रतलाम,27अगस्त(खबरबाबा.काम)। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम भोपाल के माध्यम से रविवार को लाडली बहना सम्मेलन में प्रदेश की प्रत्येक लाडली बहन को ढाई सौ रुपए राशि, राखी के त्यौहार पर उपहारस्वरुप खाते में सिंगल क्लिक से अंतरित की।रतलाम के रंगोली सभाकक्ष में कार्यक्रम आयोजित हुआ।
रतलाम में आयोजित कार्यक्रम में विधायक चैतन्य काश्यप को लाडली बहनों ने अपनी भावनाओं को व्यक्त करती एक हजार पातियां मुख्यमंत्री भैया तक पहुंचाने के लिए सौपी।
मुख्यमंत्री को भेजी जा रही पाती का वाचन सीमा राठौर, फरजाना आदि बहनों ने मंच के माध्यम से किया। बहनों ने मुख्यमंत्री को राखियां भी प्रेषित की।
विधायक चैतन्य काश्यप ने कहा कि यह दिन बड़ी खुशी का दिन है, हमारी बहने अपने मुख्यमंत्री भैया को अपनी भावनाओं को व्यक्त करती हुई जो पातियाँ और राखी भेज रही है, उसे मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे। यथासंभव रतलाम की बहने अपने पत्र और राखी भोपाल जाकर मुख्यमंत्रीजी को भेंट कर सकेगी। मुख्यमंत्री की मंशा है कि मध्यप्रदेश की बहने सशक्त बने, आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हो। मुख्यमंत्री समाज की संवेदना और महिला सम्मान को समझते हैं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के उद्बोधन का सीधा प्रसारण देखा-सुना गया। कार्यक्रम में प्रदीप उपाध्याय, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग रजनीश सिन्हा, मनोहर पोरवाल, सुनील सारस्वत, पूर्व महापौर श्रीमती आशा मौर्य, कन्हैयालाल मौर्य, बजरंग पुरोहित, जयवंत कोठारी, श्रीमती अनिता कटारिया, श्रीमती अनिता पाहूजा, निलेश गांधी, विनोद यादव, मयूर पुरोहित, पार्षद श्रीमती सपना त्रिपाठी, पार्षद योगेश पापटवाल, धर्मेन्द्र रांका, श्रीमती निषा सोमानी, श्रीमती शबाना खान श्रीमती अनिता वसावा, श्रीमती कविता चौहान, पूर्व महापौर परिषद सदस्य पवन सोमानी, पूर्व एल्डरमेन नितिन लोढ़ा, प्रभु नेका, मधु शिरोड़कर, मुबारिक शैरानी, अरुण त्रिपाठी, गौरव त्रिपाठी, हेमराज वसावा, शेरू पठान, राजेश रांका, मुकेश मीणा, उपायुक्त विकास सोलंकी, कार्यपालन यंत्री सुरेशचन्द्र व्यास, सहायक यंत्री श्याम सोनी, उपयंत्री राजेश पाटीदार सहित बड़ी संख्या में लाड़ली बहना उपस्थित थीं।
