Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: नकली सोना देकर इंदौर के व्यापारी से 40 लाख की ठगी, रतलाम में गिरफ्तार आरोपी ने कबूली वारदात. असली बताकर दिए थे नकली लॉकेट

October 23, 2026

रतलाम: आंगन में खेल रही 3 साल की मासूम पर कुत्ते का हमला, दर्दनाक मौत…पलसोड़ी गांव की घटना, सिर और पीठ को बुरी तरह नोचा, माता-पिता अजमेर में कर रहे मजदूरी, दादा-दादी खेत पर थे

October 22, 2026

लोकायुक्त ने किया ट्रैप – निलबंन अवधि का वेतन निकालने के बदले 10 हजार की रिश्वत लेते शिक्षा विभाग का कर्मचारी रंगे हाथों पकड़ाया, विकासखंड शिक्षा अधिकारी पर भी कार्रवाई…

October 22, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: नकली सोना देकर इंदौर के व्यापारी से 40 लाख की ठगी, रतलाम में गिरफ्तार आरोपी ने कबूली वारदात. असली बताकर दिए थे नकली लॉकेट
मध्यप्रदेश

रतलाम: नकली सोना देकर इंदौर के व्यापारी से 40 लाख की ठगी, रतलाम में गिरफ्तार आरोपी ने कबूली वारदात. असली बताकर दिए थे नकली लॉकेट

EditorBy EditorOctober 23, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: नकली सोना देकर इंदौर के व्यापारी से 40 लाख की ठगी, रतलाम में गिरफ्तार आरोपी ने कबूली वारदात. असली बताकर दिए थे नकली लॉकेट
Oplus_16777216
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम,23अक्टूबर(खबरबाबा. कॉम)। नकली सोने-चांदी के आभूषणों को असली बताकर व्यापारियों और आम लोगों से ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह की एक और वारदात सामने आई है। रतलाम के माणकचौक थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार गिरोह के सदस्यों में शामिल आरोपी मानसिंह ने पूछताछ में इंदौर के एक व्यापारी से 40 लाख रुपए की ठगी करना स्वीकार किया है। आरोप है कि गिरोह ने पहले असली सोने का लॉकेट दिखाकर व्यापारी का विश्वास जीता और फिर करीब चार किलो सोने के आभूषण देने का झांसा देकर 40 लाख रुपए ले लिए। बदले में व्यापारी को नकली लॉकेट थमा दिए गए।
पुलिस के अनुसार, माणकचौक थाना पुलिस ने नकली सोने-चांदी के आभूषण असली बताकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया था। मुख्य आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। इसी दौरान इंदौर में हुई ठगी का खुलासा हुआ। इस मामले में फरियादी व्यापारी ने इंदौर के लसुड़िया थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

पहले असली लॉकेट दिखाकर जीता विश्वास

पुलिस के मुताबिक, इंदौर के व्यापारी की 22 सितंबर 2023 को व्यापार के सिलसिले में बैंक जाते समय एक व्यक्ति से मुलाकात हुई थी। उस व्यक्ति ने व्यापारी को सोने के आभूषण बेचने की बात कही। शुरुआत में व्यापारी ने उसकी बात पर विश्वास नहीं किया। बाद में फोन पर बातचीत के दौरान आरोपी ने अपनी मां और मामा से भी बात करवाई। उन्होंने इलाज के लिए रुपए की जरूरत और बेटी की शादी के लिए आभूषण बेचने की बात कही।
इसके बाद व्यापारी को बुलाकर एक सोने का लॉकेट दिया गया। जांच कराने पर लॉकेट असली निकला। इससे व्यापारी का आरोपियों पर विश्वास बढ़ गया और आभूषणों के सौदे को लेकर बातचीत आगे बढ़ी।

चार किलो सोने के आभूषण बताकर मांगे 70 से 80 लाख

आरोपियों ने व्यापारी को बॉम्बे हॉस्पिटल चौराहे पर बुलाया। वहां से व्यापारी अपने भाई के साथ कार में आरोपियों को लेकर कार्यालय पहुंचा। आरोपियों ने करीब चार किलो सोने के आभूषण होने की बात कही और उनकी कीमत 70 से 80 लाख रुपए बताई।
सौदे के दौरान आरोपियों ने तत्काल कुछ रकम देने और शेष राशि बाद में चुकाने की बात कही। इस पर व्यापारी अपने घर से 40 लाख रुपए लेकर कार्यालय पहुंचा। इसके बाद वह आरोपियों के साथ बॉम्बे हॉस्पिटल चौराहे तक गया।

40 लाख का बैग लेकर थमाई नकली लॉकेट की थैली

पुलिस के अनुसार, बॉम्बे हॉस्पिटल चौराहे पर आरोपियों ने व्यापारी से 40 लाख रुपए से भरा बैग ले लिया और बदले में आभूषणों की थैली उसे सौंप दी। इसके बाद आरोपी वहां से चले गए।
घर पहुंचकर व्यापारी ने थैली की जांच की तो उसमें सोने के असली आभूषणों के बजाय नकली लॉकेट मिले। इस तरह व्यापारी को 40 लाख रुपए की ठगी का पता चला। मामले में व्यापारी ने लसुड़िया थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

