रतलाम,30जनवरी(खबरबाबा.काम)। रेलवे कॉलोनी सहित कई अन्य क्षेत्रों में आवागमन के लिए उपयोगी डाट की पुल मार्ग सड़क मरम्मत कार्य के कारण 1 फरवरी से आवागमन के लिए बंद रहेगा।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के रतलाम में मुम्बई दिल्ली मुख्य रेल मार्ग पर स्थित डाट की पुलिया के नीचे की सड़क काफी खराब हो गई है जिसका मरम्मत किया जाना प्रस्तावित है।
सड़क का मरम्मत कार्य 01 फरवरी, 2023 से 12 फरवरी, 2023 तक किया जाना निर्धारित किया गया है। मरम्मत कार्य किये जाने के कारण डाट की पुलिया से सभी प्रकार के वाहनों का 01 फरवरी, 2023 प्रातः 08.00 बजे से 12 फरवरी, 2023 रात्र 20.00 बजे तक आवागमन बंद रहेगा।
01 फरवरी, 2023 से 12 फरवरी, 2023 तक सड़क उपयोगकर्ता उपलब्ध अन्य वैकल्पिक मार्ग का उपयोग कर सकते हैं।