Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: रेलवे स्टेशन से घर लौट रहे युवक पर फायरिंग, पीठ में लगी गोली…पुराने माल गोदाम रोड पर बाइक सवार दो नकाबपोशों ने किए दो फायर, सीसीटीवी फुटेज में दिखे संदिग्ध, पुलिस कर रही जांच

October 19, 2026

इंदौर: फॉलो अप- लोकायुक्त की जांच में प्रधान आरक्षक चालक की 46 अचल संपत्तियां उजागर, बाजार मूल्य 64 करोड़ रुपये से अधिक…आय से अधिक संपत्ति मामले में लोकायुक्त की जांच जारी

October 19, 2026

रतलाम: अल्पवर्षा से जल संकट की आहट, अब भी नहीं जागा नगर निगम ! पूर्व महापौर डागा ने नगर निगम की सुस्ती पर उठाए सवाल,दिए सुझाव,बोले- शहर की बोरिंग का सर्वे कराएं, शोधित पानी के उपयोग की योजना बनाएं

October 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी का 1 वर्ष का कार्यकाल पूरा, अपनी कार्यप्रणाली से आम जनता के बीच छोड़ी अमिट छाप, जानिए क्या-क्या रही उपलब्धियां
रतलाम

रतलाम: कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी का 1 वर्ष का कार्यकाल पूरा, अपनी कार्यप्रणाली से आम जनता के बीच छोड़ी अमिट छाप, जानिए क्या-क्या रही उपलब्धियां

EditorBy EditorMay 16, 2023No Comments4 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी का 1 वर्ष का कार्यकाल पूरा, अपनी कार्यप्रणाली से आम जनता के बीच छोड़ी अमिट छाप, जानिए क्या-क्या रही उपलब्धियां
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

 

रतलाम 16 मई (खबरबाबा.काम)। कलेक्टर  नरेंद्र सूर्यवंशी का 17 मई को एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है। इस अवधि में अपने सहज, सरल व्यवहार एवं कार्य कुशलता से कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने रतलाम जिले के नागरिकों के मन मस्तिष्क में अपनी एक उल्लेखनीय छाप छोड़ी है। कलेक्टर श्री सूर्यवंशी के कार्य करने का एक विशेष अंदाज है जो उन्हें औरों से अलग बनाता है। गहरी संवेदनशीलता के साथ वे एक गरीब आदमी की समस्या के समाधान के लिए तत्परता से उठ खड़े होते है।

इसी संवेदनशीलता से कलेक्टर ने जिले की जनसुनवाई को एक अलग पहचान दिला दी है, जहां अपनी समस्या लेकर आने वाला आम आदमी आश्वस्त रहता है कि उसकी समस्या का निराकरण अवश्य होगा। कोई नहीं भूल सकता जब रतलाम जवाहर नगर निवासी बालिका साधना शर्मा जब अपनी दादी के साथ स्कूल फीस की समस्या लेकर आई थी ,जिस कारण स्कूल ने उसे निकाल दिया था। उसका दर्द सुनकर कलेक्टर उसके साथ फौरन उसके स्कूल पहुंचे और समस्या का निदान किया। इसी तरह फीस की समस्या को लेकर सुभाष नगर का बालक अनवर जब कलेक्टर के पास आया तो उसकी समस्या के निदान के लिए कलेक्टर ने अधिकारियों को उसके स्कूल भेज दिया। जनसुनवाई में ऐसे ढेरों उदाहरण हैं जिनमें कलेक्टर श्री सूर्यवंशी की संवेदनशीलता झलकती है।

सीएम हेल्पलाइन में जिला हमेशा टॉप फाइव में

कलेक्टर श्री सूर्यवंशी की कार्यकुशलता एवं प्रशासनिक दक्षता के कारण रतलाम जिला मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायतों के निराकरण में विगत एक वर्ष से लगातार ए ग्रेड प्राप्त कर रहा है। इस अवधि में जिला मध्यप्रदेश के टॉप 5 जिलों में लगातार सम्मिलित रहा है।

