Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: रेलवे स्टेशन से घर लौट रहे युवक पर फायरिंग, पीठ में लगी गोली…पुराने माल गोदाम रोड पर बाइक सवार दो नकाबपोशों ने किए दो फायर, सीसीटीवी फुटेज में दिखे संदिग्ध, पुलिस कर रही जांच

October 19, 2026

इंदौर: फॉलो अप- लोकायुक्त की जांच में प्रधान आरक्षक चालक की 46 अचल संपत्तियां उजागर, बाजार मूल्य 64 करोड़ रुपये से अधिक…आय से अधिक संपत्ति मामले में लोकायुक्त की जांच जारी

October 19, 2026

रतलाम: अल्पवर्षा से जल संकट की आहट, अब भी नहीं जागा नगर निगम ! पूर्व महापौर डागा ने नगर निगम की सुस्ती पर उठाए सवाल,दिए सुझाव,बोले- शहर की बोरिंग का सर्वे कराएं, शोधित पानी के उपयोग की योजना बनाएं

October 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » दिशा समिति की बैठक में उठा नीमच- इंदौर फोरलेन मार्ग की खराब हालत का मुद्दा, सांसद ने एमपीआरडीसी के अधिकारियों पर जताई नाराजगी
रतलाम

दिशा समिति की बैठक में उठा नीमच- इंदौर फोरलेन मार्ग की खराब हालत का मुद्दा, सांसद ने एमपीआरडीसी के अधिकारियों पर जताई नाराजगी

EditorBy EditorSeptember 13, 2023No Comments6 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
दिशा समिति की बैठक में उठा नीमच- इंदौर फोरलेन मार्ग की खराब हालत का मुद्दा, सांसद ने एमपीआरडीसी के अधिकारियों पर जताई नाराजगी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

 

रतलाम 13 सितंबर(खबरबाबा.काम)। बुधवार को हुई दिशा समिति की बैठक में सांसद गुमान सिंह डामोर ने इस बात पर सख्त नाराजगी व्यक्त की कि इंदौर जाने वाले नीमच-इंदौर मार्ग पर सड़क की हालत खराब है, जगह-जगह गड्ढे हैं। एमपीआरडीसी के अधिकारी ठेकेदार से कार्य नहीं करवा पा रहे हैं, स्थिति में तत्काल सुधार लाया जाए।

सांसद श्री डामोर ने मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम की समीक्षा के दौरान सड़क की दुर्दशा पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उसे सुधारने के निर्देश दिए।बैठक में विधायक  चैतन्य काश्यप, विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लालाबाई, सांसद प्रतिनिधि  नंदन जैन,  राजेंद्र पाटीदार,  प्रदीप चौधरी,  गोविंद डामोर, जनपद सैलाना अध्यक्ष श्रीमती कैलाशबाई, कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी आदि उपस्थित थे।

बैठक में सांसद ने  निर्देश दिए कि  शासकीय स्कूलों में दिए जाने वाले मध्यान भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करें। खराब भोजन मिलने की शिकायते प्राप्त हो रही है, खासतौर पर जिले के ट्राइबल क्षेत्र में ख़राब भोजन बच्चो को दिया जा रहा है। जिन स्वयं सहायता समूह द्वारा ऐसी गडबडी की जा रही है, उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाकर कार्य से हटाया जाए।

स्कूलों में मध्यान्ह भोजन के मामले में कलेक्टर श्री सूर्यवंशी द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी तथा जिला शिक्षा समन्वयक डीपीसी को अपनी जिम्मेदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि सप्ताह में एक बार अपने क्षेत्र के जनप्रतिनिधि को स्कूल में आमंत्रित किया जाए, जनप्रतिनिधि भी भोजन करेंगे। इससे बेहतर मॉनिटरिंग होगी।

शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि कंप्यूटर लैब योजना की जानकारी जनप्रतिनिधियों को दी जाए और 1 अक्टूबर से पूर्व जिले के सभी विकासखण्डों में एक-एक कंप्यूटर लैब प्रारंभ कर दी जाए। बताया गया कि जिले में कुल 47 कंप्यूटर लैब स्कूलों में स्थापित की जाना है। इसके अलावा जिले के शासकीय स्कूलों में शासन की योजना के अनुसार दी जा रही व्यावसायिक शिक्षा के प्रचार प्रसार के संदर्भ में स्कूलों के बाहर होर्डिंग लगाने के निर्देश जावरा विधायक  राजेंद्र पांडे द्वारा दिए गए। सांसद श्री डामोर द्वारा रतलाम ग्रामीण क्षेत्र के धमोत्तर में स्कूल अध्यापकों की कमी की चर्चा करते हुए बताया गया कि वहां मात्र अतिथि शिक्षक कार्य कर रहे हैं। जिला शिक्षा अधिकारी तत्काल नियमित शिक्षकों की व्यवस्था करें। इसके अलावा उक्त स्कूल में पहुंच मार्ग नहीं होने से परेशानी हो रही है। ग्राम पंचायत के माध्यम से तत्काल पहुंच मार्ग निर्मित किया जाए।

विधायक  चैतन्य काश्यप ने निर्देशित किया कि ग्रामीण विकास विभाग प्रत्येक शासकीय स्कूल पर पहुंच मार्ग सुनिश्चित करें, इसके लिए अभियान चलाकर कार्य किया जाए। जनजाति कार्य विभाग केसीएम राइस स्कूलों के निर्माण का भूमिपूजन शीघ्र करने के निर्देश दिए गए। सांसद श्री डामोर द्वारा अनुसूचित जाति, जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत राहत राशि वितरण में समय सीमा का ध्यान रखने के लिए निर्देशित किया गया। वन अधिकार पट्टों के वितरण के संबंध में सांसद श्री डामोर द्वारा निर्देशित किया गया कि ट्राइबल विभाग समयबद्ध कार्यक्रम के तहत पट्टों का वितरण करें। सांसद श्री डामोर ने बैठक में निर्देशित किया कि बांगरोद के खाटू श्याम मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं हेतु टॉयलेट की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता से सुनिश्चित करें।

महिला बाल विकास विभाग द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की समीक्षा में निर्देशित किया गया कि जिले की लाडली बहनों की सूची जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई जाए। जिन लाडली बहनों के बैंक खातों में डीबीटी समस्या आने के कारण से लाभ नहीं मिल पा रहा है उनके नवीन खाते खुलवाने के निर्देश कलेक्टर श्री सूर्यवंशी द्वारा महिला बाल विकास अधिकारी को दिए गए। यह कार्य आगामी 20 सितंबर तक पूर्ण करना सुनिश्चित किया गया। आंगनबाड़ियों में रिक्त पदों की जानकारी भी ली गई। बताया गया कि रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी है।

रेलवे के तकनीकी अधिकारी भी बैठक में उपस्थित थे। सांसद श्री डामोर द्वारा अमृत भारत योजना के अंतर्गत रेलवे द्वारा रतलाम क्षेत्र में किए जाने वाले कार्यों का प्रजेंटेशन आगामी 27 सितंबर को करने के निर्देश दिए गए। विधायक श्री काश्यप द्वारा निर्देशित किया गया कि रतलाम रेलवे स्टेशन के विभिन्न प्लेटफार्म पर सफाई तथा अन्य सुविधाओं की कमी है, खासतौर पर महिलाओं के लिए टॉयलेट्स की सुविधा नहीं के बराबर है। टॉयलेट्स की संख्या में वृद्धि की जाए। इस संबंध में उन्होंने प्लेटफार्म क्रमांक 4, 5, 6 के लिए ध्यान आकर्षित किया। स्टेशन पर लिफ्ट बार-बार खराब होती रहती है, यह भी सुधारी जाए।

विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे ने कहा कि जावरा में अंडर ब्रिज निर्माण में ढीलाई क्यों बरती जा रही है। यह कार्य तेजी से पूर्ण कर दिया जाए। सांसद श्री डामोर द्वारा बिलपांक-शिवपुर रास्ते पर निर्माणाधीन अंडर ब्रिज को बड़े आकार में निर्मित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि इस रोड पर किसानों के वाहन गुजरते हैं वाहनों के आकार के अनुसार अंडर ब्रिज का निर्माण किया जाए ताकि वाहनों का आवागमन अवरुद्ध नहीं हो। रावटी रोड पर अंडर ब्रिज में ठीक से पानी की निकासी नहीं होने, अमलेटा के पास वाले अंडर ब्रिज तथा बांगरोद जड़वासा अंडर ब्रिज कीचड़ से भरे हुए हैं, ग्रामीणों से ऐसी शिकायत प्राप्त हो रही है, सांसद ने समस्या दूर करने के निर्देश दिए ।

सांसद श्री डामोर द्वारा मोरवनी, रावटी, भेरूगढ़, बामनिया इत्यादि रेलवे स्टेशन पर बुनियादी सुविधाओं के अभाव पर चर्चा करते हुए रेलवे अधिकारियों को निर्देशित किया कि नियम अनुसार उक्त स्टेशनों पर यात्रियों के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। सांसद ने रेलवे स्टेशन पर यात्री ट्रेनों के कोच नंबर डिस्प्ले करने के निर्देश दिए ताकि यात्री अपने कोच का पता करने के लिए भटके नहीं, उनका समय खराब नहीं हो। श्री डामोर ने नौगांव रेलवे स्टेशन पर पहुंच मार्ग उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी ने जावरा स्टेशन पर सुलभ शौचालय सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही।

कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान जिले के सैलाना, बाजना क्षेत्र में नुकसानी का सर्वे पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत लाभान्वित कृषकों की जानकारी प्राप्त की गई। सांसद श्री डामोर द्वारा आगामी रबी मौसम की तैयारी को सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। विद्युत वितरण कंपनी की समीक्षा के दौरान किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए विद्युत आपूर्ति में कोई कमी नहीं आए, इस बाबत कार्य योजना बनाने के निर्देश सांसद द्वारा दिए गए। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में ट्रांसफार्मर से ऑयल चोरी रोकने के निर्देश दिए गए।
सांसद द्वारा ट्रांसफार्मर की उपलब्धता आसानी से सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में मौसमी बीमारियों पर नियंत्रण रखने के लिए निर्देशित किया गया। सांसद ने कहा कि 25 सितंबर के पश्चात उनके द्वारा कभी भी जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया जाएगा। सांसद प्रतिनिधि श्री नन्दन जैन तथा श्री शंभूलाल चन्द्रवंशी द्वारा भी आलोट एवं जावरा क्ष्ोत्र में विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु बैठक में ध्यान आकर्षित किया गया।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अंतर्गत जल जीवन मिशन में जिन ठेकेदारों द्वारा ठीक से काम नहीं किया जा रहा है उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश सांसद श्री डामोर, विधायक श्री काश्यप, डॉ. राजेंद्र पांडे द्वारा दिए गए। इस संबंध में ग्राम सुखेड़ा, पिंडवासा, आमलेटा में नल जल योजनाओं के क्रियान्वयन में बरती जा रही अनियमिताओं पर चर्चा की जाकर कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में जल निगम द्वारा माही प्रोजेक्ट और मझोडिया प्रोजेक्ट की जानकारी भी दी गई। ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग को निर्देशित किया गया कि ग्राम पंचायतों को तकनीकी स्वीकृति देने में देर नहीं की जाए। इस संबंध में सरपंचों द्वारा शिकायत प्राप्त हो रही हैं।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: 1700 करोड रुपए की माही नदी समूह जल प्रदाय योजना के निर्माण की शुरुआत इसी माह से, जिले के 656 गावों को पानी मिलेगा
Next Article रतलाम के विकास को मिलेंगे नए पंख, शहर विधायक चैतन्य काश्यप के प्रयास लाए रंग, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल रतलाम इंडस्ट्रियल पार्क की आधारशिला रखेंगे
Editor

Related Posts

रतलाम: रेलवे स्टेशन से घर लौट रहे युवक पर फायरिंग, पीठ में लगी गोली…पुराने माल गोदाम रोड पर बाइक सवार दो नकाबपोशों ने किए दो फायर, सीसीटीवी फुटेज में दिखे संदिग्ध, पुलिस कर रही जांच

