Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: नाले में औंधे मुंह मिला युवक का शव, दोनों पैर रस्सी से बंधे, घर में खून के निशान और खून लगी कुल्हाड़ी मिली… सरवन के बोरदा गांव में 32 वर्षीय युवक की हत्या,पत्नी भी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

September 2, 2026

रतलाम: गैस एजेंसी में मिली अनियमितता-जनविश्वास अभियान की शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश से कार्रवाई, प्रबंधक और प्रोपराइटर के खिलाफ प्रकरण दर्ज

September 2, 2026

रतलाम में फिर चोरों की दस्तक: लेनॉर्ड सिटी में दीवार फांदकर घुसे 3 बदमाश, जागे रहवासियों ने मचाया शोर तो पत्थर बरसाकर भागे…पुलिस ने घेराबंदी कर एक बदमाश को दबोचा

September 2, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » नगर निगम ने शहर में 500 नवीन संपत्तिधारकों को कर वसूली के लिए मांग पत्र भेजा,कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने बैठक में निगम कार्यों की बिंदुवार समीक्षा कर दिए निर्देश
All News

नगर निगम ने शहर में 500 नवीन संपत्तिधारकों को कर वसूली के लिए मांग पत्र भेजा,कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने बैठक में निगम कार्यों की बिंदुवार समीक्षा कर दिए निर्देश

SamagraBy SamagraJanuary 16, 2020No Comments4 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम 16 जनवरी 2020/ कलेक्टर एवं निगम प्रशासक श्रीमती रुचिका चौहान ने गुरुवार को नगर निगम पहुंचकर शहर में जारी विकास कार्यो एवं योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।
बैठक में बताया गया कि नगर निगम द्वारा संपत्ति कर वसूली के तहत आयोजित किए जा रहे शिविरों में अब तक 40 लाख रूपए के लगभग कर वसूली की जा चुकी है। निगम द्वारा शहर में लगभग 3 हजार नवीन संपत्तियां चिन्हांकित की गई है, इनमें से 500 संपत्तिधारकों को संपत्ति कर जमा कराने के लिए मांग पत्र प्रेषित किया गया है। बताया गया कि शहर के 47 बड़े बकायेदारों से संपत्ति कर वसूली के लिए 22 जनवरी को कुर्की वारंट भेजा जाएगा। कलेक्टर ने शहर में पेवर ब्लॉक  लगाने के लिए उन स्थानों को चिन्हित करने के निर्देश दिए जहां धूल ज्यादा उड़ती है, जो कच्चे हैं। इसके साथ ही कमजोर वर्गों की बस्तियां भी चिन्हित करने के निर्देश दिए। बताया गया कि शहर में पेयजल टंकियों की पुताई के लिए टेंडर भी लगा दिए गए हैं। नगर निगम कार्यालय परिसर में लाइटिंग व्यवस्था और बेहतर की जा रही है।
कलेक्टर द्वारा शहर के विभिन्न स्कूलों के कायाकल्प के लिए निगम के द्वारा ली जाने वाली 2 प्रतिशत उपकर राशि से कार्य करने के निर्देश दिए। स्कूलों के फ्लोर पर शैक्षणिक ज्यामिति आकृतियां उकेरी जायेंगी। कलेक्टर ने शहर में सेंट्रल लाइटिंग कार्य की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सेंट्रल लाइटिंग टेंडर में यह सुनिश्चित किया जाए कि उपकरण गुणवत्तायुक्त हो, इसके लिए 1 साल गारंटी की शर्त ठेकेदार के लिए टेंडर में डाली जाए। बैठक में बताया गया कि नगर निगम के मैदानी अमले के लिए 30 वाकी-टाकी सेट क्रय किए जाएंगे, 1-1 वाकी-टाकी सेट मोरवानी तथा धोलावाड़ संयंत्रों पर भी रहेगा।
कलेक्टर ने बैठक में निर्देश दिए कि नगर निगम कार्यालय में नामांतरण के लिए आवेदन पत्र अब प्रतिदिन प्राप्त किए जाएं। पूर्व में सप्ताह में 2 दिन ही आवेदन लेने की व्यवस्था थी। बैठक में यह भी बताया गया कि नगर निगम परिसर में महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा आगामी 1 फरवरी से नगर निगम कैफे की शुरुआत की जाएगी। समूह की महिलाएं बैठक में आकर कलेक्टर से मिली, कलेक्टर ने उनका उत्साहवर्धन किया।
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के द्वारा नगर निगम प्रशासक का पदभार ग्रहण करने के पश्चात शहर में –
·        कालिका माता मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण, सेल्फी प्वाइंट
·        लोकेंद्र टॉकीज के समीप निगम की भूमि पर तथा त्रिपोलिया गेट पर पार्किंग निर्माण कार्य प्रगति पर
·        शहर में सड़कों की दुरुस्ती के लिए लगभग 1 करोड रूपए के पेंचवर्क कार्य प्रारंभ
·        चिल्ड्रन ट्रेफिक पार्क की ड्राइंग फाइनल, कार्य शीघ्र शुरू
·        भगतपुरी गणगौरी ऑक्ट्रॉय नाके की भूमि अवैध कब्जे से मुक्त
·        नगर में श्वानों की बढ़ती संख्या पर नियंत्रण के लिए ट्रेंचिंग ग्राउंड जुलवानिया के समीप बंध्याकरण एवं वैक्सीनेशन के लिए सेंटर निर्माण हेतु भूमि चिन्हित, टेंडर कार्रवाई प्रगति पर
·        नगर निगम के महू रोड ऑक्ट्रॉय नाके की करीब 35 लाख रुपए मूल्य की भूमि अवैध कब्जे से मुक्त, लगभग एक करोड रुपए मूल्य की सिविक सेंटर भवन भूमि भी अवैध कब्जे से मुक्त
·        रतलाम नगर में जीआईएस मैपिंग के लिए कार्रवाई प्रारंभ, सेटेलाइट के द्वारा शहर की मैपिंग की जाएगी
·        नवीन संपत्तियों का पता लगाने के लिए मल्टीपरपज हाउसहोल्ड सर्वे, नगर निगम के राजस्व में भारी बढ़ोतरी होगी
·        महू रोड ऑक्ट्रॉय नाके की अवैध कब्जे से मुक्त कराई भूमि पर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस कार्यालय बनेगा
·        महू रोड पर स्थित सुभाष कांप्लेक्स का रिनोवेशन किया जाएगा
·        रतलाम नगर में आकर्षक प्रकाश व्यवस्था हेतु प्रमुख सड़कों चौराहों पर रंगीन लाइट के लिए टेंडर जारी किए जा रहे हैं, कोर्ट तिराहे से फाउंटेन चौक तक ब्लू व्हाइट आकर्षक कलर्ड सेंटर लाइटिंग की गई
·        नगर निगम कार्यालय परिसर के कायाकल्प हेतु नवीन लाइटिंग, कारपोरेट आधार पर फर्नीचर व्यवस्था के लिए कार्रवाई आरंभ
·        नगर निगम परिसर में महिला स्वयं सहायता समूह को रोजगार देने के लिए आगामी फरवरी से समूह द्वारा संचालित कैंटीन की शुरुआत
(फाइल फोटो)

