Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: विद्यालय में शत-प्रतिशत पुस्तक वितरण नहीं होने पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी, डीईओ को जांच कर कार्रवाई के दिए निर्देश… कलेक्टर एवं विधायक ने पीएम श्री विद्यालय रिंगनोद का किया औचक निरीक्षण,व्यवस्था एवं कार्य असंतोषजनक

October 16, 2026

October 16, 2026

October 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: तस्करी में पांच धराए- दो महिलाएं भी पकड़ाई,नशे के कारोबारियों की तलाश में होटलों और ढाबों पर पुलिस की दबिश
रतलाम

रतलाम: तस्करी में पांच धराए- दो महिलाएं भी पकड़ाई,नशे के कारोबारियों की तलाश में होटलों और ढाबों पर पुलिस की दबिश

EditorBy EditorOctober 10, 2022No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: तस्करी में पांच धराए- दो महिलाएं भी पकड़ाई,नशे के कारोबारियों की तलाश में होटलों और ढाबों पर पुलिस की दबिश
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम,10अक्टूबर(खबरबाबा.काम)। पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी के निर्देश पर पुलिस ने जिले में नशे के खिलाफ मुहिम शुरू कर दी है। शहर सहित फोरलेन की होटलों और ढाबों पर पुलिस छानबीन के लिए गुपचुप रूप से पहुंची। शराब पीने वालों की तो धरपकड़ की साथ में तस्करी भी हाथ आ गए। अफीम तस्करी में तीन धराए वहीं डोडाचूरा के मामले में दो महिलाएं धराई। तस्करी में धराई दो महिलाओं के कब्जे से एक लाख कीमत का डोडाचूरा जब्त किया है वहीं तीन अन्य तस्करों से साठ हजार कीमत की अफीम।

 

जावरा औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस की टीम रातभर नशा करने और बेचने वालों की धरपकड़ के लिए होटलों-ढाबों पर दबिश दी। वहीं फोरलेन और हाइवे की होटलों और ढाबों पर गुपचुप रूप से पहुंची। तडक़े साढ़े तीन बजे के लगभग टीम को उस समय कामयाबी मिली जब मादक पदार्थ की तस्करी के मामले में तीन व्यक्ति पकड़ा गए।

पुलिस ने बताया कि महू-नीमच हाइवे रोड पर बड़ायला फंटे के पास शोहराब के ढाबे के सामने से देररात तीन संदेहियों को पकड़ा। पूछताछ में तीनों ही आनाकानी करने लगे। तलाशी में चार सौ ग्राम अफीम जब्त मिलने पर तस्करी की बात कबूली। पुलिस के मुताबिक पकड़ाए युवकों में हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के गांव तनोगा का चंदनसिंह उर्फ मंगलसिंह (50),  हरियाणा कैथल का तीस वर्षीय दीपक तथा नीमच जिले के छोटा चपलाना का पचपन वर्षीय विक्रमसिंह है। पुलिस ने पकड़ाए तीन युवकों समेत एक अन्य शोहराब उर्फ सोनू निवासी बोरदा के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध कायम किया है।

इससे पहले भी टीम ने बोरदा गांव से दो महिलाओं को भी तस्करी में गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गांव की दोनों महिला को अवैध रूप से मादक पदार्थ की तस्करी करते पकड़ा। इनके पास से 55 किलो से ज्यादा डोडाचूरा समेत एक काले रंग का मिक्सर, इलेक्ट्रानिक तौल कांटा भी मिला है।

पुलिस ने पकड़ाई दोनों महिला समेत दो अन्य सोनू उर्फ शोहराब और अनस के खिलाफ भी एनडीपीएस एक्ट में अपराध कायम किया है। उधर, दीनदायलनगर थाना पुलिस ने सुभाषनगर चौराहे से देशी शराब के 28 क्वार्टर जब्त किए।

