Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: विद्यालय में शत-प्रतिशत पुस्तक वितरण नहीं होने पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी, डीईओ को जांच कर कार्रवाई के दिए निर्देश… कलेक्टर एवं विधायक ने पीएम श्री विद्यालय रिंगनोद का किया औचक निरीक्षण,व्यवस्था एवं कार्य असंतोषजनक

October 16, 2026

October 16, 2026

October 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » Budget 2025 : मिडिल क्लास की बल्ले-बल्ले, 12 लाख तक कमाने वालों पर कोई इनकम टैक्स नहीं, जानिए इनकम टैक्स का पूरा गणित और बजट की खास बातें
Money

Budget 2025 : मिडिल क्लास की बल्ले-बल्ले, 12 लाख तक कमाने वालों पर कोई इनकम टैक्स नहीं, जानिए इनकम टैक्स का पूरा गणित और बजट की खास बातें

EditorBy EditorFebruary 1, 2025No Comments6 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Budget 2025 : मिडिल क्लास की बल्ले-बल्ले, 12 लाख तक कमाने वालों पर कोई इनकम टैक्स नहीं, जानिए इनकम टैक्स का पूरा गणित और बजट की खास बातें
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

Budget 2025 : मिडिल क्लास की बल्ले-बल्ले, 12 लाख तक कमाने वालों पर कोई इनकम टैक्स नहीं, जानिए इनकम टैक्स का पूरा गणित और बजट की खास बातें

नई दिल्ली,1फरवरी(खबरबाबा.काम)। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में देश का आम बजट पेश किया। मोदी 3.0 का यह पहला आम बजट है। वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण के दौरान नए इनकम टैक्स बिल का ऐलान किया है।
उन्होंने अपने बजट भाषण में कहा कि विकसित भारत की ओर हमारी यात्रा में आम लोगों को बड़ा योगदान है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2025 में इनकम टैक्स को लेकर बड़े ऐलान भी किया है।उन्होंने कहा कि अब 12 लाख रुपये तक की आय पर किसी को कोई टैक्स नहीं देना होगा।जबकि 16 से 20 लाख रुपये की सालाना कमाई पर 20% टैक्स, 20 से 24 लाख रुपये की कमाई पर 25% टैक्स और 24 लाख रुपये से ज्यादा की कमाई पर 30% टैक्स देना होगा।
इस बिल को अगले हफ्ते पेश किया जाएगा। इस बिल के लागू होने के बाद इनकम टैक्स फाइल करने में भी आसानी होगी। KYC की प्रक्रिया को भी सरल बनाया जाएगा। नए टैक्स स्लैब का ऐलान करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि मध्यम वर्ग पर ध्यान देते हुए हमने व्यक्तिगत कर में सुधार करने का फैसला किया है। हमारा मकसद सिर्फ आम लोगों की कठिनाइयों को कम करना है। हम टैक्स में बुजुर्गों को बड़ी छूट देने जा रहे हैं। बुजुर्गों के लिए TDS की सीमा दोगुनी कर दी गई है। अब इसे बढ़ाकर एक लाख रुपये किया गया है। वित्त मंत्री ने कहा कि हमने अब TCS को 7 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपये किया है।

अगले सप्ताह आएगा नया टैक्स बिल

बीमा क्षेत्र के लिए FTI सीमा अब 100 फ़ीसदी होगी
KYC की प्रक्रिया आसान की जाएगी
कंपनियों के फास्ट ट्रैक मर्जर की व्यवस्था होगी
बुज़ुर्गों के लिए टीडीएस की सीमा दुगुनी- अब एक लाख
नया आयकर बिल सरल होने जा रहा है
अब 4 साल तक रिटर्न दाख़िल किया जा सकेगा
अब 12 लाख रुपये तक कोई टैक्स नहीं
24 लाख से ऊपर 30% टैक्स, 5 से 8 लाख पर 5% टैक्स, 4 लाख तक कोई टैक्स नहीं
नए रिजीम में 12 लाख आय पर 80,000 का फायदा
12 से 16 लाख तक 15% टैक्स
8 से 12 लाख तक 10% टैक्स
20 लाख से 24 लाख तक 20%
16 लाख से 20 लाख के बीच 20%

