Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

August 31, 2026

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

August 31, 2026

रतलाम में बढ़ती चोरियों पर एसपी का एक्शन मोड: अनसुलझी वारदातों के लिए SIT का गठन, तीन थाना प्रभारियों को शो-कॉज नोटिस

August 31, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » Cyclone Biparjoy: गुजरात में तबाही के निशान छोड़ राजस्थान की ओर बढ़ा बिपरजॉय, 900 गांवों की बिजली गुल
देश

Cyclone Biparjoy: गुजरात में तबाही के निशान छोड़ राजस्थान की ओर बढ़ा बिपरजॉय, 900 गांवों की बिजली गुल

EditorBy EditorJune 16, 2023No Comments5 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Cyclone Biparjoy: गुजरात में तबाही के निशान छोड़ राजस्थान की ओर बढ़ा बिपरजॉय, 900 गांवों की बिजली गुल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

 

 

नई दिल्‍ली,16जून(खबरबाबा.काम)। चक्रवात बिपरजॉय के बृहस्पतिवार को गुजरात के कच्छ जिले में दस्तक देने के बाद भावनगर सहित गुजरात के कई हिस्सों में काफी बारिश हुई है. कच्छ जिले में चक्रवाती तूफान के कारण तेज हवा चली और भारी बारिश हुई, जिससे सामान्य जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया. जिले में बड़ी संख्या में पेड़ उखड़ गए, कई इलाकों में बिजली गुल हो गई और समुद्र के पास निचले इलाकों में पानी भर गया. एक अनुमान के अनुसार, 900 से ज्‍यादा गांव अंधेरे में हैं. चक्रवात में 2 लोगों की मौत, 22 लोगों  के घायल होने की सूचना है. वहीं, 23 मवेशियों की मौत की भी जानकारी मिली है. अब तूफान राजस्‍थान की ओर बढ़ रहा है.

चक्रवात ‘बिपारजॉय’ के बृहस्पतिवार शाम को गुजरात में कच्छ के तट से टकराने के बाद तेज हवाएं चलने के कारण देवभूमि द्वारका जिले में कई पेड़ उखड़े गए. इनकी चपेट में आकर तीन लोग घायल हुए हैं. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि कच्छ जिले के जखौ और मांडवी कस्बों के पास कई पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए, जबकि घर के निर्माण में इस्तेमाल होने वाली टिन की चादरें उड़ गईं. गुजरात तट पर चक्रवात ‘बिपारजॉय’ ने शाम 4.30 बजे दस्तक दी और इसके टकराने की प्रक्रिया मध्यरात्रि तक पूरी हुई.

अलर्ट पर राजस्‍थान सरकार

राजस्थान सरकार भी बिपरजॉय को लेकर अलर्ट मोड में है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बृहस्पतिवार को कहा कि बिपरजॉय चक्रवाती तूफान के प्रभाव के कारण राज्य में भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए सभी इंतजाम कर लिये गये हैं. गहलोत ने कहा कि उन्होंने कल मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, मौसम विभाग और अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिये हैं. गहलोत ने भरतपुर में संवाददाताओं से बातचीत में कहा, “कल एक समीक्षा बैठक कर नागरिक सुरक्षा और आपदा प्रबंधन के लोगों के दलों का गठन कर दिया गया है। घबराने की कोई जरूरत नहीं है.” मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात के कारण जोधपुर और उदयपुर संभाग में 16 और 17 जून को भारी बारिश होने की संभावना है. विभाग के अनुसार, 16 जून को जैसलमेर, बाड़मेर, जालोर और जोधपुर के आसपास के इलाकों में और 17 जून को जोधपुर, उदयपुर और अजमेर संभाग के आसपास के इलाकों में 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

पानी में फंसे मवेशियों को बचाते समय पिता-पुत्र की मौत
बिपरजॉय चक्रवात के कारण हो रही तेज बारिश के बीच भावनगर में बृहस्पतिवार को एक उफनते नाले में फंसी अपनी बकरियों को बचाते समय एक व्यक्ति और उसके बेटे की मौत हो गई. भावनगर में मामलातदार (राजस्व अधिकारी) एस. एन. वाला ने कहा कि सुबह से हुई बारिश के बाद सीहोर शहर के पास भंडार गांव से गुजरने वाले एक नाले के ऊपर से पानी बहने लगा. उन्‍होंने बताया, “अचानक पानी आने से बकरियों का झुंड नाले में फंस गया. जानवरों को बचाने के लिए 55 वर्षीय रामजी परमार और उनका बेटा राकेश परमार (22) नाले में घुस गए. हालांकि, वे पानी में बह गए. उनके शवों को कुछ दूर से निकाल लिया गया.”

सुरक्षित स्‍थान पर पहुंचाए गए  94,427 लोग 

राज्य सरकार ने बताया कि तूफान से मद्देनजर निकाले गए 94,427 लोगों में से कच्छ जिले में 46,800, देवभूमि द्वारका में 10,749, जामनगर में 9,942, मोरबी में 9,243, राजकोट में 6,822, जूनागढ़ में 4,864, पोरबंदर में 4,379 और गिर सोमनाथ जिले में 1,605 लोगों को निकाला गया है. जिन लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया, उनमें 8,900 बच्चे, 1,131 गर्भवती महिलाएं और 4,697 बुजुर्ग शामिल हैं. इन आठ जिलों में कुल 1,521 आश्रय गृह बनाए गए हैं. चिकित्सा दल नियमित अंतराल पर इन आश्रय गृहों का दौरा कर रहे हैं.

