रतलाम,15अप्रैल(खबरबाबा.काम)। एफएसटी की टीम ने सोमवार सुबह भक्तन की बावड़ी क्षेत्र में जांच के दौरान एक बाइक सवार से 89 हजार रुपए जप्त किए। पूछताछ में युवक ने स्वयं को किराना व्यापारी बताया और राशि रतलाम में जिन लोगो से माल खरीदता है, उन्हें लौटने के लिए लेकर आना बताया।
एफएसटी ने जांच के दौरान खाचरोद के ग्राम आक्या जागीर निवासी युवक से यह राशि जप्त की। युवक सुबह से गांव से आया था। वह भक्तन की बावड़ी से गुजर रहा था, तभी यहां मौजूद एफएसटी ने उसे रोका और बैग चेक किया तो उसमें 89 हजार रुपये निकले। युवक ने बताया कि वह यहां पर जिन व्यापारियों से सामान लेता है उन्हें रुपए लौटाने आया था। टीम ने जब उसकी बात सुनकर सम्बंधित के बिल मांगे तो वह नहीं दे सका जिस पर टीम ने राशि जप्त कर ली।
Trending
- रतलाम: दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष की सजा,पीड़िता को जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर स्टेशन रोड से बिठाकर ले गया था आरोपी
- रतलाम: भेविन माइंड स्कूल में 16 मार्च को ओपन हाउस,गेम्स व फन एक्टिविटीज के साथ अभिभावकों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन
- रतलाम: महिला चेन स्नेचिंग गिरोह का 24 घंटे में पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार…कार भी बरामद
- रतलाम: कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन का पोल्ट्री फार्म पर छापा, 64 व्यावसायिक खाली गैस सिलेंडर जब्त
- रतलाम: पूजा के दौरान वृद्धा की सोने की चेन चोरी, सीसीटीवी कैमरे में दिखी इंदौर और महाराष्ट्र की 4 संदिग्ध महिलाएं हिरासत में
- रतलाम: निगम का वर्ष 2026-27 का बजट महापौर परिषद में प्रस्तुत,बजट निगम परिषद में प्रस्तुत करने हेतु महापौर परिषद ने दी स्वीकृति
- इंदौर लोकायुक्त की कार्रवाई- पट्टे के लिए पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, 5 हजार की पहली किश्त लेते पकड़ा
- रतलाम: पैलेस रोड स्थित इंडियन बैंक में आग, कम्प्यूटर-एसी और दस्तावेज जले, लॉकर सुरक्षित…फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची, 1 घंटे में पाया काबू
