Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: तेलंगाना-हैदराबाद में चोरीयां‌ कर भाग रहे थे राजस्थान, अंतरराज्यीय गिरोह रतलाम में पकड़ाया, चार आरोपी गिरफ्तार… दो आरोपी खेतों में भागे, 6 किमी पीछा कर दबोचा

September 3, 2026

रतलाम कलेक्टर कार्यालय में अब नहीं चलेगी कागजी डाक-फाइल, सभी प्रकरण ई-ऑफिस से होंगे प्रेषित…कलेक्टर अजय कटेसरिया ने भौतिक फाइलों के आवागमन पर लगाई रोक, आदेश-स्वीकृति से लेकर प्रतिवेदन तक डिजिटल माध्यम से होंगे काम

September 3, 2026

रतलाम : सैलाना के भेरुघाटा में दो युवकों की मौत, एक घायल…घायल का कहना-हमला हुआ, पुलिस ने बताया – प्रारंभिक जांच में एक्सीडेंट का मामला

September 3, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम वाले ठान ले, तो विधानसभा सीट 56000 से जीतकर रहेंगे- मोहन यादव,प्रत्याशी घोषणा के बाद सबका निशान हो कमल का फूल – गुमानसिंह डामोर 10 प्रतिशत मतदान बढ़ने से हासिल हो जाएगा जीत का लक्ष्य – चेतन्य काश्यप,रतलाम विधानसभा का भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न
रतलाम

रतलाम वाले ठान ले, तो विधानसभा सीट 56000 से जीतकर रहेंगे- मोहन यादव,प्रत्याशी घोषणा के बाद सबका निशान हो कमल का फूल – गुमानसिंह डामोर 10 प्रतिशत मतदान बढ़ने से हासिल हो जाएगा जीत का लक्ष्य – चेतन्य काश्यप,रतलाम विधानसभा का भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न

