Close Menu
  • Home
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित

March 16, 2026

रतलाम: श्री नित्यानंद आश्रम में मनेगा श्रीकेशव भगवान का ‘महानिर्वाण शताब्दी महोत्सव, तैयारियों को लेकर गुरुभक्तों की बैठक संपन्न

March 16, 2026

रतलाम: पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त, रात भर चली गुंडे बदमाशों और असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई…जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की हुई चेकिंग

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • रतलाम: भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित
  • रतलाम: श्री नित्यानंद आश्रम में मनेगा श्रीकेशव भगवान का ‘महानिर्वाण शताब्दी महोत्सव, तैयारियों को लेकर गुरुभक्तों की बैठक संपन्न
  • रतलाम: पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त, रात भर चली गुंडे बदमाशों और असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई…जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की हुई चेकिंग
  • रतलाम : रिंगनोद पुलिस की कार्रवाई-165 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 17.30 लाख का सामान जब्त
  • रतलाम: दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष की सजा,पीड़िता को जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर स्टेशन रोड से बिठाकर ले गया था आरोपी
  • रतलाम: भेविन माइंड स्कूल में 16 मार्च को ओपन हाउस,गेम्स व फन एक्टिविटीज के साथ अभिभावकों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन
  • रतलाम: महिला चेन स्नेचिंग गिरोह का 24 घंटे में पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार…कार भी बरामद
  • रतलाम: कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन का पोल्ट्री फार्म पर छापा, 64 व्यावसायिक खाली गैस सिलेंडर जब्त
  • Demos
  • Politics
  • Money
Facebook X (Twitter) Instagram
KhabarbabaKhabarbaba
Subscribe
Tuesday, March 17
  • Home
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
KhabarbabaKhabarbaba
Home»Uncategorized

रतलाम: राज-शाही ठाट-बाट से निकले बाबा महाकाल की भक्ति में शिवमय हुआ रतलाम,- पहली बार रतलाम में निकली शाही सवारी में उमड़ा शहर,- प्रकाश प्रभु राठौड़ परिवार ने निकाली शाही सवारी

By EditorAugust 28, 2023 Uncategorized No Comments3 Mins Read

 

 

रतलाम,28अगस्त(खबरबाबा.काम)। शहर में पहली बार निकली बाबा महाकाल की शाही सवारी ने रतलाम की पावन धरा को शिवमय कर दिया। पालकी में सवार बाबा महाकाल के दर्शन व पालकी को छुने के लिए हर कोई आतुर था। सोमवार सुबह 8 बजे सिविक सेंटर स्थित श्री काशी विश्वनाथ महादेव मंदिर से जैसे ही बाबा महाकाल की शाही सवारी निकली तो हर-हर महादेव, जय महाकाल के उद्घोष से पूरा माहौल शिव की भक्ति में तल्लीन हो गया। ढोल-ताशे, बैंड बाजे एवं डीजे की धुन पर बाबा महाकाल के भजनों में श्रद्धालू भोले की भक्ति में झूम उठे।

रतलाम जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष प्रकाश प्रभु राठौड़ परिवार द्वारा सनातन धर्म की अलख जगाने और देश, प्रदेश व शहर में खुशहाली की कामना को लेकर शहरवासियों को सावन एवं अधिक मास के प्रत्येक सोमवार उज्जैन महाकाल तीर्थ की नि:शुल्क यात्रा कराई गई। सावन के अंतिम सोमवार को उज्जैन महाकाल तीर्थ यात्रा पर रवाना होने से पहले शहर में पहली बार बाबा महाकाल की शाही सवारी प्रकाश प्रभु राठौड़ परिवार द्वारा शाही ठाट-बाट से निकाली गई।

