Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: जिले और राज्य की मेरिट में छाया साई श्री एकेडमी हा. से. स्कूल,हर बार की तरह बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

April 16, 2026

रतलाम: नाहर कॉन्वेंट स्कूल का शानदार प्रदर्शन, युक्ति परमार बनीं जिला टॉपर…शत-प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम

April 16, 2026

लोकायुक्त उज्जैन की कार्रवाई: रिश्वत लेते हुए पटवारी ट्रैप, 20 हजार रुपए के साथ रंगे हाथों पकड़ा… सीमांकन के लिए मांगे थे रुपए

April 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम : भाजपा प्रत्याशी एवं शहर विधायक चेतन्य काश्यप ने धान मंडी में  आमसभा को किया संबोधित, कहा-मैं फालतू बातें नहीं करता, अपना समय विकास के कामों में लगाता हूं
रतलाम

रतलाम : भाजपा प्रत्याशी एवं शहर विधायक चेतन्य काश्यप ने धान मंडी में  आमसभा को किया संबोधित, कहा-मैं फालतू बातें नहीं करता, अपना समय विकास के कामों में लगाता हूं

EditorBy EditorNovember 9, 2023No Comments4 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम : भाजपा प्रत्याशी एवं शहर विधायक चेतन्य काश्यप ने धान मंडी में  आमसभा को किया संबोधित, कहा-मैं फालतू बातें नहीं करता, अपना समय विकास के कामों में लगाता हूं
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp


रतलाम, 9 नवंबर(खबरबाबा.काम)।
”इस मंच पर मैं तीसरी बार अगले पांच वर्ष की दृष्टि, रतलाम को क्या चाहिए, उसके लिए यहां आया हूं। बीते दस वर्ष में किए गए कार्य आपके सामने है। आप सब जानते है कि मैं फालतू की बातें नहीं करता हूं। मैं अपना समय विकास में लगाता हूं।” यह बात भाजपा प्रत्याशी एवं विधायक चेतन्य काश्यप ने बुधवार रात धानमंडी में आयोजित आमसभा में कही।

श्री काश्यप ने कहा कि ”अब की बार 56 पार का नारा” कार्यकर्ताओं ने दिया है। कार्यकर्ताओं ने मोदी जी के प्रतीकात्मक 56 इंच के सीने की बात को लेकर उनके प्रति जो कृतज्ञता ज्ञापित करना है, उसके लिए नारा निकाला है कि रतलाम मोदी जी का कृतज्ञ है और 56 हजार से जीत दिलाकर रहेगा। श्री काश्यप ने कहा कि विधायक बनने के बाद मेडिकल कॉलेज शुरू कराया, जिसका लाभ कोरोना काल में रतलाम ही नहीं पूरे अंचल की जनता को मिला।

श्री काश्यप ने कहा कि नारे लगाने और भाषण देने से काम नहीं होता है। मैंने कहा था कि हम रतलाम को झुग्गी मुक्त बनाएंगे। आज 6 हजार चिन्हित परिवारों में से 3500 परिवारों को पक्के आवासों में पहुंचाया है। मेगा इंडस्ट्रीयल पार्क रतलाम की दशा और दिशा बदलेगा। कमल का फूल मेरी गारंटी और भाजपा मेरी वारंटी है। 4 दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी जी ने भी कहा है कि रतलाम मालवा का देश और दुनिया में सबसे बड़ा व्यापारिक केंद्र बनेगा। अब इसे कोई नहीं रोक सकता है। हमारा प्रयास है कि अगले पांच वर्ष में दुनिया के बड़े-बडे़ उद्योगपतियों को रतलाम लाकर उद्योग चालू कराए। इससे 1.75 लाख युवाओं को रोजगार मिलेगा। महानगर भाषण से नहीं बनता है, उसके लिए प्रयास करना पड़ते है और उन्हे धरातल पर उतारना पड़ता है। गोल्ड काम्प्लेक्स निर्माण का कार्य भी प्रगति पर है।

जिला प्रवास प्रभारी गुजरात विधायक केयूरभाई रोकड़िया ने कहा कि रतलाम के विकास का मैं साक्षी हूं। वर्ष 2008 से यहां आ रहा हूं। काश्यप जी के विधायक बनने के बाद मेडिकल कॉलेज बना और रतलाम से गुजरात उपचार के लिए आने वालों की संख्या कम हुई है, क्योकि मरीजों को यहीं बेहतर उपचार मिल रहा है। गुजरात में अब सिर्फ स्पेशलाइजेशन के लिए मरीज आते है।

रतलाम प्रवास प्रभारी विधायक अल्पेश भाई ठाकुर ने कहा कि मध्यप्रदेश से कांग्रेस सरकार क्यों गई और फिर आई क्यों नहीं इस पर आज के युवाओं को विचार करना चाहिए। मैं जब यहां आया और काश्यप जी से पहली बार मिला तो पता चला कि इनके लिए रतलाम और यहां की जनता के लिए बहुत प्यार है। वे नई सोच रखते है। रतलाम और यहां की जनता के विकास की सोच रखने वाला विधायक मिलना सौभाग्य की बात है। बच्चा जब रोता है तब हम चॉकलेट देने में भी सोचते है लेकिन काश्यप जी ने कोरोना काल में तिजोरी खोल दी थी।

महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि विधायक जी के कार्यों की तुलना करना विपक्ष के नेताओं के बस की बात नहीं है। रतलाम में हमने इतिहास बनाया है, 260 काम नगर निगम ने सवा साल में जमीन पर उतार दिए है, जिनकी लागत 250 करोड़ रूपए है। नगर को महानगर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। जिला संयोजक बजरंग पुरोहित ने कहा कि भाजपा ने बीते दस वर्ष में जो विकास कार्य किए है, वे सब आपके सामने है। विपक्ष को रतलाम में विकास के कार्य नहीं दिख रहे है। हम विकास के नाम पर वोट मांग रहे है। मोदी जी नया भारत बना रहे है और काश्यप जी नया रतलाम बना रहे है।

जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि आने वाली 17 नवंबर को रतलाम के साथ प्रदेश का भविष्य तय होने जा रहा है। बीस साल पहले वाला मध्यप्रदेश और रतलाम अब पूरी तरह बदल चुका है। रतलाम में चारों और सिटी फोरलेन, मेडिकल कॉलेज का निर्माण ये विकास की बात है। आरंभ में स्वागत भाषण विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल ने दिया। इस दौरान निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, क्षेत्रीय पार्षद सपना त्रिपाठी, महिला मोर्चा प्रदेश सदस्य अनिता कटारिया, विधानसभा सह संयोजक प्रेम उपाध्याय, अल्पसंख्यक मोर्चा के इब्राहिम शिरानी, मंसूर जमादार, मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, मयूर पुरोहित, कृष्ण कुमार सोनी, विनोद यादव, आदित्य डागा, विस्तारक प्रमोद कोठारी, नंदकिशोर पंवार सहित जिला, मंडल, मोर्चा व प्रकोष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। संचालन जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी द्वारा किया गया।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम – शहर विधायक चैतन्य काश्यप ने भाजयुमो द्वारा आयोजित नव मतदाताओं के सम्मेलन में युवाओं को बताई तीन महत्वपूर्ण बातें, गुजरात विधायक और रतलाम जिला प्रभारी केयूरभाई रोकडिया ने कहा- शहर विकास के लिए विधायक चेतन्य काश्यप के प्रयास सराहनीय
Next Article रतलाम: साधुमार्गी जैन संघ मध्य प्रदेश इकाई में रतलाम के तीन लोगों की प्रदेश के प्रमुख पदों पर नियुक्ति
Editor

Related Posts

रतलाम: जिले और राज्य की मेरिट में छाया साई श्री एकेडमी हा. से. स्कूल,हर बार की तरह बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

April 16, 2026

रतलाम: नाहर कॉन्वेंट स्कूल का शानदार प्रदर्शन, युक्ति परमार बनीं जिला टॉपर…शत-प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम

April 16, 2026

लोकायुक्त उज्जैन की कार्रवाई: रिश्वत लेते हुए पटवारी ट्रैप, 20 हजार रुपए के साथ रंगे हाथों पकड़ा… सीमांकन के लिए मांगे थे रुपए

April 16, 2026

रतलाम: हवालात में फांसी-दुष्कर्म के आरोपित ने नामली थाने में दी जान, बेटी ने कराया था केस दर्ज, जांच शुरू 

April 16, 2026

रतलाम: अभ्यास इंस्टिट्यूट के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 12वीं में लहराया परचम….सफल विद्यार्थियों का सम्मान किया गया

April 16, 2026

एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026: कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित…सेंट स्टीफेंस स्कूल की छात्रा सृष्टि सिलावट ने कक्षा 12वीं में प्रदेश मेरिट में तीसरा स्थान हासिल किया

April 15, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: जिले और राज्य की मेरिट में छाया साई श्री एकेडमी हा. से. स्कूल,हर बार की तरह बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

By EditorApril 16, 2026

रतलाम,16अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)।साई श्री एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल ने इस वर्ष भी बोर्ड परीक्षा परिणाम में…

रतलाम: नाहर कॉन्वेंट स्कूल का शानदार प्रदर्शन, युक्ति परमार बनीं जिला टॉपर…शत-प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम

April 16, 2026

लोकायुक्त उज्जैन की कार्रवाई: रिश्वत लेते हुए पटवारी ट्रैप, 20 हजार रुपए के साथ रंगे हाथों पकड़ा… सीमांकन के लिए मांगे थे रुपए

April 16, 2026
Top Trending

रतलाम: जिले और राज्य की मेरिट में छाया साई श्री एकेडमी हा. से. स्कूल,हर बार की तरह बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

By EditorApril 16, 2026

रतलाम,16अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)।साई श्री एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल ने इस वर्ष भी बोर्ड…

रतलाम: नाहर कॉन्वेंट स्कूल का शानदार प्रदर्शन, युक्ति परमार बनीं जिला टॉपर…शत-प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम

By EditorApril 16, 2026

रतलाम,16अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। नाहर कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल (NCHS) ने एमपी बोर्ड परीक्षा…

लोकायुक्त उज्जैन की कार्रवाई: रिश्वत लेते हुए पटवारी ट्रैप, 20 हजार रुपए के साथ रंगे हाथों पकड़ा… सीमांकन के लिए मांगे थे रुपए

By EditorApril 16, 2026

रतलाम, 16 अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)।भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त संगठन उज्जैन…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.