Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम कलेक्टर कार्यालय में अब नहीं चलेगी कागजी डाक-फाइल, सभी प्रकरण ई-ऑफिस से होंगे प्रेषित…कलेक्टर अजय कटेसरिया ने भौतिक फाइलों के आवागमन पर लगाई रोक, आदेश-स्वीकृति से लेकर प्रतिवेदन तक डिजिटल माध्यम से होंगे काम

September 3, 2026

रतलाम : सैलाना के भेरुघाटा में दो युवकों की मौत, एक घायल…घायल का कहना-हमला हुआ, पुलिस ने बताया – प्रारंभिक जांच में एक्सीडेंट का मामला

September 3, 2026

रतलाम में दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 6 चोरी की बाइक-स्कूटी बरामद…स्टेशन रोड थाना पुलिस की कार्रवाई, रतलाम के अलावा औद्योगिक क्षेत्र और राजस्थान से चोरी के मामलों के भी मिले सुराग

September 3, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: 1700 करोड रुपए की माही नदी समूह जल प्रदाय योजना के निर्माण की शुरुआत इसी माह से, जिले के 656 गावों को पानी मिलेगा
रतलाम

रतलाम: 1700 करोड रुपए की माही नदी समूह जल प्रदाय योजना के निर्माण की शुरुआत इसी माह से, जिले के 656 गावों को पानी मिलेगा

EditorBy EditorSeptember 13, 2023No Comments2 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: 1700 करोड रुपए की माही नदी समूह जल प्रदाय योजना के निर्माण की शुरुआत इसी माह से, जिले के 656 गावों को पानी मिलेगा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम 13 सितंबर (खबरबाबा.काम)। राज्य शासन की महत्वाकांक्षी माही नदी समूह जल प्रदाय योजना पर इसी सितंबर माह से काम शुरू होने जा रहा है। लगभग 1700 करोड रुपए लागत की माही योजना जिले के 656 ग्रामो को पानी उपलब्ध कराएगी। योजना के टेंडर तथा वर्क आर्डर हो चुके हैं । हैदराबाद की कंस्ट्रक्शन कंपनी सितंबर अंत से काम शुरू कर देगी।

सांसद  गुमान सिंह डामोर ने बुधवार को दिशा समिति की बैठक में माही समूह जल प्रदाय योजना तथा मझोडिया जलप्रदाय योजना की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। दोनों योजनाओं को 24 माह में पूरा करने का लक्ष्य है।

बताया गया कि माही समूह जल प्रदाय योजना में कुल 4431 किलोमीटर लंबाई में पाइप लाइन बिछाई जाएगी। जल निगम के महाप्रबंधक कुलदीप सिंह कलम ने बताया कि माही योजना के पूर्ण हो जाने पर रतलाम जिले के 656  ग्रामों को पानी मिलेगा। इनमें रतलाम ग्रामीण के 168, पिपलोदा के 90, जावरा के 145, सैलाना के 220 तथा बाजना के 33 ग्राम लाभान्वित होंगे।

माही समूह जलप्रपात योजना में तलवाड़ा बैराज के समीप महुडी का माल स्थित माही डैम से पानी लिफ्ट किया जाएगा। योजना अंतर्गत 209507 एमएलडी क्षमता का इंटेकवेल तथा 164.62 एमएलडी क्षमता का ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जाएगा। इस योजना में 216 टंकियों का निर्माण होगा। माही समूह जल प्रदाय जैसी महत्वपूर्ण योजना से रतलाम जिले के 656 ग्रामों की लगभग 14 लाख जनसंख्या को फायदा मिलेगा। योजना रतलाम जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में जल उपलब्धता की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।

मझोडिया योजना पर भी इसी माह से काम शुरू हो जाएगा

जल निगम की एक और महत्वपूर्ण योजना मझोडिया समूह जलप्रदाय योजना पर भी इसी सितंबर माह से काम शुरू होने जा रहा है। इस योजना में माही नदी पर मझोडिया में इंटेकवेल बनाया जाएगा। ग्राम गवलीपाड़ा में बनने वाले ट्रीटमेंट प्लांट की क्षमता 30 एमएलडी की होगी। इस योजना से रतलाम जिले के 203 गांव लाभान्वित होने जा रहे हैं, इनमें बाजना के 163, सैलाना के 37 तथा रतलाम विकासखंड के तीन गांव शामिल है।

