रतलाम,16जनवरी(खबरबाबा.काम)। चोरों ने एक दुकान का ताला चटका दिया। बदमाश वहां रखी बैंक की पास मशीन, डिजीटल सिग्नेचर कार्ड, नगदी सहित अन्य सामान चुरा ले गए। चोरी रिंगनोद के पास गांव गोंदीधर्मसी रहवासी कानालाल पिता श्रवण कुमार सोनी के यहां हुई है।
जानकारी के अनुसार सोनी की गांव में एम.पी. ऑन लाईन दुकान है। 13 से 15 जनवरी की दरम्यानी रात को बदमाशों ने सोनी की दुकान पर लगे ताले को चटका दिया। सोनी यहां एम.पी.ऑन लाइन का काम करते है और दुकान में ही बैंक की पोस मशीन, डिजीटल सिग्नेचर कार्ड सहित पेन ड्राइव रखे हुए थे जो बदमाश चुरा ले गए।
बदमाशों ने गल्ले में रखे 17 हजार की नगदी सहित अन्य सामान चुरा ले गए। सोनी कल दोपहर को दुकान पर पहुंचे तो दुकान का ताला टूटा देखा। अंदर सामान बिखरा पाकर चोरी का आभास हो गया, जिस पर तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। बहरहाल, रिंगनोद थाना पुलिस ने फरियादी कानालाल सोनी की रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया है।
गाड़ी पर किया पथराव
रतलाम जिले के सरवनीर्खुद में रतलाम के एक व्यक्ति के साथ अज्ञात व्यक्ति ने गालीगलौज कर मारपीट की। उसकी गाड़ी पर पत्थर फेंके जिससे कांच फूट गए। वहीं लबानीपाड़ा में भी अज्ञात व्यक्ति के पत्थर फेंकने के मामले में अपराध दर्ज किया।
कस्तुरबानगर रहवासी दिग्विजयसिंह सेंगर ने दीनदयालनगर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि सरवनीखुर्द गांव में अज्ञात व्यक्ति ने गालियां देकर पत्थर फंके जिससे गाड़ी के कांच फूट गए। उसके साथ मारपीट भी की। दीनदयालनगर थाना पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज किया। इसी थाना पुलिस ने फरियादी विजय मीणा निवासी मोतीनगर की रिपोर्ट पर भी एक युवक के खिलाफ मारपीट कर धमकी देने का केस दर्ज किया।
उज्जैन जिले के महुड़ी हाल मुकाम बिरियाखेड़ी रोड मुखर्जीनगर रहवासी कमल सूर्यवंशी ने रावटी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 19 दिसंबर की शाम को रावटी के पास गांव लबानीपाड़ा में नहर के पास अज्ञात व्यक्ति ने पत्थर फेंके। पुलिस थाना रावटी ने अज्ञात के खिलाफ पत्थर फेंकने के मामले में अपराध दर्ज किया।
उधर, मेवासा रहवासी अम्बाराम भागीरथ बागरी की रिपोर्ट पर नामली थाना पुलिस ने कथित अमरू के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया। फरियादी के साथ मोहल्ले के ही अमरू नामक युवक ने गालीगलौज कर ईंट की मारी। उसे जान से मारने की धमकी भी दी। बिलपांक थाना पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर गालीगलौज एवं धमकी का केस दर्ज किया।
रावटी के पास हरथल में नहर पुलिया के पास दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। चार लोगों ने फरियादी व उसके तीन साथियों के साथ मारपीट की। वहीं दूसरे पक्ष के फरियादी का आरोप हैं कि चार लोगों ने रास्ता रोककर उनके साथ भी मारपीट की।
हकरू देवदा निवासी हरथल ने रावटी पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि कल दोपहर को वह नहर पुलिया पर था कि तभी तभी काचरोटिया रहवासी सुरेश, जितेन्द्र एवं दिलीप नाहरपुरा तथा ईश्वर निवासी बावड़ी पहुंचे और फरियादी व उसके तीन अन्य साथियों के साथ गालीगलौज कर मारपीट की। जान से मारने की धमकी भी दी। रावटी पुलिस ने फरियादी हकरू की रिपोर्ट पर चारों के खिलाफ मारपीट कर धमकी देने का केस दर्ज किया।
इसी मामले में दूसरे पक्ष के फरियादी काचरोटिया रहवासी सुरेश की रिपोर्ट पर हकरू, बाबूलाल, थावरसिंह तथा गवजी निवासी हरथल के खिलाफ भी अपराध दर्ज किया। फरियादी का आरोप हैं कि वह अपने साथियों के साथ जा रहा था कि इन लोगों ने नहर पुलिया के पास रास्ता रोककर उसनके साथ गालीगलौज एवं मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। इसी थाना पुलिस ने सेमलखेड़ी रहवासी सोहन की रिपोर्ट पर कथित मोहन के खिलाफ गालीगलौज एवं मारपीट कर धमकी देने का केस दर्ज किया।
बाइक पर शराब ले जाते रावटी में दो युवक पकड़ाए
रतलाम। रावटी पुलिस ने रतलाम के दो युवकों को मोटरसाइकल से जाते रोका तो उनके पास बाइक पर अवैध शराब मिली।
रावटी थाना पुलिस ने कल दोपहर को रावटी-मलवासी रोड पर स्कूल के सामने वाहनों की चैकिंग कर रही थी कि इसी दौरान दो बाइक सवार युवकों को रोका, तो ये दोनों शराब ले जाते मिले। पुलिस ने युवको के कब्जे से तकरीबन तीन हजार की 24 बीयर जब्त कर शराब ले जाने के लिए उपयोग में लाई जा रही मोटरसाइकल को भी जब्ती में लिया। पुलिस के मुताबिक पकड़ाये युवकों ने रतलाम का होना बताया है। पुलिस ने सुरेशसिंह निवासी नयागांव तथा अनिल धावड़ादेह के खिलाफ आबकारी एक्ट में अपराध दर्ज किया।
What's Hot
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.