Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

August 31, 2026

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

August 31, 2026

रतलाम में बढ़ती चोरियों पर एसपी का एक्शन मोड: अनसुलझी वारदातों के लिए SIT का गठन, तीन थाना प्रभारियों को शो-कॉज नोटिस

August 31, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: अतिवृष्टि को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट,कलेक्टर श्री सूर्यवंशी द्वारा स्थिति पर लगातार नजर, जिले के सभी तालाब पूर्ण क्षमता में भराए, रपट-पुलिया पर अमला तैनात,कंट्रोल रूम बनाया
रतलाम

रतलाम: अतिवृष्टि को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट,कलेक्टर श्री सूर्यवंशी द्वारा स्थिति पर लगातार नजर, जिले के सभी तालाब पूर्ण क्षमता में भराए, रपट-पुलिया पर अमला तैनात,कंट्रोल रूम बनाया

EditorBy EditorSeptember 16, 2023No Comments4 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: अतिवृष्टि को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट,कलेक्टर श्री सूर्यवंशी द्वारा स्थिति पर लगातार नजर, जिले के सभी तालाब पूर्ण क्षमता में भराए, रपट-पुलिया पर अमला तैनात,कंट्रोल रूम बनाया
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

 

रतलाम 16 सितंबर(खबरबाबा.काम)। जिले में बीती रात्रि से हो रही लगातार वर्षा के मद्देनजर जिला प्रशासन अलर्ट पर है। कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा लगातार नजर रखी जा रही है।कलेक्टर के निर्देश पर तहसीलदार, नायब तहसीलदार, कोटवार,होमगार्ड के जवान, पुलिस जवान तथा अन्य विभागों का अमला सक्रियता से मूवमेंट करते हुए तालाबों, जल संरचनाओं, पुल- पुलियाओं, नदियों पर सतत नजर रख रहा है। अब तक कोई अप्रिय सूचना नहीं है।

जिले में जिन स्थानों पर पुलिया, रपट,ओवरफ्लो है। वहां मौके पर नायाब तहसीलदारों को भेजा गया है। पुलिस एवं होमगार्ड जवान तैनात किए गए हैं‌।पानी के बहाव पर सतत नजर रखी जा रही है। जहां पानी ओवरफ्लो है वहां वाहनों को पार करने से सख्ती से रोका जा रहा है।

जिले में जल संसाधन विभाग के समस्त 122 छोटे-बड़े तालाबों पर कर्मचारी तैनात किए गए हैं जो तालाबों में जल बहाव की स्थिति पर नजर रख रहे हैं। विभाग के 98 छोटे तालाब तथा 22 बड़े बैराज है। जहां पर निगरानी दल तैनात है। शाम तक की स्थिति में विभाग के छोटे लगभग 70 तालाबों के वेस्ट वेयर चालू थे,सभी तालाब अपनी पूर्ण क्षमता में भर चुके हैं।

शाम 4:00 बजे तक धोलावाड़ सरोज सरोवर के चार गेट खोले जा चुके थे।

जिले के बाजना में प्रशासन द्वारा करण नदी और तेलनी नदी पर होमगार्ड के जवानों की तैनाती की गई है। सैलाना एसडीएम ने बताया कि ग्राम गोवर्धनपुरा में तेज हवा के बवंडर के कारण 7 किसानो की फसलों में नुकसानी हुई है। जिनका सर्वे करके आरबीसी 6 _4 के तहत सहायता दी जाएगी। सैलाना नगरीय क्षेत्र के शिवगढ़ मार्ग पर पानी के कारण जाम की स्थिति का जायजा लेने के बाद प्रशासन द्वारा जेसीबी की मदद से पानी की निकासी कराई गई।

रतलाम ग्रामीण एसडीएम द्वारा बताया गया कि भदवासा से सिखेड़ी मार्ग पर गंगायता नदी पुल के ऊपर बहने के कारण आवागमन रोक दिया गया। मऊ बिरमावल मार्ग तथा बिरमावल जबड़ा मार्ग पुलों के ऊपर पानी बहने के दृष्टिगत चौकीदारों की तैनाती कर दी गई है। छतरी जबड़ा मार्ग पर पुलिस जवान एवं चौकीदार तैनात किए गए।

रतलाम शहर में राजस्व पुलिस तथा नगर निगम के समन्वयी से निचली बस्तियों में सतत निगरानी रखी जा रही है। कर्मदी कनेरी , मथुरी में रपट पर जल बहाव के कारण होमगार्ड जवानों तथा कोटवार को तैनात किया गया है‌।मौके पर नायब तहसीलदारों को भी भेजा गया है।

