Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: नाहर कॉन्वेंट स्कूल का शानदार प्रदर्शन, युक्ति परमार बनीं जिला टॉपर…शत-प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम

April 16, 2026

लोकायुक्त उज्जैन की कार्रवाई: रिश्वत लेते हुए पटवारी ट्रैप, 20 हजार रुपए के साथ रंगे हाथों पकड़ा… सीमांकन के लिए मांगे थे रुपए

April 16, 2026

रतलाम: हवालात में फांसी-दुष्कर्म के आरोपित ने नामली थाने में दी जान, बेटी ने कराया था केस दर्ज, जांच शुरू 

April 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: कलेक्टर श्री लक्ष्याकार ने अधिकारियों की बैठक में दिए निर्देश-निगरानी दल आचार संहिता के उल्लंघन तथा गैर कानूनी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखें
रतलाम

रतलाम: कलेक्टर श्री लक्ष्याकार ने अधिकारियों की बैठक में दिए निर्देश-निगरानी दल आचार संहिता के उल्लंघन तथा गैर कानूनी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखें

EditorBy EditorOctober 18, 2023Updated:October 18, 2023No Comments4 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: कलेक्टर श्री लक्ष्याकार ने अधिकारियों की बैठक में दिए निर्देश-निगरानी दल आचार संहिता के उल्लंघन तथा गैर कानूनी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखें
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम 18 अक्टूबर(खबरबाबा.काम)।  रतलाम जिले में विधानसभा निर्वाचन 2023 की तैयारी की जा रही है, विभिन्न अधिकारियों को पृथक-पृथक दायित्व सौंपे गए हैं। नोडल अधिकारियों को सौंप गए दायित्वों की समीक्षा कलेक्टर  भास्कर लक्ष्याकार द्वारा बुधवार को कलेक्ट सभाकक्ष में की गई। उक्त बैठक में कलेक्टर द्वारा निर्वाचन के निगरानी दलों को निर्देशित किया गया कि मैदानी क्षेत्र में अपने मूवमेंट को तेज करें। आचार संहिता के उल्लंघन पर कड़ी नजर रखें, गैरकानूनी गतिविधियों पर पैनी नजर रख कार्रवाई की जाए।
कलेक्टर ने कहा कि विधानसभा निर्वाचन को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष संपन्न करने में गठित की गई फ्लाइंग स्क्वाड, सर्विलांस टीम, वीडियो वीडियो सर्विलेंस, एमसीएमसी इत्यादि दलों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। इन दलों में शामिल सदस्य कार्रवाई में कोई कोताही नहीं बरते। जिले की सीमाओं पर स्थापित की गई चेक पोस्ट पर तैनात निगरानी दल खासतौर पर अलर्ट रहे, संदिग्ध गतिविधियों को सख्ती से चेक किया जाए।
बैठक में कलेक्टर द्वारा निर्वाचन के अंतर्गत अब तक लागू की गई प्रतिबंधात्मक उपाय की जानकारी ली गई। सोशल मीडिया पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, हलाहल नियंत्रण अधिनियम, संपत्ति विरूपण अधिनियम, शस्त्र प्रबंध, अधिग्रहण हेलीपैड निर्माण इत्यादि मामलों में कलेक्टर द्वारा नोडल अधिकारी से जानकारी प्राप्त की गई। लोक निर्माण विभाग के अधिकारी श्री अनुराग सिंह ने बताया कि जिले में 9 हेलीपैड उपलब्ध है।
निर्वाचन कार्मिकों की ट्रेनिंग कार्रवाई की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने निर्देश दिए कि निर्वाचन ट्रेनिंग में शामिल होना अनिवार्य है, अनुपस्थिति स्वीकार्य नहीं की जाएगी। निर्देशित किया गया कि पिछली ट्रेनिंग में जो भी कर्मचारी अनुपस्थित रहे हैं उनको शोकाज नोटिस जारी किया जाए। कलेक्टर ने चेतावनी दी कि यदि आगामी ट्रेनिंग में जो भी कर्मचारी अनुपस्थित रहेंगे उनको निलंबित कर दिया जाएगा।
आचार संहिता उल्लंघन के मामलों में शिकायत के लिए बनाए गए सी-विजील एप कॉल सेंटर 1950 तथा जिला स्तरीय कंट्रोल रूम 07412-270487 की जानकारी लेते हुए कलेक्टर ने निर्देशित किया कि उक्त शिकायत फोरम पर तैनात कर्मचारी अलर्ट रहे, कोई भी काल आने पर तत्काल रिस्पांस दे। सी-विजील ऐप पर अब तक 17 शिकायत आने की जानकारी दी गई। कलेक्टर ने निर्वाचन सामग्री के स्ट्रांग रूम निर्माण की जानकारी प्राप्त की। रतलाम शहर तथा ग्रामीण के लिए स्थानीय आर्ट एवं साइंस कॉलेज में स्ट्रांग रूम बनाया गया है जहां से उपरोक्त विधानसभा क्षेत्र को सामग्री प्रदान की जाएगी। मतगणना स्थल भी कॉलेज परिसर में बनाया गया है। जावरा में शासकीय भगतसिंह महाविद्यालय तथा सैलाना और आलोट में स्थानीय महाविद्यालय में स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं।
कलेक्टर ने जिला कौशल अधिकारी को निर्देश दिए कि इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट और पोस्ट बैलेट जारी करने की सुनियोजित ढंग से व्यवस्था करें, बिंदुवार कार्य योजना तैयार करें। मतदान दलों को चेक लिस्ट दी जाएगी। निर्वाचन में लगे वाहनों के ड्राइवर तथा अन्य वाहनों के ड्राइवर कंडक्टर्स तथा अन्य स्टाफ को भी मताधिकार के उपयोग के लिए सुविधा उपलब्ध कराई जाए निर्वाचन आयोग के फॉर्म उनको प्रदान किए जाएं। समीक्षा के दौरान फ्लाइंग स्क्वाड, वीएसटी आदि दलों को उपलब्ध कराए गए वीडियोग्राफर की जानकारी कलेक्टर द्वारा चाही गई। नोडल अधिकारी उपायुक्त सहकारिता श्री सुनील सिंह द्वारा जानकारी उपलब्ध कराने में असमर्थता पर कलेक्टर द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए उनको शोकाज नोटिस जारी किया गया। साथ ही निर्देशित किया कि यदि वेंडर्स द्वारा निश्चित संख्या में वीडियोग्राफर उपलब्ध नहीं कराए जाते हैं तो उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाए, उनको तत्काल शोकाज नोटिस जारी करें। प्रतिदिन वीडियोग्राफरों की उपस्थिति का प्रमाण प्राप्त करें। इसके साथ ही वीडियोग्राफर का प्रतिदिन का डेटा नियोजित ढंग से कलेक्ट करने की व्यवस्था की जाए। यह भी सुनिश्चित करें कि वीडियोग्राफर अपना डाटा किसी अन्य व्यक्ति के साथ शेयर नहीं करें।
कलेक्टर द्वारा आबकारी विभाग को अपनी कार्रवाइयों में तेजी लाने के लिए निर्देशित किया गया। जिला एमसीएमसी दल को सोशल मीडिया पर खासतौर पर निगरानी रखने, पेट्रोल पंप पर पर्याप्त संख्या में डीजल पेट्रोल की उपलब्धता तथा सीसीटीवी स्थापना के लिए निर्देशित किया। कलेक्टर द्वारा जिला स्तरीय कंट्रोल रूम तथा कॉल सेंटर को रेंडम चेक करने के निर्देश दिए गए ।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: किसान का बेटा निराश्रितों के लिए अपना घर आश्रम को भेंट करेगा एम्बूलेंस- चाचा की याद को जीवित रखने के पलसोड़ा के राठौड़ परिवार ने पेश की मिसाल
Next Article रतलाम: विधानसभा निर्वाचन- नामांकन पत्र भरते समय केवल 5 व्यक्तियों की होगी अनुमति
Editor