गिरोह की अन्य वारदातों की पड़ताल में जुटी पुलिस

रतलाम के माणकचौक थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्यों से पूछताछ जारी है। पुलिस अन्य संभावित वारदातों, गिरोह के नेटवर्क और ठगी के तरीके की जानकारी जुटा रही है।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: आंगन में खेल रही 3 साल की मासूम पर कुत्ते का हमला, दर्दनाक मौत…पलसोड़ी गांव की घटना, सिर और पीठ को बुरी तरह नोचा, माता-पिता अजमेर में कर रहे मजदूरी, दादा-दादी खेत पर थे
Editor

Related Posts

रतलाम: आंगन में खेल रही 3 साल की मासूम पर कुत्ते का हमला, दर्दनाक मौत…पलसोड़ी गांव की घटना, सिर और पीठ को बुरी तरह नोचा, माता-पिता अजमेर में कर रहे मजदूरी, दादा-दादी खेत पर थे

October 22, 2026

लोकायुक्त ने किया ट्रैप – निलबंन अवधि का वेतन निकालने के बदले 10 हजार की रिश्वत लेते शिक्षा विभाग का कर्मचारी रंगे हाथों पकड़ाया, विकासखंड शिक्षा अधिकारी पर भी कार्रवाई…

October 22, 2026

रतलाम: शासकीय पुस्तकालय पहुंचे कलेक्टर, बच्चों के साथ बैठकर किया संवाद… किताबों की हालत देखकर पुछा- पिछले 25 साल में भी इन्हे पढ़ने के लिए किसी ने इश्यू कराया.. कलेक्टर ने कहा-पहले रील नहीं थी तो लोग साहित्य पढ़ते थे, अब बहुत मुश्किल..

October 22, 2026

रतलाम : व्यापारी से मारपीट के विरोध में सैलाना बंद, सख्त कार्रवाई नहीं होने पर अनिश्चितकालीन बंद की चेतावनी…व्यापारी महासंघ और नगरवासियों का पैदल मार्च, एसडीएम के नाम थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

October 21, 2026

रतलाम: पुस्तक एवं साइकिल वितरण नहीं होने पर रिंगनोद प्राचार्य और जावरा बीईओ को नोटिस के निर्देश, कलेक्टर ने की समीक्षा..शिक्षा विभाग के विद्यालयों की व्यवस्थाओं में सुधार की जरूरत बताई

October 21, 2026

रतलाम: सफेद रेनकोट पहनकर आए 3 नकाबपोश चोर, ज्वेलर्स की दुकान से 2 लाख की आर्टिफिशियल ज्वेलरी और नकदी चोरी ….चौमुखीपुल क्षेत्र में वारदात, CCTV में कैद हुई वारदात

October 21, 2026
Add A Comment

Comments are closed.

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: नकली सोना देकर इंदौर के व्यापारी से 40 लाख की ठगी, रतलाम में गिरफ्तार आरोपी ने कबूली वारदात. असली बताकर दिए थे नकली लॉकेट

By EditorOctober 23, 2026

रतलाम,23अक्टूबर(खबरबाबा. कॉम)। नकली सोने-चांदी के आभूषणों को असली बताकर व्यापारियों और आम लोगों से ठगी…

रतलाम: आंगन में खेल रही 3 साल की मासूम पर कुत्ते का हमला, दर्दनाक मौत…पलसोड़ी गांव की घटना, सिर और पीठ को बुरी तरह नोचा, माता-पिता अजमेर में कर रहे मजदूरी, दादा-दादी खेत पर थे

October 22, 2026

लोकायुक्त ने किया ट्रैप – निलबंन अवधि का वेतन निकालने के बदले 10 हजार की रिश्वत लेते शिक्षा विभाग का कर्मचारी रंगे हाथों पकड़ाया, विकासखंड शिक्षा अधिकारी पर भी कार्रवाई…

October 22, 2026
Top Trending

रतलाम: नकली सोना देकर इंदौर के व्यापारी से 40 लाख की ठगी, रतलाम में गिरफ्तार आरोपी ने कबूली वारदात. असली बताकर दिए थे नकली लॉकेट

By EditorOctober 23, 2026

रतलाम,23अक्टूबर(खबरबाबा. कॉम)। नकली सोने-चांदी के आभूषणों को असली बताकर व्यापारियों और आम…

रतलाम: आंगन में खेल रही 3 साल की मासूम पर कुत्ते का हमला, दर्दनाक मौत…पलसोड़ी गांव की घटना, सिर और पीठ को बुरी तरह नोचा, माता-पिता अजमेर में कर रहे मजदूरी, दादा-दादी खेत पर थे

By EditorOctober 22, 2026

रतलाम, 22 अक्टूबर (खबरबाबा.कॉम)। घर का आंगन, पास में बंधी गाय और…

लोकायुक्त ने किया ट्रैप – निलबंन अवधि का वेतन निकालने के बदले 10 हजार की रिश्वत लेते शिक्षा विभाग का कर्मचारी रंगे हाथों पकड़ाया, विकासखंड शिक्षा अधिकारी पर भी कार्रवाई…

By EditorOctober 22, 2026

इंदौर, 22 अक्टूबर(खबरबाबा. कॉम)। निलंबन अवधि के आठ माह के वेतन के…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.