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleजिले के अपराध समाचार: बदमाशों ने एम.पी. ऑन लाइन दुकान का ताला चटकाया,बैंक की मशीन व सामान चोरी, वाहन पर हुआ पथराव
Next Article फिट इंडिया साइकल रैली का आयोजन 18 जनवरी को
Samagra

Related Posts

रतलाम: प्रकरण दर्ज होने में एक माह तक की देरी, आदेश में महीनों लगने की शिकायत.. राजस्व न्यायालय की समस्याओं को लेकर कलेक्टर ने सुनी अधिवक्ताओं की बात,सुधार के दिए संकेत

August 23, 2026

जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा,मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्‍टर अजय कटे‍सरिया करेंगे ध्‍वजारोहण…

August 14, 2026

रतलाम: गंदे नाले के पानी से सब्जियां धोकर बेचने वाला निकला सरकारी बाबू! वाणिज्यिक कर विभाग में क्लर्क की है नौकरी…विभाग ने थमाया नोटिस

July 16, 2026

रतलाम में एफडी धोखाधड़ी का खुलासा, बैंक का आउटसोर्स कर्मचारी समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

July 7, 2026

भोपाल: एएसपी राकेश‌ खाखा प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तमजी अवॉर्ड-2024 से सम्मानित होंगे….पहले भी मिल चुके है कई राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय सम्मान

June 2, 2026

422वें उर्स में सूफियाना रंग : ‘यह चमक-यह दमक सरकार तुम्हीं से है…’ पर झूम उठे उपस्थितजन…ख्वाजा खुदा सैयद दादाजी (शहीद) की दरगाह पर दो दिवसीय आयोजन, कव्वाली महफिल में देर रात तक बंधा समा

May 21, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: नाले में औंधे मुंह मिला युवक का शव, दोनों पैर रस्सी से बंधे, घर में खून के निशान और खून लगी कुल्हाड़ी मिली… सरवन के बोरदा गांव में 32 वर्षीय युवक की हत्या,पत्नी भी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। सरवन थाना क्षेत्र के ग्राम बोरदा में बुधवार दोपहर उस समय…

रतलाम: गैस एजेंसी में मिली अनियमितता-जनविश्वास अभियान की शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश से कार्रवाई, प्रबंधक और प्रोपराइटर के खिलाफ प्रकरण दर्ज

September 2, 2026

रतलाम में फिर चोरों की दस्तक: लेनॉर्ड सिटी में दीवार फांदकर घुसे 3 बदमाश, जागे रहवासियों ने मचाया शोर तो पत्थर बरसाकर भागे…पुलिस ने घेराबंदी कर एक बदमाश को दबोचा

September 2, 2026
Top Trending

रतलाम: नाले में औंधे मुंह मिला युवक का शव, दोनों पैर रस्सी से बंधे, घर में खून के निशान और खून लगी कुल्हाड़ी मिली… सरवन के बोरदा गांव में 32 वर्षीय युवक की हत्या,पत्नी भी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। सरवन थाना क्षेत्र के ग्राम बोरदा में बुधवार…

रतलाम: गैस एजेंसी में मिली अनियमितता-जनविश्वास अभियान की शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश से कार्रवाई, प्रबंधक और प्रोपराइटर के खिलाफ प्रकरण दर्ज

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत ग्राम रानीसिंग के…

रतलाम में फिर चोरों की दस्तक: लेनॉर्ड सिटी में दीवार फांदकर घुसे 3 बदमाश, जागे रहवासियों ने मचाया शोर तो पत्थर बरसाकर भागे…पुलिस ने घेराबंदी कर एक बदमाश को दबोचा

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा. कॉम)। रतलाम शहर में चोरों ने फिर से…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.