Related Posts

रतलाम: नाहर कॉन्वेंट स्कूल का शानदार प्रदर्शन, युक्ति परमार बनीं जिला टॉपर…शत-प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम

April 16, 2026

लोकायुक्त उज्जैन की कार्रवाई: रिश्वत लेते हुए पटवारी ट्रैप, 20 हजार रुपए के साथ रंगे हाथों पकड़ा… सीमांकन के लिए मांगे थे रुपए

April 16, 2026

रतलाम: हवालात में फांसी-दुष्कर्म के आरोपित ने नामली थाने में दी जान, बेटी ने कराया था केस दर्ज, जांच शुरू 

April 16, 2026

रतलाम: अभ्यास इंस्टिट्यूट के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 12वीं में लहराया परचम….सफल विद्यार्थियों का सम्मान किया गया

April 16, 2026

एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026: कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित…सेंट स्टीफेंस स्कूल की छात्रा सृष्टि सिलावट ने कक्षा 12वीं में प्रदेश मेरिट में तीसरा स्थान हासिल किया

April 15, 2026

रतलाम: बिलपांक थाना अंतर्गत धराड़ में रात में विवाद, बाइक की रफ्तार पर टोका तो चाकूबाजी और पत्थरबाजी… पुलिस फोर्स पहुंचा

April 15, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: नाहर कॉन्वेंट स्कूल का शानदार प्रदर्शन, युक्ति परमार बनीं जिला टॉपर…शत-प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम

By EditorApril 16, 2026

रतलाम,16अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। नाहर कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल (NCHS) ने एमपी बोर्ड परीक्षा 2025 -26 में…

लोकायुक्त उज्जैन की कार्रवाई: रिश्वत लेते हुए पटवारी ट्रैप, 20 हजार रुपए के साथ रंगे हाथों पकड़ा… सीमांकन के लिए मांगे थे रुपए

April 16, 2026

रतलाम: हवालात में फांसी-दुष्कर्म के आरोपित ने नामली थाने में दी जान, बेटी ने कराया था केस दर्ज, जांच शुरू 

April 16, 2026
Top Trending

रतलाम: नाहर कॉन्वेंट स्कूल का शानदार प्रदर्शन, युक्ति परमार बनीं जिला टॉपर…शत-प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम

By EditorApril 16, 2026

रतलाम,16अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। नाहर कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल (NCHS) ने एमपी बोर्ड परीक्षा…

लोकायुक्त उज्जैन की कार्रवाई: रिश्वत लेते हुए पटवारी ट्रैप, 20 हजार रुपए के साथ रंगे हाथों पकड़ा… सीमांकन के लिए मांगे थे रुपए

By EditorApril 16, 2026

रतलाम, 16 अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)।भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त संगठन उज्जैन…

रतलाम: हवालात में फांसी-दुष्कर्म के आरोपित ने नामली थाने में दी जान, बेटी ने कराया था केस दर्ज, जांच शुरू 

By EditorApril 16, 2026

रतलाम, 16 अप्रैल (खबरबाबा.कॉम)। जिले के नामली थाना परिसर में उस समय…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.