टैक्स का पूरा गणित

अगर आपको आसान भाषा में समझाएं तो यदि करदाता की टैक्सेबल इनकम 12 लाख रुपये से कम होगी, तो उसे इनकम टैक्स से सौ फ़ीसदी राहत मिल जाएगी, लेकिन जिन करदाताओं की टैक्सेबल इनकम 12 लाख से ज़्यादा होगी, उन्हें सभी स्लैबों के आधार पर टैक्स देना होगा. यानी, 4 लाख तक शून्य, 4 से 8 लाख तक 5 फ़ीसदी, 8 से 12 लाख तक 10 फ़ीसदी, 12 से 16 लाख तक 15 फ़ीसदी, 16 से 20 लाख तक 20 फ़ीसदी, 20 से 24 लाख तक 25 फ़ीसदी, और फिर 24 लाख से ऊपर की आय पर 30 फ़ीसदी टैक्स अदा करना होगा.

आइए जानते हैं क्या-क्या हुआ सस्ता?

36 कैंसर दवाएं। मेडिकल उपकरण।LED सस्ती होगी।भारत में बने कपडे।मोबाइल फोन बैटरी।82 सामानों से सेस हटाया गया है।लेदर जैकेट। जूते, बेल्ट, पर्स.ईवी वाहन.LCD, LED टीवीहैंडलूम कपड़े।
बजट भाषण की शुरुआत करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि यह बजट आम आदमी की खर्च करने की क्षमता बढ़ाने वाला होगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि बजट का उद्देश्य देश की अर्थव्यवस्था की विकास दर को बढ़ाना, समावेशी विकास सुनिश्चित करते हुए निजी क्षेत्र के निवेश को बढ़ाना, घरेलू भावना को ऊपर उठाना और बढ़ते हुए मध्यम वर्ग की खर्च करने की क्षमता को बढ़ाना है। वित्त मंत्री ने कहा कि बजट 2025 में गरीब, युवा, अन्नदाता और महिलाओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए 10 व्यापक क्षेत्रों को शामिल किया हैं। कृषि, एमएसएमई, निवेश और निर्यात विकास के इंजन हैं.” बजट में वित्त मंत्री द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) की लिमिट को 3 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया गया है। इससे किसानों को सस्ता लोन पाने में मदद मिलेगी।

बजट की खास बातें

कंपनियां

माइक्रो उद्यमों के लिए 5 लाख के क्रेडिट कार्ड।
MSME की कारोबार सीमा और बढ़ाई जाएगी।
भारत के फुटवियर और लेदर क्षेत्र की उत्पादकता, गुणवत्ता और प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने हेतु 22 लाख व्यक्तियों को रोजगार दिलाने 4 लाख करोड़ का कारोबार करने और 1.1 लाख करोड़ से अधिक का निर्यात सुगम बनाने के लिए फोकस उत्पाद स्कीम की घोषणा।

बैंकिंग और बीमा

बीमा क्षेत्र के लिए FDI सीमा अब 100 फ़ीसदी होगी

किसानों के काम की बात

दलहन में आत्मनिर्भरता के लिए 6 साल का मिशन होगा।
खाद्य तेल में आत्मनिर्भरता का लक्ष्य हासिल करेंगे।
1.7 करोड़ किसान धनधान्य योजना में शामिल होंगे।
योजना में पैदावार, सिंचाई, क़र्ज़ आदि शामिल होंगे।
ज्यादा उपज वाले बीजों के लिए नैशनल मिशन.।
भारत मछली उत्पादन में दूसरे स्थान पर। फ्रेमवर्क लगाएगी सरकरा। अंडमान निकोबार और लक्ष्यद्वीप में मिशन
कपास उत्पादकता मिशन का ऐलान। अगले 5 सालों में लंबे रेशे वाले कपास को बढ़ावा।
किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए 5 F विजन।

हेल्‍थकेयर

इसी साल 200 कैंसर सेंटर बनेंगे।
अगले 3 साल में सभी ज़िलों में कैंसर सेंटर बनेंगे।
36 जीवन रक्षक दवाएं टैक्स फ्री हुईं, 6 जीवन रक्षक दवाओं पर काफ़ी कम टैक्स लगेगा।

