Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम : एसपी अमित कुमार के निर्देशन में दो वर्षों में रतलाम पुलिस की नशे के खिलाफ निर्णायक जंग- 224 NDPS प्रकरणों में 617 आरोपी गिरफ्तार,22.56 करोड़ से अधिक की एम.डी. ड्रग्स जब्त

September 7, 2026

रतलाम: मार्च तक पूर्ण होकर हैंडओवर होगा 300 बेड का सुपर स्पेशलिटी जिला अस्पताल…निर्माण कार्य ने पकड़ी रफ्तार, तीव्र गति से जारी है कार्य, कलेक्टर ने की समीक्षा

September 7, 2026

रतलाम : निर्धारित डेसिबल से ज्यादा बजा डीजे तो होगी कार्रवाई, एसडीएम को इसकी जिम्मेदारी… नकली शराब की सही सूचना देने वाले को मिलेगा पुरस्कार

September 7, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » चुनाव निपटने के बाद पुलिस कप्तान ने ली क्राइम मीटिंग। जिले के 10 थाना प्रभारियों को दिया शोकाज नोटिस।ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामलों में कार्रवाई के लिए जिला स्तर पर टीम गठित। कप्तान द्वारा एक उपनिरीक्षक सहित दो को किया लाइन अटैच। जाने जिले में कितने शिकायत है पेंडिंग एवं क्राइम मीटिंग में और क्या रहा खास
All News

चुनाव निपटने के बाद पुलिस कप्तान ने ली क्राइम मीटिंग। जिले के 10 थाना प्रभारियों को दिया शोकाज नोटिस।ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामलों में कार्रवाई के लिए जिला स्तर पर टीम गठित। कप्तान द्वारा एक उपनिरीक्षक सहित दो को किया लाइन अटैच। जाने जिले में कितने शिकायत है पेंडिंग एवं क्राइम मीटिंग में और क्या रहा खास

SamagraBy SamagraDecember 5, 2018No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम,5दिसम्बर(खबरबाबा.काम)। चुनाव निपटने के बाद साल के अंतिम माह में पुलिस कप्तान ने जिलेभर के पुलिस अधिकारियों की बैठक ली।  बैठक में पेंडिंग अपराधों का निकाल सहित कई आवश्यक निर्देश दिए गए। वहीं ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले में कार्रवाई के लिए जिला स्तर पर एक टीम का गठन भी किया गया । इधर पुलिस कप्तान द्वारा  एक  एक उपनिरीक्षक सहित दो लोगों को लाइन अटैच करने की भी खबर है। क्राइम मीटिंग में पुलिस कप्तान ने संपत्ति संबंधी अपराध बढ़ने पर सख्त नाराजगी जाहिर करते हुए जिले के 10 थाना प्रभारियों को शोकॉज नोटिस भी जारी किए ।
पुलिस सूत्रों के अनुसार एसपी गौरव तिवारी द्वारा  औद्योगिक क्षेत्र थाने में पदस्थ उप निरीक्षक विजय सागरिया और एक आरक्षक को  लाइन अटैच किया गया है।

रतलाम के चारों थाना प्रभारी सहित 10 को शोकाज नोटिस
क्राइम मीटिंग में एसपी गौरव तिवारी ने जिला में बढ़ती चोरी और लूट की वारदातों पर सख्त नाराजगी जाहिर की  और वारदातो पर नियंत्रण एवं पूर्व की वारदातों को सुलझाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए ।एसपी गौरव तिवारी ने संपत्ति संबंधी अपराध  के मामलों में स्टेशन रोड, माणक चौक, औद्योगिक क्षेत्र और दीनदयाल नगर थाना प्रभारी सहित जावरा शहर थाना प्रभारी, जावरा औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी एवं नामली ,ताल आलोट और बिलपांक थाना प्रभारियों को शोकाज नोटिस भी जारी किए हैं। क्राइम मीटिंग के दौरान अलग-अलग मामलों में लगभग 20 से अधिक शोकाज  नोटिस दिए गए हैं ।
जिले में 1200 शिकायतें पेंडिंग, एसपी ने जताई नाराजगी
क्राइम मीटिंग में एसपी ने पेंडिंग शिकायतों को भी 2 हफ्ते में निराकृत करने के निर्देश दिए हैं। जानकारी के अनुसार जिले में लगभग 1200 शिकायतें पेंडिंग है, जिसमें जनसुनवाई, एसपी ,डीआईजी और पीएचक्यू लेवल की शिकायतें शामिल है।
लंबित  अपराधों की समीक्षा
बुधवार को हुई क्राइम मीटिंग में एसपी ने सालभर से लंबित अपराधों का निराकरण किए जाने को लेकर अपराधों की समीक्षा भी की। साथ ही लंबित पड़े मामलों का निराकरण साल के अंत तक हर हाल में करने के निर्देश भी दिए है। महिला संबंधी अपराधों के निराकरण के लिए एसपी ने 15 दिन का समय अधिकारियों को दिया है। वहीं साल भर से लंबित अपराधों के लिए माह के अंत तक का समय दिया गया है।
ऑनलाइन धोखाधड़ी पर कार्रवाई के लिए टीम गठित
फोन कर बैंक एटीएम  का नंबर लेकर आमजन को चपत लगाने वाले ठगों से निपटने के लिए भी पुलिस ने प्लान बनाया है। एसपी ने इसके लिए 12 लोगों की विशेष टीम का गठित की है, जो कि सिर्फ इस तरह के अपराधों का निराकरण करेगी। इसका प्रभारी जावरा सीएसपी आशुतोष बागरी को  बनाया गया है। एसपी के अनुसार ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले में अधिकांश फोन काल झारखंड एवं दूसरे राज्यों से आते हैं ,यह टीम इन राज्य में जाकर भी पड़ताल करेगी ।
एक्सीडेंट रोकने के होंगे उपाय
क्राइम मीटिंग के दौरान एसपी गौरव तिवारी ने सभी थाना प्रभारियों को उनके थाना क्षेत्र में पिछले 2 वर्षों में हुए एक्सीडेंट के कारण जानने और दुर्घटना स्थल पर जाकर निरीक्षण के निर्देश दिए ,ताकि दुर्घटना के असल कारणों का पता लगाया जा सके और यदि दुर्घटना स्थल पर कोई निर्माण की खामियां है तो संबंधित एजेंसी से संपर्क कर उसे दुरुस्त  कराया जा सके।  एसपी गौरव तिवारी  ने  बताया कि जिले में अभी 4 स्थानों को चिन्हित किया गया है जहां निर्माण खामी है इसके लिए कलेक्टर को भी लिखा गया है। क्राइम मीटिंग के दौरान एएसपी प्रदीप शर्मा सहित जिलेभर के पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleधर्मशाला में खेल रहे थे जुआ, आधी रात को पुलिस ने दी दबिश, 9 गिरफ्तार
Next Article 11 दिसम्‍बर को प्रात: 8 बजे से मतगणना प्रारंभ होगी। एक बूथ की व्हीव्हीपेट की पर्चियों से किया जायेगा ईव्हीएम के वोटों का मिलान
Samagra

