Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: बाहर से आने वाले दूध की रैपिड किट से मौके पर हुई जांच, सभी नमूने मानक स्तर के पाए गए..मात्र दो मिनट में दूध में यूरिया, डिटर्जेंट, स्टार्च, सुक्रोज सहित अन्य मिलावट की जांच संभव

September 2, 2026

रतलाम शिक्षा विभाग का एक्शन: ऑनलाइन हाजिरी में गड़बड़ी पर शिक्षिका की वेतनवृद्धि रोकी, लापरवाही पर दूसरी शिक्षिका निलंबित

September 2, 2026

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

September 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » खड़गे के हाथ कांग्रेस की कमान,6 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से दी थरूर को शिकस्त ,24 साल बाद बदला इतिहास
देश

खड़गे के हाथ कांग्रेस की कमान,6 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से दी थरूर को शिकस्त ,24 साल बाद बदला इतिहास

EditorBy EditorOctober 19, 2022No Comments2 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
खड़गे के हाथ कांग्रेस की  कमान,6 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से दी थरूर को शिकस्त ,24 साल बाद बदला इतिहास
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

नई दिल्ली, 19अक्टूबर2022। कांग्रेस को आखिरकार अपना नया अध्यक्ष मिल गया है. 80 साल के मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के नए अध्यक्ष चुने गए हैं. खड़गे ने सीधे मुकाबले में शशि थरूर को भारी मतों से हराया. मल्लिकार्जुन खड़गे को 7897 वोट मिले, जबकि शशि थरूर को महज 1072 वोट मिले. अध्यक्ष के चुनाव में कुल 9497 वोट पड़े थे. इस बार गांधी परिवार की तरफ से कोई भी सदस्य अध्यक्ष पद की रेस में शामिल नहीं था. ऐसा पिछले 24 साल में पहली बार हुआ है जब गांधी परिवार के बाहर का कोई नेता अध्यक्ष पद तक पहुंचा है. इससे पहले सीताराम केसरी ऐसे अध्यक्ष थे, जो गांधी परिवार से नहीं थे.

कांग्रेस मुख्यालय के बाहर खड़गे की जीत का जश्न शुरू हो चुका है. खड़गे के समर्थक ढोल नगाड़ों के साथ उनकी जीत को सेलिब्रेट कर रहे हैं. जीत के बाद खड़गे से मिलने सचिन पायलट, गौरव गोगोई, तारिक अनवर जैसे नेता पहुंचे हैं. इनके अलावा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उनके घर पहुंचे हैं.

खड़गे खिलाफ चुनाव लड़ रहे शशि थरूर ने भी उन्हें जीत की बधाई दी. थरूर ने ट्वीट करते हुए कहा कि “ये काफी सम्मान और बड़ी जिम्मेदारी की बात है. मैं खड़गे जी के लिए उनके इस काम में सफलता की कामना करता हूं.” इसके अलावा खड़गे ने उन्हें मिले समर्थन को लेकर भी कांग्रेस नेताओं को धन्यवाद दिया.

मल्लिकार्जुन खड़गे का राजनीतिक करियर
मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के सबसे सीनियर नेताओं में से एक हैं. उनकी उम्र 80 साल है और कई दशकों से वो सक्रिय राजनीति में हैं. खड़गे को गांधी परिवार का बेहद करीबी माना जाता है. खड़गे कर्नाटक के बीदर से आते हैं. उन्होंने बीए और एलएलबी की पढ़ाई की है और पेशे से वकील भी रह चुके हैं. खड़गे सबसे पहले 1969 में कर्नाटक के गुलबर्ग सिटी कांग्रेस के अध्यक्ष बने थे. इसके बाद 1972 में पहली बार चुनकर विधानसभा गए. तब से लेकर 2009 तक वो कुल 9 बार विधायक रहे.

1976 में वो पहली बार कर्नाटक में कैबिनेट मंत्री बने. खड़गे को 1988 में कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया. 2005 में वो कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने. इसके बाद वो तमाम बड़े पदों पर रहे.

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: पार्षदों और व्यापारियों के साथ कलेक्टोरेट पहुंचे महापौर प्रहलाद पटेल ने फोन पर अधिकारी को सुनाई खरी-खरी , सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो,जानिए क्या है पूरा मामला
Next Article भोपाल:मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कानून-व्यवस्था पर बुलाई आपात बैठक,दिव्यांग से दुर्व्यवहार के मामले में इंदौर के एडीएम को हटाया
Editor

Related Posts

रतलाम: मुंबई में भारी बारिश का असर जारी- रतलाम मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द, कई शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट

July 24, 2026

रतलाम: मुंबई में भारी बारिश का असर- रतलाम मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द, दो ट्रेनों का मार्ग बदला

July 23, 2026

रतलाम: मुंबई-पुणे में भारी बारिश का असर- रतलाम मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनें प्रभावित…अगस्त क्रांति, पश्चिम और स्वराज एक्सप्रेस निरस्त, अवंतिका समेत कई ट्रेनें रीशिड्यूल, दो ट्रेनों का मार्ग बदला

July 6, 2026

रतलाम: आलोट के पास राजधानी एक्सप्रेस के दो कोच में लगी आग, बड़ा हादसा टला.. समय रहते काबू पाया, जनहानि नहीं, रतलाम डीआरएम मौके पर

May 17, 2026

NEET Exam Cancelled: नीट यूजी 2026 फिर से होगी: पेपर लीक के बाद NTA का बड़ा फैसला, 3 मई को हुई परीक्षा रद्द

May 12, 2026

दुनिया भर में पेट्रोल-डीजल संकट के बीच पीएम मोदी की देशवासियों से ईंधन बचाने की अपील- वर्क फ्रॉम होम पर जोर, विदेशी यात्रा में कटौती और ऑर्गेनिक खेती की सलाह, एक साल तक सोना नहीं खरीदने की भी अपील

May 10, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: बाहर से आने वाले दूध की रैपिड किट से मौके पर हुई जांच, सभी नमूने मानक स्तर के पाए गए..मात्र दो मिनट में दूध में यूरिया, डिटर्जेंट, स्टार्च, सुक्रोज सहित अन्य मिलावट की जांच संभव

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम 2 सितंबर(खबरबाबा. कॉम)। खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच एवं आमजन को शुद्ध एवं…

रतलाम शिक्षा विभाग का एक्शन: ऑनलाइन हाजिरी में गड़बड़ी पर शिक्षिका की वेतनवृद्धि रोकी, लापरवाही पर दूसरी शिक्षिका निलंबित

September 2, 2026

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

September 1, 2026
Top Trending

रतलाम: बाहर से आने वाले दूध की रैपिड किट से मौके पर हुई जांच, सभी नमूने मानक स्तर के पाए गए..मात्र दो मिनट में दूध में यूरिया, डिटर्जेंट, स्टार्च, सुक्रोज सहित अन्य मिलावट की जांच संभव

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम 2 सितंबर(खबरबाबा. कॉम)। खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच एवं आमजन…

रतलाम शिक्षा विभाग का एक्शन: ऑनलाइन हाजिरी में गड़बड़ी पर शिक्षिका की वेतनवृद्धि रोकी, लापरवाही पर दूसरी शिक्षिका निलंबित

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)।जिले में शिक्षकों की कार्यप्रणाली को लेकर प्राप्त शिकायतों…

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

By EditorSeptember 1, 2026

रतलाम, 1 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। टेलीग्राम के जरिए ऑनलाइन घड़ियां बेचकर मोटा मुनाफा…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.