जावरा एसडीएम द्वारा बताया गया कि जावरा अनुभाग में कहीं किसी मार्ग पर वर्षा के कारण यातायात अवरुद्ध नहीं है प्रशासनिक अमला अलर्ट है।

आलोट एसडीएम द्वारा बताया गया कि अनुभाग में विगत रात्रि से जारी वर्षा के कारण ग्राम जोयन, थूरिया, किशनगढ़, धतुरिया, ददिया खेड़ी, भोजा खेड़ी, भूतिया आदि ग्रामों में शिप्रा नदी का जलस्तर बढ़ जाने से पुल, रपटो,पुलियाओ पर लगातार पानी का स्तर बढ़कर बहता रहा। मौके पर संबंधित ग्रामों के कोटवार, ग्रामीणों को पुल से गुजरने से रोकने एवं आवा गमन को रोकने के लिए उपस्थित रहे।

वही ग्राम अवलिया सोलंकी तथा कस्बा आलोट के राम सिंह दरबार क्षेत्र में अत्यधिक वर्षा के कारण एक कच्चे मकान के गिरने की शिकायत तथा कुछ मकानों में बारिश का पानी घरों में घुसने से सामान के नुकसान की संबंधी शिकायतें प्राप्त हुई। मौके पर संबंधित तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार द्वारा जाकर प्रभावित व्यक्तियों के रुकने एवम भोजन के लिए ग्राम पंचायत एवम नगर परिषद के माध्यम से ग्राम पंचायत अरवलिया सोलंकी में पंचायत भवन तथा कस्बा क्षेत्र में रैन बसेरा भवन में व्यवस्था की गई है।अतिवृष्टि से मकान गिरने व पानी भरने से नुकसान की रिपोर्ट बनाकर आर्थिक सहायता हेतु प्रकरण स्वीकृत किए गए। किसी भी प्रकार की जनहानि पशु हानि नहीं हुई।

जिला स्तरीय कंट्रोल रूम सक्रिय

वर्षा के दृष्टिगत जिला मुख्यालय पर स्थापित जिला स्तरीय कंट्रोल रूम द्वारा सक्रियता से कार्य किया जा रहा है। कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित जिला स्तरीय कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 07412 270 416 है। कंट्रोल रूम 24 घंटे कार्य कर रहा है। जिस पर बाढ़ अतिवृष्टि संबंधी कोई भी जानकारी दी जा सकती है।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम में जोरदार बारिश का दौर जारी, रपट-पुलिया उफने, धोलावाड़ डेम से पानी छोड़ा
Next Article रतलाम: क्रीड़ा भारती के तत्वावधान में चेतन्य काश्यप फाउंडेशन के सहयोग से रविवार को होगी ऑनलाइन क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा,- राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ऑन लाइन परीक्षा में रतलाम के 6 हजार से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल
Editor

Related Posts

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

August 31, 2026

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

August 31, 2026

रतलाम में बढ़ती चोरियों पर एसपी का एक्शन मोड: अनसुलझी वारदातों के लिए SIT का गठन, तीन थाना प्रभारियों को शो-कॉज नोटिस

August 31, 2026

रतलाम: जमीन पर बैठकर कलेक्टर ने खंगालीं पुरानी पंजीयां, 1956-57 के नक्शों से लेकर नामांतरण रिकॉर्ड तक बारीकी से देखा… तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण, 70 साल पुराने नक्शों और पंजीयों को सुरक्षित रखने के निर्देश

August 31, 2026

रतलाम में सड़क हादसों में मौतें 28.57 प्रतिशत बढ़ीं, डीआईजी निमिष अग्रवाल द्वारा हाईवे से जुड़े 6 थानों को नोटिस..जुलाई तक 171 लोगों की जान गई, हादसे भी 21.53 प्रतिशत बढ़े..

August 31, 2026

रतलाम: कलेक्टर अजय कटेसरिया का एक्शन-टीएल बैठक में अनुपस्थित खेल, आबकारी एवं पेंशन अधिकारी को कारण बताओ नोटिस

August 31, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में भारतीय जनता युवा मोर्चा…

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

August 31, 2026

रतलाम में बढ़ती चोरियों पर एसपी का एक्शन मोड: अनसुलझी वारदातों के लिए SIT का गठन, तीन थाना प्रभारियों को शो-कॉज नोटिस

August 31, 2026
Top Trending

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में भारतीय…

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। एसपी अमित कुमार के निर्देश पर अवैध मादक…

रतलाम में बढ़ती चोरियों पर एसपी का एक्शन मोड: अनसुलझी वारदातों के लिए SIT का गठन, तीन थाना प्रभारियों को शो-कॉज नोटिस

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। शहर और जिले में लगातार बढ़ रही चोरी…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.