Related Posts

रतलाम: श्री योगींद्र सागर कॉलेज में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी.. पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे विद्यार्थी, नृत्य प्रस्तुतियों और दही-हांडी प्रतियोगिता ने बांधा समां

September 4, 2026

रतलाम: प्रकरण दर्ज होने में एक माह तक की देरी, आदेश में महीनों लगने की शिकायत.. राजस्व न्यायालय की समस्याओं को लेकर कलेक्टर ने सुनी अधिवक्ताओं की बात,सुधार के दिए संकेत

August 23, 2026

जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा,मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्‍टर अजय कटे‍सरिया करेंगे ध्‍वजारोहण…

August 14, 2026

रतलाम: गंदे नाले के पानी से सब्जियां धोकर बेचने वाला निकला सरकारी बाबू! वाणिज्यिक कर विभाग में क्लर्क की है नौकरी…विभाग ने थमाया नोटिस

July 16, 2026

रतलाम में एफडी धोखाधड़ी का खुलासा, बैंक का आउटसोर्स कर्मचारी समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

July 7, 2026

भोपाल: एएसपी राकेश‌ खाखा प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तमजी अवॉर्ड-2024 से सम्मानित होंगे….पहले भी मिल चुके है कई राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय सम्मान

June 2, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम : एसपी अमित कुमार के निर्देशन में दो वर्षों में रतलाम पुलिस की नशे के खिलाफ निर्णायक जंग- 224 NDPS प्रकरणों में 617 आरोपी गिरफ्तार,22.56 करोड़ से अधिक की एम.डी. ड्रग्स जब्त

By EditorSeptember 7, 2026

मादक पदार्थों की तस्करी पर सख्त कार्रवाई के साथ आदतन तस्करों की संपत्ति पर भी…

रतलाम: मार्च तक पूर्ण होकर हैंडओवर होगा 300 बेड का सुपर स्पेशलिटी जिला अस्पताल…निर्माण कार्य ने पकड़ी रफ्तार, तीव्र गति से जारी है कार्य, कलेक्टर ने की समीक्षा

September 7, 2026

रतलाम : निर्धारित डेसिबल से ज्यादा बजा डीजे तो होगी कार्रवाई, एसडीएम को इसकी जिम्मेदारी… नकली शराब की सही सूचना देने वाले को मिलेगा पुरस्कार

September 7, 2026
Top Trending

रतलाम : एसपी अमित कुमार के निर्देशन में दो वर्षों में रतलाम पुलिस की नशे के खिलाफ निर्णायक जंग- 224 NDPS प्रकरणों में 617 आरोपी गिरफ्तार,22.56 करोड़ से अधिक की एम.डी. ड्रग्स जब्त

By EditorSeptember 7, 2026

मादक पदार्थों की तस्करी पर सख्त कार्रवाई के साथ आदतन तस्करों की…

रतलाम: मार्च तक पूर्ण होकर हैंडओवर होगा 300 बेड का सुपर स्पेशलिटी जिला अस्पताल…निर्माण कार्य ने पकड़ी रफ्तार, तीव्र गति से जारी है कार्य, कलेक्टर ने की समीक्षा

By EditorSeptember 7, 2026

रतलाम 7 सितंबर(खबरबाबा. कॉम)। कलेक्टर अजय कटेसरिया ने समदढ़ियां ग्रुप (ठेकेदार) द्वारा…

रतलाम : निर्धारित डेसिबल से ज्यादा बजा डीजे तो होगी कार्रवाई, एसडीएम को इसकी जिम्मेदारी… नकली शराब की सही सूचना देने वाले को मिलेगा पुरस्कार

By EditorSeptember 7, 2026

रतलाम, 7 सितंबर (खबरबाबा. कॉम)। कलेक्टर अजय कटेसरिया ने ध्वनि प्रदूषण, नकली…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.