Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

लोकायुक्त इंदौर की एक और बड़ी कार्रवाई : सहायक राजस्व निरीक्षक ट्रेप… पीएम आवास योजना की दूसरी किस्त जारी करने के एवज में मांगी थी रिश्वत

April 17, 2026

रतलाम: समरसता महाआरती का आयोजन, सामाजिक एकता का दिया संदेश

April 17, 2026

रतलाम: जिले और राज्य की मेरिट में छाया साई श्री एकेडमी हा. से. स्कूल,हर बार की तरह बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

April 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: लाखो की धोखाधडी- एसपी राहुल लोढा ने क्यों कहा – “इंस्टेंट सिर्फ नुडल्स बन सकता है, पैसा कभी नहीं”, जिले में दर्ज हुआ अनियमित जमा योजना प्रतिबंध अधिनियम 2019 का पहला प्रकरण, 6 लोगो के खिलाफ FIR, जानिए क्या है पूरा मामला
रतलाम

रतलाम: लाखो की धोखाधडी- एसपी राहुल लोढा ने क्यों कहा – “इंस्टेंट सिर्फ नुडल्स बन सकता है, पैसा कभी नहीं”, जिले में दर्ज हुआ अनियमित जमा योजना प्रतिबंध अधिनियम 2019 का पहला प्रकरण, 6 लोगो के खिलाफ FIR, जानिए क्या है पूरा मामला

EditorBy EditorAugust 25, 2023Updated:August 26, 2023No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: लाखो की धोखाधडी- एसपी राहुल लोढा ने क्यों कहा – “इंस्टेंट सिर्फ नुडल्स बन सकता है, पैसा कभी नहीं”, जिले में दर्ज हुआ अनियमित जमा योजना प्रतिबंध अधिनियम 2019 का पहला प्रकरण, 6 लोगो के खिलाफ FIR, जानिए क्या है पूरा मामला
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp


रतलाम, 25 अगस्त(खबरबाबा.काम)। एसपी राहुल लोढा के निर्देश पर रतलाम पुलिस ने  MTFE नाम के एप फर्जी वाले द्वारा अवैध रुप से अधिक रुपये देने का लालच देकर लोगों से आनलाईन रुपये जमा कर फ्राड करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 6 लोगो के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। खास बात यह है की जिले में पहली बार अनियमित जमा योजना प्रतिबंध अधिनियम 2019 में प्रकरण दर्ज किया गया है। मामला लाखो रुपये की धोखाधडी से जुडा हुआ है।

जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढा व्दारा आमजनता से अवैध तरिके से रुपये जमा करने व अधिक रुपये देने का लालच देकर फ्राड करने वाली फर्जी कम्पनियों के विरुद्ध कार्यवाही कर अंकुश लगाने हेतु सभी थानो को निर्देशित किया गया था । जिसके अंन्तर्गत अति.पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक जावरा दुर्गेश आर्मो के मार्गदर्शन मे थाना औ. क्षैत्र. जावरा के थाना प्रभारी निरीक्षक प्रकाश गाडरिया के नतृत्व में टीम गठीत की गयी थी।

शुक्रवार को पुलिस कंट्रोल रूम पर एसपी राहुल लोढा ने प्रेस वार्ता में पुरे मामले का खुलासा किया। आपने बताया कि गठीत टीम व्दारा क्षैत्र मे धोखाधडी कर आमजन से पैसे ऐठने व ठगे गये व्यक्तियों से चर्चा की गयी तथा आमजनता को फर्जी कम्पनीयों व्दारा किये जाने वाले ठगी के प्रति जागरूक किया गया। इसका असर यह हुआ कि 24 अगस्त को फरियादी सलीम पिता काले खां उम्र 50 साल निवासी छीपापुरा जावरा जिला रतलाम व्दारा मोहम्मद फेज उर्फ निक्कु पिता कमरुद्दीन उम्र 38 साल निवासी ग्राम बामनखेड़ी हा.मु. निम्बाहेड़ा जिला चितोड़गढ़ (राज.) आजमखान पिता उमर खान आयु 40 वर्ष निवासी नजरबाग जावरा जिला रतलाम ,हुजेफा जम्माली बोहरा निवासी नीमच (म.प्र.) ,आलोक पाल पिता शिवपाल उम्र 39 साल निवासी आण्टिया चौराहा के सामने जावरा जिला रतलाम ,.वाजिद पिता वलीमोहम्मद निवासी सागरपेशा जावरा जिला रतलाम ,वसीम पिता मोज्जम निवासी जवाहरपथ जावरा जिला रतलाम (म.प्र.) द्वारा धोखाधड़ी करते हुए आमजनता को  आनलाईन एप के माध्यम से रुपये जमा करवाकर भारी फायदा कमाने का लालच देकर रुपये एठने के सम्बन्ध मे रिपोर्ट की। पुलिस ने थाना स्तर पर जांच करते शिकायत सही होना पाया गया । रिपोर्ट पर थाना औ क्षैत्र.जावरा पर धारा 406,420,120(बी) भादवि , 21(1), 21(2), 21(3) अनियमित जमा योजना प्रतिबंध अधिनियम 2019 का पंजिबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