उज्जैन के बाबा महाकाल की शाही सवारी की तरह रतलाम में निकली शाही सवारी एवं बाबा महाकाल के दर्शन के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का हुजूम रतलाम की सडक़ों पर उमड़ा। हर कोई इस ऐतिहासिक पल को अपने मोबाइल में कैद करने को आतुर था। उज्जैन से आई श्रंगारित पालकी में बाबा महाकाल को विराजमान किया गया। शाही सवारी में सबसे आगे मातृ शक्ति अश्व पर सवार थी। इस्कान टेंपल की टीम राधेृकृष्णा के भजनों पर थिरक रही थी। महिलाएं सिर पर 108 पवित्र नदियों एवं सप्त सागर के जल कलश सिर पर रख चल रही थी तो भगवान भोलेनाथ के भूतों की टोली शिव भक्ति में नृत्य कर सबका ध्यान अपनी और आकर्षित करने के साथ ही आदिवासी समाज की नृत्य टोली भी अपनी छटा बिखेर रही थी। बग्गी में श्री विशुद्धानंद गिरी परमहंस 1008 अखंड आश्रम नागेश्वर रोड बदनावर धार मध्यप्रदेश सवार थे।

बग्गी में लड्डू गोपाल, हाथी पर मनमहेश भगवान एवं चंद्रमोलेश्वर भगवान भी विशेष रूप से शाही सवारी में शामिल हुए। उज्जैन का गणेश बैंड भोले के भजनों के साथ देश भक्ति के तरानों की प्रस्तुति के साथ भस्म रमैया मंडली भी ढोल-ताशों के साथ भोले की भक्ति में तल्लीन थी। भगवान भोलेनाथ की विशालकाय मूर्ति के साथ आकर्षक झांकी भी शाही सवारी में शामिल हुई। शाही सवारी शहर के अनेक प्रमुख मार्गों से होते हुए श्री बड़ा गोपाल जी के मंदिर माणकचौक पहुंची तो प्रभु के हरी हर मिलन का उत्साह देखते ही बनता था। आलकी के पालकी जय हो महाकाल के उद्घोष के साथ हर कोई झूम उठा। यहां पर बाबा महाकाल की आरती कर स्वागत किया गया। शाही सवारी का एक छोर चांदनीचौक पर था तो अंतिम लोहार रोड पर था। भव्य शाही सवारी सिविक सेंटर स्थित काशी विश्वनाथ महादेव मंदिर से लोकेंद्र टॉकीज, शहर शराय, आबकारी चौराहा, लौहार रोड, तोपखाना, चांदनीचौक, चौमुखीपुल, घांस बाजार, गोपाल जी का बड़ा मंदिर माणक चौक, डालूमोदी बाजार, नाहरपुरा चौराहा, धानमंडी, शहर शराय होते हुए पुन: काशी विश्वनाथ महादेव मंदिर परिसर पर विश्राम हुआ। इसके बाद बसों एवं चार पहिया वाहनों से श्रद्धालुओं को लेकर उज्जैन महाकाल तीर्थ यात्रा के लिए रवाना हुए।

स्वागत के लिए उमड़ा शहर

शहर में पहली बार निकली ऐतिहासिक भव्य बाबा महाकाल की शाही सवारी का आम से लेकर खास ने भक्ति रूपी उत्साह से स्वागत किया। चाहे राजनीतिक दल हो या सामाजिक सभी ने जोरदार स्वागत कर बाबा महाकाल के दर्शन किए। सनातन सोशल ग्रुप, सराफा एसोसिएशन, राजपूत समाज, राठौड़ (तेली) समाज, माहेश्वरी समाज, मारुति ग्रुप सहित 100 से अधिक स्थानों पर मंच से फूलों की बारिश से शाही सवारी का स्वागत हुआ।

Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp

Keep Reading

रतलाम: निजी स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने की मांग, कलेक्टर जनसुनवाई में फीस–किताब–यूनिफॉर्म का मुद्दा उठा

रतलाम ग्रामीण के पूर्व विधायक दिलीप मकवाना को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा में प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी

रतलाम: जब विवाह समारोह में दिलवाया गया ‘आठवां वचन’, पर्यावरण संरक्षण का भी लिया संकल्प

पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग

रतलाम: मेरठ से मुंबई जाते हुए रतलाम में रुके और चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया.. दिनदहाड़े चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का 10 घंटे में खुलासा,यूपी के दो कुख्यात आरोपी गिरफ्तार, नकली बाल लगाकर वारदात

रतलाम: श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में वसंत उत्सव का आयोजन-विद्या, बुद्धि और ज्ञान के उत्सव के रूप में मनाई गई बसंत पंचमी

Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

News

  • मध्यप्रदेश
  • रतलाम
  • देश
  • विदेश
  • खेल

News

  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.