Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: नाले में औंधे मुंह मिला युवक का शव, दोनों पैर रस्सी से बंधे, घर में खून के निशान और खून लगी कुल्हाड़ी मिली… सरवन के बोरदा गांव में 32 वर्षीय युवक की हत्या,पत्नी भी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

September 2, 2026

रतलाम: गैस एजेंसी में मिली अनियमितता-जनविश्वास अभियान की शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश से कार्रवाई, प्रबंधक और प्रोपराइटर के खिलाफ प्रकरण दर्ज

September 2, 2026

रतलाम में फिर चोरों की दस्तक: लेनॉर्ड सिटी में दीवार फांदकर घुसे 3 बदमाश, जागे रहवासियों ने मचाया शोर तो पत्थर बरसाकर भागे…पुलिस ने घेराबंदी कर एक बदमाश को दबोचा

September 2, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » जिले के अपराध समाचार: बदमाशों ने एम.पी. ऑन लाइन दुकान का ताला चटकाया,बैंक की मशीन व सामान चोरी, वाहन पर हुआ पथराव
All News

जिले के अपराध समाचार: बदमाशों ने एम.पी. ऑन लाइन दुकान का ताला चटकाया,बैंक की मशीन व सामान चोरी, वाहन पर हुआ पथराव

SamagraBy SamagraJanuary 16, 2020No Comments4 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम,16जनवरी(खबरबाबा.काम)। चोरों ने एक दुकान का ताला चटका दिया। बदमाश वहां रखी बैंक की पास मशीन, डिजीटल सिग्नेचर कार्ड, नगदी सहित अन्य सामान चुरा ले गए। चोरी रिंगनोद के पास गांव गोंदीधर्मसी रहवासी कानालाल पिता श्रवण कुमार सोनी के यहां हुई है।
जानकारी के अनुसार सोनी की गांव में एम.पी. ऑन लाईन दुकान है। 13 से 15 जनवरी की दरम्यानी रात को बदमाशों ने सोनी की दुकान पर लगे ताले को चटका दिया। सोनी यहां एम.पी.ऑन लाइन का काम करते है और दुकान में ही बैंक की पोस मशीन, डिजीटल सिग्नेचर कार्ड सहित पेन ड्राइव रखे हुए थे जो बदमाश चुरा ले गए।
बदमाशों ने गल्ले में रखे 17 हजार की नगदी सहित अन्य सामान चुरा ले गए। सोनी कल दोपहर को दुकान पर पहुंचे तो दुकान का ताला टूटा देखा। अंदर सामान बिखरा पाकर चोरी का आभास हो गया, जिस पर तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। बहरहाल, रिंगनोद थाना पुलिस ने फरियादी कानालाल सोनी की रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया है।
गाड़ी पर किया पथराव
रतलाम जिले के सरवनीर्खुद में रतलाम के एक व्यक्ति के साथ अज्ञात व्यक्ति ने गालीगलौज कर मारपीट की। उसकी गाड़ी पर पत्थर फेंके जिससे कांच फूट गए। वहीं लबानीपाड़ा में भी अज्ञात व्यक्ति के पत्थर फेंकने के मामले में अपराध दर्ज किया।
कस्तुरबानगर रहवासी दिग्विजयसिंह सेंगर ने दीनदयालनगर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि सरवनीखुर्द गांव में अज्ञात व्यक्ति ने  गालियां देकर पत्थर फंके जिससे गाड़ी के कांच फूट गए। उसके साथ मारपीट भी की। दीनदयालनगर थाना पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज किया।  इसी  थाना पुलिस ने फरियादी विजय मीणा निवासी मोतीनगर की रिपोर्ट पर भी एक युवक के खिलाफ मारपीट कर धमकी देने का केस दर्ज किया।
उज्जैन जिले के महुड़ी हाल मुकाम बिरियाखेड़ी रोड मुखर्जीनगर रहवासी कमल सूर्यवंशी ने रावटी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 19 दिसंबर की शाम को रावटी के पास गांव लबानीपाड़ा में नहर के पास अज्ञात व्यक्ति ने पत्थर फेंके। पुलिस थाना रावटी ने अज्ञात के खिलाफ पत्थर फेंकने के मामले में अपराध दर्ज किया।
उधर, मेवासा रहवासी अम्बाराम भागीरथ बागरी की रिपोर्ट पर नामली थाना पुलिस ने कथित अमरू के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया। फरियादी के साथ मोहल्ले के ही अमरू नामक युवक ने गालीगलौज कर ईंट की मारी। उसे जान से मारने की  धमकी भी दी।  बिलपांक थाना पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर गालीगलौज एवं धमकी का केस दर्ज किया।
रावटी के पास हरथल में नहर पुलिया के पास दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। चार लोगों ने फरियादी व उसके तीन साथियों के साथ मारपीट की। वहीं दूसरे पक्ष के फरियादी का आरोप हैं कि चार लोगों ने रास्ता रोककर उनके साथ भी मारपीट की।
हकरू देवदा निवासी हरथल ने रावटी पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि कल दोपहर को वह नहर पुलिया पर था कि तभी तभी काचरोटिया रहवासी सुरेश, जितेन्द्र एवं दिलीप नाहरपुरा तथा ईश्वर निवासी बावड़ी पहुंचे और फरियादी व उसके तीन अन्य साथियों के साथ गालीगलौज कर मारपीट की। जान से मारने की धमकी भी दी। रावटी पुलिस ने फरियादी हकरू की रिपोर्ट पर चारों के खिलाफ मारपीट कर धमकी देने का केस दर्ज किया।
इसी मामले में दूसरे पक्ष के फरियादी काचरोटिया रहवासी सुरेश की रिपोर्ट पर हकरू, बाबूलाल, थावरसिंह तथा गवजी निवासी हरथल के खिलाफ भी अपराध दर्ज किया। फरियादी का आरोप हैं कि वह अपने साथियों के साथ जा रहा था कि इन लोगों ने नहर पुलिया के पास रास्ता रोककर उसनके साथ गालीगलौज एवं मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। इसी थाना पुलिस ने सेमलखेड़ी रहवासी सोहन की रिपोर्ट पर कथित मोहन के खिलाफ गालीगलौज एवं मारपीट कर धमकी देने का केस दर्ज किया।
बाइक पर शराब ले जाते  रावटी में दो युवक पकड़ाए
रतलाम। रावटी पुलिस ने रतलाम के दो युवकों को मोटरसाइकल से जाते रोका तो उनके पास बाइक पर अवैध शराब मिली।
रावटी थाना पुलिस ने कल दोपहर को रावटी-मलवासी रोड पर स्कूल के सामने वाहनों की चैकिंग कर रही थी कि इसी दौरान दो बाइक सवार युवकों को रोका, तो ये दोनों शराब ले जाते मिले। पुलिस ने युवको के कब्जे से तकरीबन तीन हजार की 24 बीयर जब्त कर शराब ले जाने के लिए उपयोग में लाई जा रही मोटरसाइकल को भी जब्ती में लिया। पुलिस के मुताबिक पकड़ाये युवकों ने रतलाम का होना बताया है। पुलिस ने सुरेशसिंह निवासी नयागांव तथा अनिल धावड़ादेह के खिलाफ आबकारी एक्ट में अपराध दर्ज किया।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleमध्यप्रदेश: तनख्वाह छह हजार, आयकर विभाग ने भेजा तीन करोड़ 49 लाख का नोटिस
Next Article नगर निगम ने शहर में 500 नवीन संपत्तिधारकों को कर वसूली के लिए मांग पत्र भेजा,कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने बैठक में निगम कार्यों की बिंदुवार समीक्षा कर दिए निर्देश
Samagra