October 19, 2026

रतलाम: अल्पवर्षा से जल संकट की आहट, अब भी नहीं जागा नगर निगम ! पूर्व महापौर डागा ने नगर निगम की सुस्ती पर उठाए सवाल,दिए सुझाव,बोले- शहर की बोरिंग का सर्वे कराएं, शोधित पानी के उपयोग की योजना बनाएं

October 19, 2026

रतलाम: रॉयल कॉलेज में ‘टेक-कम-कल्चरल मीट’ का आयोजन,लॉजिक और लेक्चर के अनूठे मेल से सजा भव्य समारोह

October 18, 2026

रतलाम: नकली सोना-चांदी बेचकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश…शहर सहित हरियाणा, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में ठगी करने वाले गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार,नकली सोना-चांदी जब्त

October 18, 2026

रतलाम रेल मंडल में हादसों का सिलसिला: अब कच्चे तेल से भरी मालगाड़ी में लगी आग,बजरंगगढ़ स्टेशन के पास टैंक के ऊपर उठीं लपटें, दुर्घटना सायरन बजा, रतलाम से रवाना की गई राहत ट्रेन, तीन दिन में रेल से जुड़ी तीसरी घटना

October 17, 2026

SYSITS रतलाम में पहली बार TCS का ओपन कैंपस रिक्रूटमेंट ड्राइव 23 अक्टूबर को…युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर करियर अवसरों की दिशा में एक सशक्त पहल

October 17, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: रेलवे स्टेशन से घर लौट रहे युवक पर फायरिंग, पीठ में लगी गोली…पुराने माल गोदाम रोड पर बाइक सवार दो नकाबपोशों ने किए दो फायर, सीसीटीवी फुटेज में दिखे संदिग्ध, पुलिस कर रही जांच

By EditorOctober 19, 2026

रतलाम, 19अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। रेलवे स्टेशन से एक्टिवा पर सवार होकर घर लौट रहे 28…

इंदौर: फॉलो अप- लोकायुक्त की जांच में प्रधान आरक्षक चालक की 46 अचल संपत्तियां उजागर, बाजार मूल्य 64 करोड़ रुपये से अधिक…आय से अधिक संपत्ति मामले में लोकायुक्त की जांच जारी

October 19, 2026

रतलाम: अल्पवर्षा से जल संकट की आहट, अब भी नहीं जागा नगर निगम ! पूर्व महापौर डागा ने नगर निगम की सुस्ती पर उठाए सवाल,दिए सुझाव,बोले- शहर की बोरिंग का सर्वे कराएं, शोधित पानी के उपयोग की योजना बनाएं

October 19, 2026
Top Trending

रतलाम: रेलवे स्टेशन से घर लौट रहे युवक पर फायरिंग, पीठ में लगी गोली…पुराने माल गोदाम रोड पर बाइक सवार दो नकाबपोशों ने किए दो फायर, सीसीटीवी फुटेज में दिखे संदिग्ध, पुलिस कर रही जांच

By EditorOctober 19, 2026

रतलाम, 19अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। रेलवे स्टेशन से एक्टिवा पर सवार होकर घर…

इंदौर: फॉलो अप- लोकायुक्त की जांच में प्रधान आरक्षक चालक की 46 अचल संपत्तियां उजागर, बाजार मूल्य 64 करोड़ रुपये से अधिक…आय से अधिक संपत्ति मामले में लोकायुक्त की जांच जारी

By EditorOctober 19, 2026

इंदौर, 19अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर में पदस्थ प्रधान आरक्षक…

रतलाम: अल्पवर्षा से जल संकट की आहट, अब भी नहीं जागा नगर निगम ! पूर्व महापौर डागा ने नगर निगम की सुस्ती पर उठाए सवाल,दिए सुझाव,बोले- शहर की बोरिंग का सर्वे कराएं, शोधित पानी के उपयोग की योजना बनाएं

By EditorOctober 19, 2026

रतलाम,19अक्टूबर(खबरबाबा. कॉम)। अल्पवर्षा के चलते आगामी ग्रीष्मकाल में शहर पर जल संकट…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.