EditorBy EditorSeptember 3, 2023Updated:September 3, 2023No Comments4 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम वाले ठान ले, तो विधानसभा सीट 56000 से जीतकर रहेंगे- मोहन यादव,प्रत्याशी घोषणा के बाद सबका निशान हो कमल का फूल – गुमानसिंह डामोर 10 प्रतिशत मतदान बढ़ने से हासिल हो जाएगा जीत का लक्ष्य – चेतन्य काश्यप,रतलाम विधानसभा का भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम, 3 सितंबर(खबरबाबा.काम)। भारतीय जनता पार्टी के रतलाम विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि रतलाम वाले यदि ठान ले, तो विधानसभा चुनाव में 56000 मतों से जीत के रहेंगे। शहर ने पहले भी कई इतिहास बनाए है। सांसद गुमान सिंह डामोर ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि चुनाव में टिकट किसी को भी मिले, लेकिन जब पार्टी प्रत्याशी की घोषणा करे दे तो सबका एक ही निशान कमल का फूल होना चाहिए। पार्टी की जीत ही कार्यकर्ताओं की जीत है। विधायक चेतन्य काश्यप ने 10 प्रतिशत मतदान बढ़ाने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि यदि मत प्रतिशत बढ़ेगा तो जीत का हर लक्ष्य हासिल हो जाएगा। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने हाथ उठाकर जीत का संकल्प लिया।
बरबड़ स्थित विधायक सभागृह में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन का शुभारंभ भाजपा के पितृपुरूष प. दीनदयाल उपाध्याय, डा. श्यामाप्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं को रतलाम शहर में 10 वर्षों के दौरान हुए चौतरफा विकास कार्यों की डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई, जिसे सभी ने बहुत सराहा। मुख्य अतिथि डॉ. मोहन यादव ने कहा कि विधायक चेतन्य काश्यप एवं सांसद गुमानसिंह डामोर के रूप में रतलाम को श्रेष्ठ नेतृत्व मिला है। श्री काश्यप ने व्यवसाय में, तो श्री डामोर ने शासकीय सेवा में उंचाई हासिल करने के बाद एक लक्ष्य लेकर राजनीति शुरू की। श्री काश्यप ने दूरदृष्टि के साथ शहर का विकास कराया है और यही कारण है कि भाजपा का हर कार्यकर्ता उनकी विकास की राजनीति में साथ खड़ा नज़र आता है।
रतलाम में उज्जैन से पहले शासकीय मेडिकल कॉलेज खोलना और औद्योगिक तथा अन्य विकास के कार्य होना बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश से लेकर देश तक सेवा के नए आयाम स्थापित किए है। दुनिया में आज भारत का जो परचम लहरा रहा है, और यह भाजपा ही कर सकती है।
सांसद श्री डामोर ने कहा कि कार्यकर्ताओं को केन्द्र और राज्य सरकार की हर योजना की जानकारी होना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी जी ने पूरी दुनिया में भारत का गौरव बढ़ाया है। पहले विदेश का व्यापार डॉलर और पोण्ड होता था लेकिन हाल ही में 22 देशों में रूपए में व्यापार करने का एमओयू हुआ है। मध्यप्रदेश में लाडली बहना और अन्य योजनाओं से सरकार ने हर वर्ग का सम्मान बढ़ाया है। कार्यकर्ताओं को वर्ष 2003 के पहले का मध्यप्रदेश याद करे और चुनाव में हर कार्यकर्ता कमल का निशान ही सर्वोपरि रखे, क्योंकि कमल रहेगा तो ही सबका सम्मान रहेगा। भाजपा का कार्यकर्ता भारत को विश्व गुरू बनाने की शक्ति रखता है।
विधायक चेतन्य काश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री  शिवराजसिंह चौहान द्वारा लाड़ली बहना योजना का शंखनाद करने के बाद पूरा प्रदेश कह रहा है कि यहां भाजपा की सरकार फिर बनेगी। पिछले दिनों गुजरात से रतलाम प्रवास पर आए विधायक ईश्वरसिंह परमार ने 56 इंच का सीना रखने वाले कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव में 56000 मतों से जीत दिलाने का आव्हान किया है और यह कार्य मतदान का प्रतिशत बढ़ाने से आसानी से हो सकता है।
श्री काश्यप ने पार्टी के सदस्यता अभियान को सफल बनाने और नए मतदाताओं को अधिक से अधिक जोड़ने का आव्हान करते हुए कहा कि रतलाम को महानगर बनाने के संकल्प में एटलेन एवं निवेश क्षेत्र के विकास के साथ ही गति आएगी। प्रदेश एवं देश में इसके लिए भाजपा की सरकार बनाना जरूरी है।
इससे पूर्व जिला चुनाव संयोजक बजरंग पुरोहित ने कहा कि रतलाम के चुनाव में पहले 40000 और फिर 43000 से विधानसभा सीट जीती थी और लोकसभा चुनाव में 53000 की लीड मिली थी। इस बार भाजपा कार्यकर्ता जीत का नया रिकॉर्ड बनाएंगे।
निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा ने महिला कार्यकर्ताओं से चुनाव में अधिक से अधिक मतदान कर लाड़ली बहना एवं लाड़ली लक्ष्मी जैसी नारी सम्मान योजनाओं हेतु मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित करने का आव्हान किया। विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल ने स्वागत भाषण दिया। सम्मेलन का संचालन जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा ने किया। आभार विधानसभा सहसंयोजक प्रेम उपाध्याय ने माना।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशा मौर्य, निमिष व्यास, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, जन आशीर्वाद यात्रा जिला प्रमुख अशोक जैन लाला, जिला उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा,सुनील सारस्वत, जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी, भण्डार प्रमुख दशरथ पाटीदार, सह कार्यालय मंत्री राकेश नागर, जिला मंत्री नेहा मेहर, आईटी सेल प्रदेश सह संयोजक सोमेश पालीवाल, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष इब्राहिम शेरानी, महिला मोर्चा प्रदेश सदस्य अनिता कटारिया, मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, मयूर पुरोहित, आदित्य डागा, विनोद यादव, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, मोर्चा प्रकोष्ठ पदाधिकारी करण वशिष्ठ, निलेश राव, राजेश रांका, श्रीकांत डोसी, अनुज शर्मा, नंदकिशोर तोषावड़ा, रवि निन्दाने, तन्मय त्रिवेदी, मधू शिरोड़कर, अनिता कटारा, मंसूर जमादार आदि मंचासीन रहे।कार्यकर्ता सम्मेलन में 25 से अधिक कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: सौतेली मां का गला दबाकर की हत्या और फिर खुद ही ले गया अस्पताल, पीएम रिपोर्ट से हुआ हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
Next Article रतलाम: जीवन में सुख-दुख, उतार-चढ़ाव सब आएंगे, इसे चैलेंज के रूप में लें- आचार्य श्री विजय कुलबोधि सूरीश्वरजी म.सा.
Editor

