Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: रेलवे स्टेशन से घर लौट रहे युवक पर फायरिंग, पीठ में लगी गोली…पुराने माल गोदाम रोड पर बाइक सवार दो नकाबपोशों ने किए दो फायर, सीसीटीवी फुटेज में दिखे संदिग्ध, पुलिस कर रही जांच

October 19, 2026

इंदौर: फॉलो अप- लोकायुक्त की जांच में प्रधान आरक्षक चालक की 46 अचल संपत्तियां उजागर, बाजार मूल्य 64 करोड़ रुपये से अधिक…आय से अधिक संपत्ति मामले में लोकायुक्त की जांच जारी

October 19, 2026

रतलाम: अल्पवर्षा से जल संकट की आहट, अब भी नहीं जागा नगर निगम ! पूर्व महापौर डागा ने नगर निगम की सुस्ती पर उठाए सवाल,दिए सुझाव,बोले- शहर की बोरिंग का सर्वे कराएं, शोधित पानी के उपयोग की योजना बनाएं

October 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: देश की तरक्की और खुशहाली में हर वर्ग अपना योगदान दे – केन्द्रीय मंत्री सोमप्रकाश, भाजपा के महासंपर्क अभियान में प्रबुद्धजन एवं व्यापारी सम्मेलन का आयोजन
रतलाम

रतलाम: देश की तरक्की और खुशहाली में हर वर्ग अपना योगदान दे – केन्द्रीय मंत्री सोमप्रकाश, भाजपा के महासंपर्क अभियान में प्रबुद्धजन एवं व्यापारी सम्मेलन का आयोजन

EditorBy EditorJune 15, 2023No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: देश की तरक्की और खुशहाली में हर वर्ग अपना योगदान दे – केन्द्रीय मंत्री सोमप्रकाश, भाजपा के महासंपर्क अभियान में प्रबुद्धजन एवं व्यापारी सम्मेलन का आयोजन
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

 


रतलाम, 15 जून(खबरबाबा.काम)।
 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 9 वर्षों के कार्यकाल के दौरान सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के चौतरफा कार्य हुए हैं। आजादी के अमृत काल में देश तेज गति से तरक्की के पथ पर अग्रसर हुआ है। हर वर्ग को अपने देश को विकसित, समृद्धशाली और शक्तिशाली राष्ट्र बनाने में अपना योगदान देना है। प्रबुद्धजन एवं व्यापारी वर्ग की देश की उन्नति में महती भूमिका है। मोदी जी के नेतृत्व देश, दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। इसे आगामी 2 वर्षों में विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनाना है।


यह बात केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री श्री सोमप्रकाश (पूर्व आई.ए.एस.) ने महासंपर्क अभियान में आयोजित प्रबुद्धजन एवं व्यापारी सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। जेएमडी पैलेस में आयोजित इस सम्मेलन के दौरान सांसद गुमानसिंह डामोर, विधायक चेतन्य काश्यप, दिलीप मकवाना, भाजपा जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय, जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा, लोकसेवा प्रभारी ओमप्रकाश शर्मा अभियान के जिला संयोजक प्रवीण सोनी मंचासीन रहे।

केन्द्रीय मंत्री सोमप्रकाशजी ने केन्द्र सरकार के 9 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इनकम टैक्स और जीएसटी में काफी बदलाव किए गए है। इस्पेक्टर राज खत्म हुआ है। लॉजिस्टिक पॉलिसी बनी है जिससे उद्योग एवं व्यापार व्यवसाय को गति मिली है। प्रधानमंत्री की गति शक्ति योजना भी क्रांतिकारी साबित हो रही है। देश की इस तरक्की और खुशहाली में सबका योगदान है। हर वर्ग अपना कार्य ईमानदारी से करता रहे, जिससे भारत पुनः विश्व गुरू बन सके।

जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय ने कहा कि मोदी जी ने हर क्षेत्र में भारत के वर्चस्व को स्थापित किया है। उनके तप, त्याग और तपस्या के कारण ही दुनिया में भारत प्रतिष्ठित हो गया है। देशवासी होने के नाते सबका फर्ज है कि वे राष्ट्र सेवा के इस कार्य में अपना – अपना योगदान दे।

विधायक चेतन्य काश्यप ने कहा कि मोदी जी के कार्यकाल में देश ने कई उपलब्धियां हासिल की है, जिससे हमारा गौरव बढ़ा है। प्रधानमंत्री जी ने लोकतंत्र को नई दिशा देने का कार्य किया है। व्यापार और उद्योग के क्षेत्र में बहुत काम किए गए है जिससे देश ने करवट बदली है। अंत्योदय के मिशन ने समाज जीवन को बदलकर रख दिया है। श्री काश्यप ने व्यापार को बढ़ावा देने के लिए शो रूम के ऋण होम फाइनेंस की तरह देने एवं उनकी ब्याज दर भी कम रखने का सुझाव दिया। सांसद श्री डामोर ने भी संबोधित किया‌।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि आरंभ में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि के रूप में जीतो चेयरमेन जयंत जैन, थोक व्यापारी संघ के मनोज झालानी, सीए केदार अग्रवाल, व्यापारी संघ के सुरेन्द्र चत्तर, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक तुषार कोठारी, युवा उद्योगपति वरूण पोरवाल एवं संजय व्यास आदि ने अपने सुझाव दिए।

इससे पूर्व अतिथियों ने भाजपा के पितृ पुरूष पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।