मेक इन इंडिया

मेक इन इंडिया’ को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से लघु, मध्यम और बड़े उद्योगों को शामिल करते हुए राष्ट्रीय विनिर्माण मिशन की स्थापना की जाएगी।

समाज कल्याण

सक्षम आंगनबाड़ी पोषण 2.0 में 8 करोड़ बच्चे होंगे।
पीएम स्वनिधि स्कीम को और बढ़ाया जाएगा।
ई श्रम पोर्टल पर गिग वर्कर्स का रजिस्ट्रेशन होगा।
100 फ़ीसदी लोगों तक नल का पानी पहुंचाने का लक्ष्य।
एक लाख करोड़ का अरबन चैलेंज फंड बनेगा।
125 शहरों के लिए एक नई उड़ान योजना।
मध्यवर्गीय लोगों के 40,000 अधूरे घर बनाए जाएंगे।

शिक्षा

बिहार में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फूड टेक्नोलॉजी।
सरकारी स्कूलों में 50,000 अटल टिंकरिंग लैब बनेंगे।
भारतीय भाषाओं की किताबों के लिए अलग योजना।
सभी माध्यमिक स्कूलों में ब्रॉड बैंड सुविधा होगी।
5 नेशनल सेंटर फॉर एक्सिलेंस बनाए जाएंगे।
2014 के बाद बने 5 IITs में बढ़ेंगी सुविधाएं।
शिक्षा के लिए सेंटर ऑफ एक्सिलेंस इन Ai बनेंगे।
मेडिकल कॉलेजों में 10,000 सीटें और बढ़ेंगी।
5 साल में पीएम रिसर्च फेलोशिप में 10,000 फेलोशिप।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम : 8 लेन पर आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर हथियारबंद बदमाशों द्वारा लूट का प्रयास, एक नाबालिग सहित 6 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,2 आरोपियों की तलाश
Next Article रतलाम: अवैध हथियारों के सौदागरों पर एसपी अमित कुमार की कार्रवाई-चार लोगों को किया गिरफ्तार, पांच पिस्टल और एक देशी कट्टा बरामद..दो पिस्टल खेत में छुपा कर रखी थी
Editor

Related Posts

October 15, 2026

रतलाम में निवेश की संभावनाओं को लेकर लंदन की वित्तीय सलाहकार रतलाम की मयूरी चोरडिया ने मंत्री चेतन्य काश्यप से की चर्चा

September 10, 2026

भारतीय परंपराओं और आध्यात्मिक आस्था के साथ दाहोद में हुआ DC JEWELLERS का शुभागमन…105 वर्षों की विरासत ने दाहोद में रखा कदम; तीन दिवसीय आयोजन में भक्ति, संगीत और भारतीय संस्कारों का रहा संगम

September 7, 2026

रतलाम में 16 अगस्त को रक्तदान शिविर, अम्बे रक्तदान मंडल ने मोहन‌बाग में किया आयोजन…

August 15, 2026

रतलाम: मुंबई में भारी बारिश का असर जारी- रतलाम मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द, कई शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट

July 24, 2026

रतलाम: मुंबई में भारी बारिश का असर- रतलाम मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द, दो ट्रेनों का मार्ग बदला

July 23, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: विद्यालय में शत-प्रतिशत पुस्तक वितरण नहीं होने पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी, डीईओ को जांच कर कार्रवाई के दिए निर्देश… कलेक्टर एवं विधायक ने पीएम श्री विद्यालय रिंगनोद का किया औचक निरीक्षण,व्यवस्था एवं कार्य असंतोषजनक

By EditorOctober 16, 2026

रतलाम 16 अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत ग्राम रिंगनोद में आयोजित जन…

October 16, 2026

October 16, 2026
Top Trending

रतलाम: विद्यालय में शत-प्रतिशत पुस्तक वितरण नहीं होने पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी, डीईओ को जांच कर कार्रवाई के दिए निर्देश… कलेक्टर एवं विधायक ने पीएम श्री विद्यालय रिंगनोद का किया औचक निरीक्षण,व्यवस्था एवं कार्य असंतोषजनक

By EditorOctober 16, 2026

रतलाम 16 अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत ग्राम रिंगनोद…

By EditorOctober 16, 2026

By EditorOctober 16, 2026
banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.