Related Posts

रतलाम: तेलंगाना-हैदराबाद में चोरीयां‌ कर भाग रहे थे राजस्थान, अंतरराज्यीय गिरोह रतलाम में पकड़ाया, चार आरोपी गिरफ्तार… दो आरोपी खेतों में भागे, 6 किमी पीछा कर दबोचा

September 3, 2026

रतलाम कलेक्टर कार्यालय में अब नहीं चलेगी कागजी डाक-फाइल, सभी प्रकरण ई-ऑफिस से होंगे प्रेषित…कलेक्टर अजय कटेसरिया ने भौतिक फाइलों के आवागमन पर लगाई रोक, आदेश-स्वीकृति से लेकर प्रतिवेदन तक डिजिटल माध्यम से होंगे काम

September 3, 2026

रतलाम : सैलाना के भेरुघाटा में दो युवकों की मौत, एक घायल…घायल का कहना-हमला हुआ, पुलिस ने बताया – प्रारंभिक जांच में एक्सीडेंट का मामला

September 3, 2026

रतलाम में दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 6 चोरी की बाइक-स्कूटी बरामद…स्टेशन रोड थाना पुलिस की कार्रवाई, रतलाम के अलावा औद्योगिक क्षेत्र और राजस्थान से चोरी के मामलों के भी मिले सुराग

September 3, 2026

रतलाम: एक ही जमीन का बार-बार नहीं होगा सीमांकन..कलेक्टर अजय कटेसरिया ने सीमांकन को लेकर जारी किए विस्तृत निर्देश, पूर्व सीमांकन की रिपोर्ट, नक्शा और सीमा चिन्हों का परीक्षण अनिवार्य होगा

September 2, 2026

रतलाम: नाले में औंधे मुंह मिला युवक का शव, दोनों पैर रस्सी से बंधे, घर में खून के निशान और खून लगी कुल्हाड़ी मिली… सरवन के बोरदा गांव में 32 वर्षीय युवक की हत्या,पत्नी भी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

September 2, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: तेलंगाना-हैदराबाद में चोरीयां‌ कर भाग रहे थे राजस्थान, अंतरराज्यीय गिरोह रतलाम में पकड़ाया, चार आरोपी गिरफ्तार… दो आरोपी खेतों में भागे, 6 किमी पीछा कर दबोचा

By EditorSeptember 3, 2026

रतलाम, 3 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। तेलंगाना के आदिलाबाद और हैदराबाद सहित अन्य स्थानों पर चोरी की…

रतलाम कलेक्टर कार्यालय में अब नहीं चलेगी कागजी डाक-फाइल, सभी प्रकरण ई-ऑफिस से होंगे प्रेषित…कलेक्टर अजय कटेसरिया ने भौतिक फाइलों के आवागमन पर लगाई रोक, आदेश-स्वीकृति से लेकर प्रतिवेदन तक डिजिटल माध्यम से होंगे काम

September 3, 2026

रतलाम : सैलाना के भेरुघाटा में दो युवकों की मौत, एक घायल…घायल का कहना-हमला हुआ, पुलिस ने बताया – प्रारंभिक जांच में एक्सीडेंट का मामला

September 3, 2026
Top Trending

रतलाम: तेलंगाना-हैदराबाद में चोरीयां‌ कर भाग रहे थे राजस्थान, अंतरराज्यीय गिरोह रतलाम में पकड़ाया, चार आरोपी गिरफ्तार… दो आरोपी खेतों में भागे, 6 किमी पीछा कर दबोचा

By EditorSeptember 3, 2026

रतलाम, 3 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। तेलंगाना के आदिलाबाद और हैदराबाद सहित अन्य स्थानों…

रतलाम कलेक्टर कार्यालय में अब नहीं चलेगी कागजी डाक-फाइल, सभी प्रकरण ई-ऑफिस से होंगे प्रेषित…कलेक्टर अजय कटेसरिया ने भौतिक फाइलों के आवागमन पर लगाई रोक, आदेश-स्वीकृति से लेकर प्रतिवेदन तक डिजिटल माध्यम से होंगे काम

By EditorSeptember 3, 2026

रतलाम, 3 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। जिला प्रशासन में शासकीय कामकाज को तेज, पारदर्शी…

रतलाम : सैलाना के भेरुघाटा में दो युवकों की मौत, एक घायल…घायल का कहना-हमला हुआ, पुलिस ने बताया – प्रारंभिक जांच में एक्सीडेंट का मामला

By EditorSeptember 3, 2026

रतलाम, 3 सितम्बर(खबरबाबा. कॉम)। जिले के सैलाना थाना क्षेत्र के ग्राम भेरुघाटा…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.