ताल पुलिस ने नीमशाब्दी गांव में पुलिया के पास से एक युवक को शराब का परिवहन करते रंगेहाथ पकड़ा। इसके पास से हाथभट्टी की छह लीटर कच्ची शराब, बरखेड़ा पुलिस ने बोरवाड़ा फंटा जमुनियाशंकर रोड से देशी प्लेन क्वार्टर जब्त किए।

शिवगढ़ पुलिस ने मनासा में एक मकान की तलाशी ली तो हाथभट्टी की दस लीटर कच्ची शराब बरामद हो गई। बिलपांक पुलिस ने पांच लीटर कच्ची महुआ शराब, रावटी पुलिस ने पानी की टंकी के पास मलवासी से सात लीटर, कालूखेड़ा पुलिस ने पांच लीटर कच्ची शराब, नामली पुलिस ने पन्द्रह लीटर कच्ची हाथभट्टी की शराब जब्त की।

सरवन पुलिस ने भी एक युवक को शराब ले जाते पकड़ा। इसके पास से दस लीटर हाथभट्टी की कच्ची महुआ शराब जब्त की है। जावरा औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने दस लीटर कच्ची महुआ शराब, रिंगनोद पुलिस ने बांछडा डेरा ढोढर से सात लीटर कच्ची शराब, पेट्रोल पंप के पास महू-नीमच हाइवे रोड ढोढर से दस लीटर हाथभट्टी की कच्ची शराब, एटलेन ब्रिज के पास असावती कुम्हारी रोड से पांच लीटर हाथभट्टी की कच्ची शराब जब्त की। स्टेशनरोड पुलिस ने भी बजरंगनगर रोड पारदी मोहल्ला से देशी शराब के क्वार्टर बरामद किए।

सैलाना पुलिस ने अठारह लीटर कच्ची शराब जब्त करने के साथ ही सार्वजनिक जगह पर शराब पीते नौ लोगों को पकड़ा। पिपलौदा पुलिस ने सुखेड़ा माऊखेड़ी रोड से चार युवकों को खुलेआम शराब पीते पकड़ा। पुलिस कप्तान की मानें तो नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: सुबह-सुबह सीएम ने ली कलेक्टर -एसपी की वर्चुअल बैठक, एक्टिव मोड में आया पुलिस और प्रशासन,नशे के सौदागरों और माफियाओं की कुंडली हो रही तैयार, बड़ी कार्रवाई की तैयारी
Next Article रतलाम: निर्धारित दर से शराब विक्रय नहीं किए जाने पर 13 शराब ठेकेदारों पर दो-दो लाख रुपए का दंड
Editor

Related Posts

रतलाम: विद्यालय में शत-प्रतिशत पुस्तक वितरण नहीं होने पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी, डीईओ को जांच कर कार्रवाई के दिए निर्देश… कलेक्टर एवं विधायक ने पीएम श्री विद्यालय रिंगनोद का किया औचक निरीक्षण,व्यवस्था एवं कार्य असंतोषजनक

October 16, 2026

October 16, 2026

October 16, 2026

October 15, 2026

October 15, 2026

October 15, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: विद्यालय में शत-प्रतिशत पुस्तक वितरण नहीं होने पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी, डीईओ को जांच कर कार्रवाई के दिए निर्देश… कलेक्टर एवं विधायक ने पीएम श्री विद्यालय रिंगनोद का किया औचक निरीक्षण,व्यवस्था एवं कार्य असंतोषजनक

By EditorOctober 16, 2026

रतलाम 16 अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत ग्राम रिंगनोद में आयोजित जन…

October 16, 2026

October 16, 2026
Top Trending

रतलाम: विद्यालय में शत-प्रतिशत पुस्तक वितरण नहीं होने पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी, डीईओ को जांच कर कार्रवाई के दिए निर्देश… कलेक्टर एवं विधायक ने पीएम श्री विद्यालय रिंगनोद का किया औचक निरीक्षण,व्यवस्था एवं कार्य असंतोषजनक

By EditorOctober 16, 2026

रतलाम 16 अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत ग्राम रिंगनोद…

By EditorOctober 16, 2026

By EditorOctober 16, 2026
banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.