रतलाम,30जनवरी(खबरबाबा.काम)। प्रदेश में बेहतर काम करने वालों को पुलिस अधीक्षक ,पुलिस मुख्यालय और प्रदेश के गृह विभाग की अनुशंसा पर केन्द्रीय गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा अति उत्कृष्ट एवं उत्कृष्ट सेवा पदक दिये जाते हैं।
प्रदेश पुलिस के अधिकारियों ,कर्मचारियों के कार्य की समीक्षा करने के बाद यह पदक दिए जाते है। वर्ष 2021 के लिये प्रदेश के 143 अधिकारियों ,कर्मचारियों को अति उत्कृष्ट एवं 167 अधिकारियों , कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवा पदक केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा दिया गयाहै। उक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों में से रतलाम जिले के 3 कर्मचारियों को अति उत्कृष्ट एवं 18 अधिकारी कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवा पदक मिले है ।