Related Posts

रतलाम: प्रकरण दर्ज होने में एक माह तक की देरी, आदेश में महीनों लगने की शिकायत.. राजस्व न्यायालय की समस्याओं को लेकर कलेक्टर ने सुनी अधिवक्ताओं की बात,सुधार के दिए संकेत

August 23, 2026

जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा,मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्‍टर अजय कटे‍सरिया करेंगे ध्‍वजारोहण…

August 14, 2026

रतलाम: गंदे नाले के पानी से सब्जियां धोकर बेचने वाला निकला सरकारी बाबू! वाणिज्यिक कर विभाग में क्लर्क की है नौकरी…विभाग ने थमाया नोटिस

July 16, 2026

रतलाम में एफडी धोखाधड़ी का खुलासा, बैंक का आउटसोर्स कर्मचारी समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

July 7, 2026

भोपाल: एएसपी राकेश‌ खाखा प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तमजी अवॉर्ड-2024 से सम्मानित होंगे….पहले भी मिल चुके है कई राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय सम्मान

June 2, 2026

422वें उर्स में सूफियाना रंग : ‘यह चमक-यह दमक सरकार तुम्हीं से है…’ पर झूम उठे उपस्थितजन…ख्वाजा खुदा सैयद दादाजी (शहीद) की दरगाह पर दो दिवसीय आयोजन, कव्वाली महफिल में देर रात तक बंधा समा

May 21, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: नाले में औंधे मुंह मिला युवक का शव, दोनों पैर रस्सी से बंधे, घर में खून के निशान और खून लगी कुल्हाड़ी मिली… सरवन के बोरदा गांव में 32 वर्षीय युवक की हत्या,पत्नी भी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। सरवन थाना क्षेत्र के ग्राम बोरदा में बुधवार दोपहर उस समय…

रतलाम: गैस एजेंसी में मिली अनियमितता-जनविश्वास अभियान की शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश से कार्रवाई, प्रबंधक और प्रोपराइटर के खिलाफ प्रकरण दर्ज

September 2, 2026

रतलाम में फिर चोरों की दस्तक: लेनॉर्ड सिटी में दीवार फांदकर घुसे 3 बदमाश, जागे रहवासियों ने मचाया शोर तो पत्थर बरसाकर भागे…पुलिस ने घेराबंदी कर एक बदमाश को दबोचा

September 2, 2026
Top Trending

रतलाम: नाले में औंधे मुंह मिला युवक का शव, दोनों पैर रस्सी से बंधे, घर में खून के निशान और खून लगी कुल्हाड़ी मिली… सरवन के बोरदा गांव में 32 वर्षीय युवक की हत्या,पत्नी भी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। सरवन थाना क्षेत्र के ग्राम बोरदा में बुधवार…

रतलाम: गैस एजेंसी में मिली अनियमितता-जनविश्वास अभियान की शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश से कार्रवाई, प्रबंधक और प्रोपराइटर के खिलाफ प्रकरण दर्ज

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत ग्राम रानीसिंग के…

रतलाम में फिर चोरों की दस्तक: लेनॉर्ड सिटी में दीवार फांदकर घुसे 3 बदमाश, जागे रहवासियों ने मचाया शोर तो पत्थर बरसाकर भागे…पुलिस ने घेराबंदी कर एक बदमाश को दबोचा

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा. कॉम)। रतलाम शहर में चोरों ने फिर से…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.