अगले तीन दिन एहतियात के तौर पर कुछ और ट्रेन रद्द

पश्चिम रेलवे ने ‘बिपरजॉय’ चक्रवात के मद्देनजर अगले तीन दिन एहतियात के तौर पर कुछ और ट्रेन रद्द करने की बृहस्पतिवार को घोषणा की. भीषण चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’ ने बृहस्पतिवार शाम को गुजरात के कच्छ तट पर दस्तक दी. पश्चिम रेलवे की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि उसने ऐहतियात के तौर पर 23 और ट्रेन रद्द कर दी हैं.  इसके अलावा तीन ट्रेन को गंतव्य पर पहुंचने से पहले ही रोक दिया है, जबकि सात अन्य ट्रेन उनके तय स्टेशन की जगह दूसरे स्टेशन से चलाई जाएंगी. चक्रवात के कारण अब तक 99 ट्रेन रद्द की गई हैं, 39 ट्रेन को उनके गंतव्य से पहले ही रोक दिया जाएगा, जबकि 38 ट्रेन को उनके तय स्टेशन के बजाय दूसरे स्टेशन से चलाया जाएगा.

प्रधानमंत्री मोदी ने चक्रवात के दस्तक देने के बाद गुजरात के मुख्यमंत्री से बात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार रात गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से फोन पर बात करके चक्रवात ‘बिपरजॉय’ के आने के बाद राज्य की स्थिति के बारे में जानकारी ली.प्रधानमंत्री ने अन्य मामलों के साथ-साथ जंगली जानवरों, विशेषकर गिर के जंगल में शेरों की सुरक्षा के लिए राज्य प्रशासन द्वारा उठाए गए कदमों के बारे में पूछा. पटेल ने ट्वीट किया, “प्रधानमंत्री मोदी ने टेलीफोन पर मुझसे बात करके चक्रवात बिपारजॉय के आने के बाद गुजरात की वर्तमान स्थिति के बारे में सभी जानकारी ली। उन्होंने गिर वन के शेरों समेत सभी जंगली जानवरों की सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के बारे में भी पूछा.”

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स का भविष्य के निर्माण में अहम योगदान – केंद्रीय मंत्री श्री सोमप्रकाश,- विधायक चेतन्य काश्यप ने दिया मार्गदर्शन
Next Article रतलाम: ग्रामीण अंचल में विकास कार्यों की श्रंखला-7 करोड़ 77 लाख की लागत से रोजड़का से सेवरिया तक डामर सड़क का विधायक दिलीप मकवाना ने किया भूमि पूजन
Editor

Related Posts

रतलाम: मुंबई में भारी बारिश का असर जारी- रतलाम मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द, कई शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट

July 24, 2026

रतलाम: मुंबई में भारी बारिश का असर- रतलाम मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द, दो ट्रेनों का मार्ग बदला

July 23, 2026

रतलाम: मुंबई-पुणे में भारी बारिश का असर- रतलाम मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनें प्रभावित…अगस्त क्रांति, पश्चिम और स्वराज एक्सप्रेस निरस्त, अवंतिका समेत कई ट्रेनें रीशिड्यूल, दो ट्रेनों का मार्ग बदला

July 6, 2026

रतलाम: आलोट के पास राजधानी एक्सप्रेस के दो कोच में लगी आग, बड़ा हादसा टला.. समय रहते काबू पाया, जनहानि नहीं, रतलाम डीआरएम मौके पर

May 17, 2026

NEET Exam Cancelled: नीट यूजी 2026 फिर से होगी: पेपर लीक के बाद NTA का बड़ा फैसला, 3 मई को हुई परीक्षा रद्द

May 12, 2026

दुनिया भर में पेट्रोल-डीजल संकट के बीच पीएम मोदी की देशवासियों से ईंधन बचाने की अपील- वर्क फ्रॉम होम पर जोर, विदेशी यात्रा में कटौती और ऑर्गेनिक खेती की सलाह, एक साल तक सोना नहीं खरीदने की भी अपील

May 10, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में भारतीय जनता युवा मोर्चा…

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

August 31, 2026

रतलाम में बढ़ती चोरियों पर एसपी का एक्शन मोड: अनसुलझी वारदातों के लिए SIT का गठन, तीन थाना प्रभारियों को शो-कॉज नोटिस

August 31, 2026
Top Trending

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में भारतीय…

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। एसपी अमित कुमार के निर्देश पर अवैध मादक…

रतलाम में बढ़ती चोरियों पर एसपी का एक्शन मोड: अनसुलझी वारदातों के लिए SIT का गठन, तीन थाना प्रभारियों को शो-कॉज नोटिस

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। शहर और जिले में लगातार बढ़ रही चोरी…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.