राजस्व प्रकरणों का निराकरण में जिला प्रदेश में चौथी रैंक पर

कलेक्टर श्री सूर्यवंशी द्वारा राजस्व अधिकारियों के कार्यों पर की जा रही सतत मॉनिटरिंग के फलस्वरुप जिले के राजस्व न्यायालयों में संधारित राजस्व प्रकरणों के निराकरण में जिले का प्रदेश में चौथा स्थान है। इसी तरह स्वामित्व योजना मे 1 साल में 665 ग्रामों के लक्ष्य के विरुद्ध 559 ग्रामों के अधिकार अभिलेख तैयार कर लिए गए हैं। मुख्यमंत्री आवास भू अधिकार योजना में 2142 पट्टों का वितरण प्रथम चरण में किया गया है।

पीएम स्वनिधि योजना के द्वितीय चरण में जिला प्रथम स्थान पर

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के द्वितीय चरण में प्रत्येक स्ट्रीट वेंडर्स को छोटे-मोटे काम धंधे के लिए 20 हजार रुपए बगैर ब्याज का ऋण उपलब्ध कराने की योजना में रतलाम जिला पिछले वित्तीय वर्ष 2022-23 में प्रदेश में प्रथम स्थान पर आया है। यह उपलब्धि कलेक्टर श्री सूर्यवंशी की सघन मानिटरिंग के फलस्वरुप प्राप्त की गई। विगत वित्तीय वर्ष में जिले में 2792 स्ट्रीट वेंडर्स को 20-20 हजार रुपए बगैर ब्याज के ऋण उपलब्ध कराए गए हैं जो प्रदेश में सर्वाधिक थे।

कॉलोनाइजर्स से वसूली 5 करोड़ से अधिक राशि

रतलाम जिले के नगर निगम को छोड़कर शेष नगरीय निकायों में लाइसेंसधारी कॉलोनाइजरों से विकास अनुमति शुल्क जारी करने के रूप में 5 करोड 11 लाख रुपए वसूला गया जो कलेक्टर श्री सूर्यवंशी की सख्ती के कारण एक वर्ष में संभव हुआ।

मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना में जिला द्वितीय स्थान पर

कलेक्टर श्री सूर्यवंशी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के सफल क्रियान्वयन के फलस्वरुप जिले ने विगत वित्तीय वर्ष 2022-23 में पूरे प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जिले में योजना अंतर्गत 1470 हितग्राहियों को लगभग 90 करोड़ रुपये के ऋण स्वरोजगार एवं उद्यम हेतु उपलब्ध कराए गए।

231 जिला बदर

कलेक्टर श्री सूर्यवंशी के एक वर्ष के कार्यकाल के दौरान जिले में कानून व्यवस्था एवं शांति स्थापना के तहत उल्लेखनीय रूप से कार्रवाई की जाकर 231 आरोपियों को जिला बदर किया गया है जिससे असामाजिक तत्वों, अपराधिक तत्वों में कानून का भय स्थापित हुआ है। इसी कड़ी में 4 आरोपियों को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून में जेल भेजा गया है।

हितग्राहीमूलक योजनाओं में 47 हजार से अधिक हितग्राहियों को 44 करोड़ का लाभ

कलेक्टर श्री सूर्यवंशी के निर्देशन में वर्ष 2022-23 के दौरान शासन की हितग्राहीमूलक योजनाओं में 47 हजार से अधिक हितग्राहियों को 44 करोड़ रुपए का वित्त पोषण करवाया जाकर विशेष उपलब्धि हासिल की गई है।

बडी मात्रा में भूमाफिया से भूमि मुक्त कराई

कलेक्टर श्री सूर्यवंशी के निर्देशन में विगत एक वर्ष में जिले में लगभग 59 एकड शासकीय कृषि भूमि मुक्त कराई गई है, जिसकी कीमत 1 अरब 11 करोड 17 लाख रुपए है। इसी तरह 6 एकड आवासीय भूमि मुक्त कराई गई है जिसकी कीमत 30 करोड रुपए है। इसके अलावा अवैध रुप से निर्मित किए गए 63 निर्माण तोडे गए जिनकी कीमत 8 करोड से अधिक है।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleकेंद्रीय मंत्री श्री वर्मा ने रतलाम रोजगार मेले में 165 युवाओं को शासकीय सेवा में नियुक्ति पत्र प्रदान किए
Next Article मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विभागों की राजस्व प्राप्तियों की ली जानकारी
Editor

