Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

इंदौर: फॉलो अप- लोकायुक्त की जांच में प्रधान आरक्षक चालक की 46 अचल संपत्तियां उजागर, बाजार मूल्य 64 करोड़ रुपये से अधिक…आय से अधिक संपत्ति मामले में लोकायुक्त की जांच जारी

October 19, 2026

रतलाम: अल्पवर्षा से जल संकट की आहट, अब भी नहीं जागा नगर निगम ! पूर्व महापौर डागा ने नगर निगम की सुस्ती पर उठाए सवाल,दिए सुझाव,बोले- शहर की बोरिंग का सर्वे कराएं, शोधित पानी के उपयोग की योजना बनाएं

October 19, 2026

रतलाम: रॉयल कॉलेज में ‘टेक-कम-कल्चरल मीट’ का आयोजन,लॉजिक और लेक्चर के अनूठे मेल से सजा भव्य समारोह

October 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: किसान का बेटा निराश्रितों के लिए अपना घर आश्रम को भेंट करेगा एम्बूलेंस- चाचा की याद को जीवित रखने के पलसोड़ा के राठौड़ परिवार ने पेश की मिसाल
रतलाम

रतलाम: किसान का बेटा निराश्रितों के लिए अपना घर आश्रम को भेंट करेगा एम्बूलेंस- चाचा की याद को जीवित रखने के पलसोड़ा के राठौड़ परिवार ने पेश की मिसाल

EditorBy EditorOctober 18, 2023No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: किसान का बेटा निराश्रितों के लिए अपना घर आश्रम को भेंट करेगा एम्बूलेंस- चाचा की याद को जीवित रखने के पलसोड़ा के राठौड़ परिवार ने पेश की मिसाल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम,18अक्टूबर(खबरबाबा.काम)। अपनों के जाने के बाद भी उनकी स्मृतियों को जीवित रखने के लिए सबसे बेहतर माध्यम है जीव सेवा। इसी भावना को चरितार्थ करते हुए ग्राम पलसोड़ा के किसान और समाज सेवी कचरु राठौड़ ने अपने चाचा मोतीलाल नंदाजी राठौड़ के निधन पर अपना घर आश्रम के लिए एक एम्बुलेंस दान करने की घोषणा की है। इसके साथ ही मोतीलाल राठौड़ के बेटों संजय और बंटी राठौड़ ने भी अपने पिता की स्मृति में गांव के राम मंदिर निर्माण के लिए 1 लाख 11 हजार रुपए पृथक से दान किए।

पलसोड़ा निवासी मोतीलाल राठौड़ का निधन 5 अक्टूबर को हुआ था। उनकी स्मृति को चिर स्थायी बनाने और समाज में पीड़ितों की सेवा के उद्देश्य के साथ परिवार ने उनके नाम पर दान देने का मन बनाया। बेटों ने पलसोड़ा में बन रहे राम मंदिर के निर्माण के लिए 1 लाख 11 हजार रुपए 13वीं के दिन ही समाज अध्यक्ष नानालाल राठौड़, सचिव बंसी राठौड़, गोविंद राठौड़, लक्ष्मीनारायण राठौड़ आदि को सौंपे। इसके साथ ही समाजसेवी और मोतीलालजी के भतीजे कचरू राठौड़ ने अपने चाचा की याद को जीवित रखने के लिए उनकी सेवा करने का मन बनाया जिन्हें प्रभुजी का दर्जा दिया जाता है। इस भावना के साथ उन्होंने सागोद स्थित अपना घर आश्रम में एक एम्बुलेंस दान करने की घोषणा की।

चाचा से ही मिली थी सीख

आज के दौर में जब रुपए प्राथमिकता बन गए हैं और लोग माता पिता की सेवा से बच रहे हैं, उस दौर में कचरू राठौड़ नई प्रेरणा देते हैं। न केवल चाचा के लिए दान कर रहे हैं बल्कि इसमें सेवा का भाव भी जुड़ा है। वे बताते हैं कि उन्होंने बचपन में अपने परिवार और विशेषकर अपने चाचा से ही समाज की सेवा का भाव सीखा है। मोतीलाल जी का स्वभाव भी हमेशा दूसरों और खासकर वंचितों और ऐसे लोगों की सेवा करने का रहा जिनसे बदले में कोई आशा न हो। चाचा को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए कचरू राठौड़ ने अपना घर आश्रम में सेवा देने का प्रण लिया।

निराश्रितों, बेघरों का घर है अपना घर

अपना घर आश्रम द्वारा शहर समेत आसपास से भी सड़कों पर घूमने या रहने वाले ऐसे लोगों को ले जाकर उनका ईलाज, सेवा और तीमारदारी की जाती है जिनका कोई नहीं। विक्षिप्त, बुजुर्ग, दिव्यांग सभी प्रकार के पीड़ितों को यहां प्रभुजी के नाम से संबोधित कर उन्हें साफ, सुरक्षित, सेवाभावी वॉलेटिंसर्य के साथ डॉक्टरी इलाज भी दिया जाता है। रतलाम में पिछले तीन माह से अपना घर आश्रम संचालित हो रहा है जहां से कुछ प्रभुजी ठीक होकर अपने घर लौटे हैं, जबकि अन्य की सेवा वहीं पर जारी है।

