी दिए गए।

लोगों में सुबह सबसे पहले मतदान केंद्र पहुंचकर पहले मतदान करने की भी होड देखने को मिली। कई लोग सुबह 7:00 बजे ही परिवार सहित मतदान केंद्र पहुंच गए थे।

एसपी राहुल लोढा

मतदान दिवस की प्रमुख झलकियां

-माणक चौक मतदान केंद्र पर सुबह मशीन में तकनीकी खराबी आने के कारण आधे घंटे बाद मतदान प्रक्रिया शुरू हो सकी।

-कस्तूरबा नगर स्थित मतदान केंद्र क्रमांक 71 पर मतदान करने की तबीयत खराब होने पर एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल भेजा गया।

-मतदान कर्मियों को दोपहर तक भी नाश्ता एवं भोजन की व्यवस्था नहीं हो पाई थी। जिसके कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

-एसपी राहुल लोढा ने परिवार सहित ऑफिसर कॉलोनी क्षेत्र स्थित मतदान केंद्र पर मतदान किया।

-मतदाता सूची में नाम नहीं जुड़ पाने का कारण कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार नहीं कर पाए मतदान।

-कलेक्टर एसपी सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी लगतार भ्रमण कर चुनावी प्रक्रिया पर नजर रखे हुए थे।

2018 विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत

रतलाम शहर 71.7 प्रतिशत 

रतलाम ग्रामीण 83.7 प्रतिशत

सैलाना 85.5 प्रतिशत

जावरा 82.8 प्रतिशत

आलोट 81.5 प्रतिशत

औसत 81.1 प्रतिशत 

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: विधानसभा निर्वाचन: कल  17 नवम्बर को प्रातः 7.00 से सायं 6.00 बजे तक होगा मतदान,मतदान दल निर्वाचन सामग्री लेकर मतदान केन्द्रों पर पहुंचे
Next Article रतलाम: छोटू भाई की बगीची में ज्ञान पंचमी पर विशेष प्रवचन-ज्ञान की साधना करो, ये तनाव से मुक्ति, शांतिपूर्ण जीवन देगा और करेगा प्रज्ञा का जागरण -आचार्य प्रवर श्री विजयराजजी मसा
Editor

Related Posts

रतलाम: नाहर कॉन्वेंट स्कूल का शानदार प्रदर्शन, युक्ति परमार बनीं जिला टॉपर…शत-प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम

April 16, 2026

लोकायुक्त उज्जैन की कार्रवाई: रिश्वत लेते हुए पटवारी ट्रैप, 20 हजार रुपए के साथ रंगे हाथों पकड़ा… सीमांकन के लिए मांगे थे रुपए

April 16, 2026

रतलाम: हवालात में फांसी-दुष्कर्म के आरोपित ने नामली थाने में दी जान, बेटी ने कराया था केस दर्ज, जांच शुरू 

April 16, 2026

रतलाम: अभ्यास इंस्टिट्यूट के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 12वीं में लहराया परचम….सफल विद्यार्थियों का सम्मान किया गया

April 16, 2026

एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026: कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित…सेंट स्टीफेंस स्कूल की छात्रा सृष्टि सिलावट ने कक्षा 12वीं में प्रदेश मेरिट में तीसरा स्थान हासिल किया

April 15, 2026

रतलाम: बिलपांक थाना अंतर्गत धराड़ में रात में विवाद, बाइक की रफ्तार पर टोका तो चाकूबाजी और पत्थरबाजी… पुलिस फोर्स पहुंचा

April 15, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: नाहर कॉन्वेंट स्कूल का शानदार प्रदर्शन, युक्ति परमार बनीं जिला टॉपर…शत-प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम

By EditorApril 16, 2026

रतलाम,16अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। नाहर कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल (NCHS) ने एमपी बोर्ड परीक्षा 2025 -26 में…

लोकायुक्त उज्जैन की कार्रवाई: रिश्वत लेते हुए पटवारी ट्रैप, 20 हजार रुपए के साथ रंगे हाथों पकड़ा… सीमांकन के लिए मांगे थे रुपए

April 16, 2026

रतलाम: हवालात में फांसी-दुष्कर्म के आरोपित ने नामली थाने में दी जान, बेटी ने कराया था केस दर्ज, जांच शुरू 

April 16, 2026
Top Trending

रतलाम: नाहर कॉन्वेंट स्कूल का शानदार प्रदर्शन, युक्ति परमार बनीं जिला टॉपर…शत-प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम

By EditorApril 16, 2026

रतलाम,16अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। नाहर कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल (NCHS) ने एमपी बोर्ड परीक्षा…

लोकायुक्त उज्जैन की कार्रवाई: रिश्वत लेते हुए पटवारी ट्रैप, 20 हजार रुपए के साथ रंगे हाथों पकड़ा… सीमांकन के लिए मांगे थे रुपए

By EditorApril 16, 2026

रतलाम, 16 अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)।भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त संगठन उज्जैन…

रतलाम: हवालात में फांसी-दुष्कर्म के आरोपित ने नामली थाने में दी जान, बेटी ने कराया था केस दर्ज, जांच शुरू 

By EditorApril 16, 2026

रतलाम, 16 अप्रैल (खबरबाबा.कॉम)। जिले के नामली थाना परिसर में उस समय…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.