Related Posts

रतलाम: रेलवे स्टेशन से घर लौट रहे युवक पर फायरिंग, पीठ में लगी गोली…पुराने माल गोदाम रोड पर बाइक सवार दो नकाबपोशों ने किए दो फायर, सीसीटीवी फुटेज में दिखे संदिग्ध, पुलिस कर रही जांच

October 19, 2026

रतलाम: अल्पवर्षा से जल संकट की आहट, अब भी नहीं जागा नगर निगम ! पूर्व महापौर डागा ने नगर निगम की सुस्ती पर उठाए सवाल,दिए सुझाव,बोले- शहर की बोरिंग का सर्वे कराएं, शोधित पानी के उपयोग की योजना बनाएं

October 19, 2026

रतलाम: रॉयल कॉलेज में ‘टेक-कम-कल्चरल मीट’ का आयोजन,लॉजिक और लेक्चर के अनूठे मेल से सजा भव्य समारोह

October 18, 2026

रतलाम: नकली सोना-चांदी बेचकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश…शहर सहित हरियाणा, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में ठगी करने वाले गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार,नकली सोना-चांदी जब्त

October 18, 2026

रतलाम रेल मंडल में हादसों का सिलसिला: अब कच्चे तेल से भरी मालगाड़ी में लगी आग,बजरंगगढ़ स्टेशन के पास टैंक के ऊपर उठीं लपटें, दुर्घटना सायरन बजा, रतलाम से रवाना की गई राहत ट्रेन, तीन दिन में रेल से जुड़ी तीसरी घटना

October 17, 2026

SYSITS रतलाम में पहली बार TCS का ओपन कैंपस रिक्रूटमेंट ड्राइव 23 अक्टूबर को…युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर करियर अवसरों की दिशा में एक सशक्त पहल

October 17, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: रेलवे स्टेशन से घर लौट रहे युवक पर फायरिंग, पीठ में लगी गोली…पुराने माल गोदाम रोड पर बाइक सवार दो नकाबपोशों ने किए दो फायर, सीसीटीवी फुटेज में दिखे संदिग्ध, पुलिस कर रही जांच

By EditorOctober 19, 2026

रतलाम, 19अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। रेलवे स्टेशन से एक्टिवा पर सवार होकर घर लौट रहे 28…

इंदौर: फॉलो अप- लोकायुक्त की जांच में प्रधान आरक्षक चालक की 46 अचल संपत्तियां उजागर, बाजार मूल्य 64 करोड़ रुपये से अधिक…आय से अधिक संपत्ति मामले में लोकायुक्त की जांच जारी

October 19, 2026

रतलाम: अल्पवर्षा से जल संकट की आहट, अब भी नहीं जागा नगर निगम ! पूर्व महापौर डागा ने नगर निगम की सुस्ती पर उठाए सवाल,दिए सुझाव,बोले- शहर की बोरिंग का सर्वे कराएं, शोधित पानी के उपयोग की योजना बनाएं

October 19, 2026
Top Trending

रतलाम: रेलवे स्टेशन से घर लौट रहे युवक पर फायरिंग, पीठ में लगी गोली…पुराने माल गोदाम रोड पर बाइक सवार दो नकाबपोशों ने किए दो फायर, सीसीटीवी फुटेज में दिखे संदिग्ध, पुलिस कर रही जांच

By EditorOctober 19, 2026

रतलाम, 19अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। रेलवे स्टेशन से एक्टिवा पर सवार होकर घर…

इंदौर: फॉलो अप- लोकायुक्त की जांच में प्रधान आरक्षक चालक की 46 अचल संपत्तियां उजागर, बाजार मूल्य 64 करोड़ रुपये से अधिक…आय से अधिक संपत्ति मामले में लोकायुक्त की जांच जारी

By EditorOctober 19, 2026

इंदौर, 19अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर में पदस्थ प्रधान आरक्षक…

रतलाम: अल्पवर्षा से जल संकट की आहट, अब भी नहीं जागा नगर निगम ! पूर्व महापौर डागा ने नगर निगम की सुस्ती पर उठाए सवाल,दिए सुझाव,बोले- शहर की बोरिंग का सर्वे कराएं, शोधित पानी के उपयोग की योजना बनाएं

By EditorOctober 19, 2026

रतलाम,19अक्टूबर(खबरबाबा. कॉम)। अल्पवर्षा के चलते आगामी ग्रीष्मकाल में शहर पर जल संकट…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.