अतिथियों का स्वागत भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक प्रवीण गुप्ता, विनोद मूणत, निलेश बाफना, जयंतिलाल डांगी, महेश भंसाली, सुनील पोरवाल एवं बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक नीरज बरमेचा एवं भाजयुमो अध्यक्ष विप्लव जैन आदि ने किया। मालवा चेंबर्स ऑफ कॉमर्स ने 21 किलो की माला से केन्द्रीय मंत्री, सांसद एवं विधायक जी का सम्मान किया। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की बहनों ने भी स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रजनीश गोयल ने किया। आभार सह संयोजक सोनू चौहान ने माना।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: सावन के प्रत्येक सोमवार को रतलाम से निकलेगी नि:शुल्क महाकालेश्वर यात्रा,- रतलाम जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष प्रकाश प्रभु राठौड़ परिवार निकालेगा यात्रा,- यात्रा का पंजीयन शुरू, श्रद्धालुओं को बसों से ले जाया जाएगा
Next Article रतलाम: सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स का भविष्य के निर्माण में अहम योगदान – केंद्रीय मंत्री श्री सोमप्रकाश,- विधायक चेतन्य काश्यप ने दिया मार्गदर्शन
Editor

Related Posts

रतलाम: रेलवे स्टेशन से घर लौट रहे युवक पर फायरिंग, पीठ में लगी गोली…पुराने माल गोदाम रोड पर बाइक सवार दो नकाबपोशों ने किए दो फायर, सीसीटीवी फुटेज में दिखे संदिग्ध, पुलिस कर रही जांच

October 19, 2026

रतलाम: अल्पवर्षा से जल संकट की आहट, अब भी नहीं जागा नगर निगम ! पूर्व महापौर डागा ने नगर निगम की सुस्ती पर उठाए सवाल,दिए सुझाव,बोले- शहर की बोरिंग का सर्वे कराएं, शोधित पानी के उपयोग की योजना बनाएं

October 19, 2026

रतलाम: रॉयल कॉलेज में ‘टेक-कम-कल्चरल मीट’ का आयोजन,लॉजिक और लेक्चर के अनूठे मेल से सजा भव्य समारोह

October 18, 2026

रतलाम: नकली सोना-चांदी बेचकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश…शहर सहित हरियाणा, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में ठगी करने वाले गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार,नकली सोना-चांदी जब्त

October 18, 2026

रतलाम रेल मंडल में हादसों का सिलसिला: अब कच्चे तेल से भरी मालगाड़ी में लगी आग,बजरंगगढ़ स्टेशन के पास टैंक के ऊपर उठीं लपटें, दुर्घटना सायरन बजा, रतलाम से रवाना की गई राहत ट्रेन, तीन दिन में रेल से जुड़ी तीसरी घटना

October 17, 2026

SYSITS रतलाम में पहली बार TCS का ओपन कैंपस रिक्रूटमेंट ड्राइव 23 अक्टूबर को…युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर करियर अवसरों की दिशा में एक सशक्त पहल

October 17, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: रेलवे स्टेशन से घर लौट रहे युवक पर फायरिंग, पीठ में लगी गोली…पुराने माल गोदाम रोड पर बाइक सवार दो नकाबपोशों ने किए दो फायर, सीसीटीवी फुटेज में दिखे संदिग्ध, पुलिस कर रही जांच

By EditorOctober 19, 2026

रतलाम, 19अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। रेलवे स्टेशन से एक्टिवा पर सवार होकर घर लौट रहे 28…

इंदौर: फॉलो अप- लोकायुक्त की जांच में प्रधान आरक्षक चालक की 46 अचल संपत्तियां उजागर, बाजार मूल्य 64 करोड़ रुपये से अधिक…आय से अधिक संपत्ति मामले में लोकायुक्त की जांच जारी

October 19, 2026

रतलाम: अल्पवर्षा से जल संकट की आहट, अब भी नहीं जागा नगर निगम ! पूर्व महापौर डागा ने नगर निगम की सुस्ती पर उठाए सवाल,दिए सुझाव,बोले- शहर की बोरिंग का सर्वे कराएं, शोधित पानी के उपयोग की योजना बनाएं

October 19, 2026
Top Trending

रतलाम: रेलवे स्टेशन से घर लौट रहे युवक पर फायरिंग, पीठ में लगी गोली…पुराने माल गोदाम रोड पर बाइक सवार दो नकाबपोशों ने किए दो फायर, सीसीटीवी फुटेज में दिखे संदिग्ध, पुलिस कर रही जांच

By EditorOctober 19, 2026

रतलाम, 19अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। रेलवे स्टेशन से एक्टिवा पर सवार होकर घर…

इंदौर: फॉलो अप- लोकायुक्त की जांच में प्रधान आरक्षक चालक की 46 अचल संपत्तियां उजागर, बाजार मूल्य 64 करोड़ रुपये से अधिक…आय से अधिक संपत्ति मामले में लोकायुक्त की जांच जारी

By EditorOctober 19, 2026

इंदौर, 19अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर में पदस्थ प्रधान आरक्षक…

रतलाम: अल्पवर्षा से जल संकट की आहट, अब भी नहीं जागा नगर निगम ! पूर्व महापौर डागा ने नगर निगम की सुस्ती पर उठाए सवाल,दिए सुझाव,बोले- शहर की बोरिंग का सर्वे कराएं, शोधित पानी के उपयोग की योजना बनाएं

By EditorOctober 19, 2026

रतलाम,19अक्टूबर(खबरबाबा. कॉम)। अल्पवर्षा के चलते आगामी ग्रीष्मकाल में शहर पर जल संकट…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.