सुविधाओं से युक्त है एम्बुलेंस

राठौड़ बताते हैं कि अपना घर से जुड़ने के बाद से उन्हें ईश्वरीय आराधना और सेवा का नया आयाम देखने और सीखने को मिल रहा है। ऐसे में वे चाचा की याद में यहीं के लिए एम्बुलेंस दे रहे हैं जो मरीजों को लाने- ले जाने के लिए सुविधाओं से युक्त होगी। परिवार की इस अनुकरणीय पहल पर सभी समाजजनों एवं ग्रामवासियों ने हर्ष जताते हुए अन्य लोगों को भी प्रेरणा लेने की अपील की।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: शक्ति सम्मेलनों से भाजपा ने किया बूथ विजय संकल्प अभियान का शंखनाद,विधायक काश्यप, केयूर भाई, जिलाध्यक्ष हुए शामिल
Next Article रतलाम: कलेक्टर श्री लक्ष्याकार ने अधिकारियों की बैठक में दिए निर्देश-निगरानी दल आचार संहिता के उल्लंघन तथा गैर कानूनी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखें
Editor

Related Posts

रतलाम: अल्पवर्षा से जल संकट की आहट, अब भी नहीं जागा नगर निगम ! पूर्व महापौर डागा ने नगर निगम की सुस्ती पर उठाए सवाल,दिए सुझाव,बोले- शहर की बोरिंग का सर्वे कराएं, शोधित पानी के उपयोग की योजना बनाएं

October 19, 2026

रतलाम: रॉयल कॉलेज में ‘टेक-कम-कल्चरल मीट’ का आयोजन,लॉजिक और लेक्चर के अनूठे मेल से सजा भव्य समारोह

October 18, 2026

रतलाम: नकली सोना-चांदी बेचकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश…शहर सहित हरियाणा, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में ठगी करने वाले गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार,नकली सोना-चांदी जब्त

October 18, 2026

रतलाम रेल मंडल में हादसों का सिलसिला: अब कच्चे तेल से भरी मालगाड़ी में लगी आग,बजरंगगढ़ स्टेशन के पास टैंक के ऊपर उठीं लपटें, दुर्घटना सायरन बजा, रतलाम से रवाना की गई राहत ट्रेन, तीन दिन में रेल से जुड़ी तीसरी घटना

October 17, 2026

SYSITS रतलाम में पहली बार TCS का ओपन कैंपस रिक्रूटमेंट ड्राइव 23 अक्टूबर को…युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर करियर अवसरों की दिशा में एक सशक्त पहल

October 17, 2026

रतलाम: हत्या के दो मामले-रावटी में जीजा की लात से साले की मौत का मामला, पिपलौदा में महिला की मौत,प्रेम प्रसंग के बीच विवाद में हत्या की आशंका

October 17, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

इंदौर: फॉलो अप- लोकायुक्त की जांच में प्रधान आरक्षक चालक की 46 अचल संपत्तियां उजागर, बाजार मूल्य 64 करोड़ रुपये से अधिक…आय से अधिक संपत्ति मामले में लोकायुक्त की जांच जारी

By EditorOctober 19, 2026

इंदौर, 19अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर में पदस्थ प्रधान आरक्षक चालक फिरोज खान…

रतलाम: अल्पवर्षा से जल संकट की आहट, अब भी नहीं जागा नगर निगम ! पूर्व महापौर डागा ने नगर निगम की सुस्ती पर उठाए सवाल,दिए सुझाव,बोले- शहर की बोरिंग का सर्वे कराएं, शोधित पानी के उपयोग की योजना बनाएं

October 19, 2026

रतलाम: रॉयल कॉलेज में ‘टेक-कम-कल्चरल मीट’ का आयोजन,लॉजिक और लेक्चर के अनूठे मेल से सजा भव्य समारोह

October 18, 2026
Top Trending

इंदौर: फॉलो अप- लोकायुक्त की जांच में प्रधान आरक्षक चालक की 46 अचल संपत्तियां उजागर, बाजार मूल्य 64 करोड़ रुपये से अधिक…आय से अधिक संपत्ति मामले में लोकायुक्त की जांच जारी

By EditorOctober 19, 2026

इंदौर, 19अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर में पदस्थ प्रधान आरक्षक…

रतलाम: अल्पवर्षा से जल संकट की आहट, अब भी नहीं जागा नगर निगम ! पूर्व महापौर डागा ने नगर निगम की सुस्ती पर उठाए सवाल,दिए सुझाव,बोले- शहर की बोरिंग का सर्वे कराएं, शोधित पानी के उपयोग की योजना बनाएं

By EditorOctober 19, 2026

रतलाम,19अक्टूबर(खबरबाबा. कॉम)। अल्पवर्षा के चलते आगामी ग्रीष्मकाल में शहर पर जल संकट…

रतलाम: रॉयल कॉलेज में ‘टेक-कम-कल्चरल मीट’ का आयोजन,लॉजिक और लेक्चर के अनूठे मेल से सजा भव्य समारोह

By EditorOctober 18, 2026

रतलाम,18अक्टूबर(खबरबाबा. कॉम)। स्थानीय रॉयल कॉलेज में बीसीए एवं बीएससी (कंप्यूटर साइंस) के…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.