एसपी राहुल लोढा ने बताया कि विवेचना के दोरान आरोपीगण वाजिद पिता वली मोहम्मद निवासी सागरपेशा जावरा , वसीम पिता मोज्जम निवासी जवाहर पथ जावरा , हुजेफा जमाली पिता सैफुद्दीन जमाली बोहरा उम्र 48 साल निवासी कलेक्टर कार्यालय के पास बोहरा कालोनी नीमच से पुछताछ करने पर पता चला कि आरोपीगण ने आमलोगो को भारी फायदा कमाने का लालच देकर कनाडा देश की कम्पनी व्दारा भारत में अनाधिकृत रुप से संचालित एक एप के माध्यम से आम जनता का रुपया जमा कराया। एसपी श्री लोढा ने बताया कि कम्पनी व्दारा आमजनता की मेहनत की भारी मात्रा मे पूंजी आनलाईन जमा कर गबन कर भाग गई।  एसपी श्री लोढा ने बताया कि अभी तक की विवेचना से 16 लोगों से लगभग ईक्कीस लाख रुपये के  फ्राड की जानकारी सामने आयी है। आरोपी वसीम एवं वाजीद व्दारा एप के माध्यम से संचालित होने वाली फ्राड कम्पनी जिससे फ्राड किया गया से सम्बन्धित दो मोबाईल फोन जप्त किये गये तथा शेष आरोपियो के विरुद्ध धऱपकड जारी है।

आमजन से पुलिस की अपील

एसपी राहुल लोढा ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि अवैध तरिके से अपने रुपये को अधिक लाभ कमाने के उद्देश्य से अनाधिकृत एप/लिंक/वेबसाईड/वीडियो काल/अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से  किये जाने वाले फ्राड से सावधान रहें एवं सजग रहे । एसपी ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि “इंस्टेंट सिर्फ नुडल्स बन सकता है, पैसा कभी नहीं”

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: विधायक चेतन्य काश्यप के आतिथ्य में विधायक कप की हुई शुरूआत,- कबड्डी, खो-खो, योग और मलखंब में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने लिया भाग
Next Article रतलाम: नारियल लेकर भाग रहे युवक ने पीछा कर रही महिला दुकानदार पर कैंची से किया हमला, महिला की मौत, पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया
Editor

Related Posts

रतलाम: समरसता महाआरती का आयोजन, सामाजिक एकता का दिया संदेश

April 17, 2026

रतलाम: जिले और राज्य की मेरिट में छाया साई श्री एकेडमी हा. से. स्कूल,हर बार की तरह बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

April 16, 2026

रतलाम: नाहर कॉन्वेंट स्कूल का शानदार प्रदर्शन, युक्ति परमार बनीं जिला टॉपर…शत-प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम

April 16, 2026

लोकायुक्त उज्जैन की कार्रवाई: रिश्वत लेते हुए पटवारी ट्रैप, 20 हजार रुपए के साथ रंगे हाथों पकड़ा… सीमांकन के लिए मांगे थे रुपए

April 16, 2026

रतलाम: हवालात में फांसी-दुष्कर्म के आरोपित ने नामली थाने में दी जान, बेटी ने कराया था केस दर्ज, जांच शुरू 

April 16, 2026

रतलाम: अभ्यास इंस्टिट्यूट के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 12वीं में लहराया परचम….सफल विद्यार्थियों का सम्मान किया गया

April 16, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

लोकायुक्त इंदौर की एक और बड़ी कार्रवाई : सहायक राजस्व निरीक्षक ट्रेप… पीएम आवास योजना की दूसरी किस्त जारी करने के एवज में मांगी थी रिश्वत

By EditorApril 17, 2026

इंदौर,17 अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)।महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के निर्देशानुसार लोकायुक्त एसपी इंदौर डॉ. राजेश सहाय के…

रतलाम: समरसता महाआरती का आयोजन, सामाजिक एकता का दिया संदेश

April 17, 2026

रतलाम: जिले और राज्य की मेरिट में छाया साई श्री एकेडमी हा. से. स्कूल,हर बार की तरह बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

April 16, 2026
Top Trending

लोकायुक्त इंदौर की एक और बड़ी कार्रवाई : सहायक राजस्व निरीक्षक ट्रेप… पीएम आवास योजना की दूसरी किस्त जारी करने के एवज में मांगी थी रिश्वत

By EditorApril 17, 2026

इंदौर,17 अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)।महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के निर्देशानुसार लोकायुक्त एसपी इंदौर डॉ.…

रतलाम: समरसता महाआरती का आयोजन, सामाजिक एकता का दिया संदेश

By EditorApril 17, 2026

रतलाम,17अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। आदि गुरु शंकराचार्य जी एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की…

रतलाम: जिले और राज्य की मेरिट में छाया साई श्री एकेडमी हा. से. स्कूल,हर बार की तरह बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

By EditorApril 16, 2026

रतलाम,16अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)।साई श्री एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल ने इस वर्ष भी बोर्ड…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.