मझोडिया योजना में 39.29 एमएलडी क्षमता का इंटेकवेल  निर्मित किया जाएगा। योजना की कुल लागत 324.91 करोड़ है। टेंडर हो चुके हैं, वर्क आर्डर हो चुका है। योजना में 59 टंकियां बनेगी, योजना को 24 महीने में पूरा करने का लक्ष्य है। इस योजना में 1301 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन बिछाई जाएगी।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: बिना बिल के सोना लाना- ले जाना पड़ सकता है भारी, पुलिस ने फिर एक युवक को अवैध सोने के साथ पकड़ा
Next Article दिशा समिति की बैठक में उठा नीमच- इंदौर फोरलेन मार्ग की खराब हालत का मुद्दा, सांसद ने एमपीआरडीसी के अधिकारियों पर जताई नाराजगी
Editor

Related Posts

रतलाम कलेक्टर कार्यालय में अब नहीं चलेगी कागजी डाक-फाइल, सभी प्रकरण ई-ऑफिस से होंगे प्रेषित…कलेक्टर अजय कटेसरिया ने भौतिक फाइलों के आवागमन पर लगाई रोक, आदेश-स्वीकृति से लेकर प्रतिवेदन तक डिजिटल माध्यम से होंगे काम

September 3, 2026

रतलाम : सैलाना के भेरुघाटा में दो युवकों की मौत, एक घायल…घायल का कहना-हमला हुआ, पुलिस ने बताया – प्रारंभिक जांच में एक्सीडेंट का मामला

September 3, 2026

रतलाम में दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 6 चोरी की बाइक-स्कूटी बरामद…स्टेशन रोड थाना पुलिस की कार्रवाई, रतलाम के अलावा औद्योगिक क्षेत्र और राजस्थान से चोरी के मामलों के भी मिले सुराग

September 3, 2026

रतलाम: एक ही जमीन का बार-बार नहीं होगा सीमांकन..कलेक्टर अजय कटेसरिया ने सीमांकन को लेकर जारी किए विस्तृत निर्देश, पूर्व सीमांकन की रिपोर्ट, नक्शा और सीमा चिन्हों का परीक्षण अनिवार्य होगा

September 2, 2026

रतलाम: नाले में औंधे मुंह मिला युवक का शव, दोनों पैर रस्सी से बंधे, घर में खून के निशान और खून लगी कुल्हाड़ी मिली… सरवन के बोरदा गांव में 32 वर्षीय युवक की हत्या,पत्नी भी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

September 2, 2026

रतलाम: गैस एजेंसी में मिली अनियमितता-जनविश्वास अभियान की शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश से कार्रवाई, प्रबंधक और प्रोपराइटर के खिलाफ प्रकरण दर्ज

September 2, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम कलेक्टर कार्यालय में अब नहीं चलेगी कागजी डाक-फाइल, सभी प्रकरण ई-ऑफिस से होंगे प्रेषित…कलेक्टर अजय कटेसरिया ने भौतिक फाइलों के आवागमन पर लगाई रोक, आदेश-स्वीकृति से लेकर प्रतिवेदन तक डिजिटल माध्यम से होंगे काम

By EditorSeptember 3, 2026

रतलाम, 3 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। जिला प्रशासन में शासकीय कामकाज को तेज, पारदर्शी और पेपरलेस बनाने…

रतलाम : सैलाना के भेरुघाटा में दो युवकों की मौत, एक घायल…घायल का कहना-हमला हुआ, पुलिस ने बताया – प्रारंभिक जांच में एक्सीडेंट का मामला

September 3, 2026

रतलाम में दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 6 चोरी की बाइक-स्कूटी बरामद…स्टेशन रोड थाना पुलिस की कार्रवाई, रतलाम के अलावा औद्योगिक क्षेत्र और राजस्थान से चोरी के मामलों के भी मिले सुराग

September 3, 2026
Top Trending

रतलाम कलेक्टर कार्यालय में अब नहीं चलेगी कागजी डाक-फाइल, सभी प्रकरण ई-ऑफिस से होंगे प्रेषित…कलेक्टर अजय कटेसरिया ने भौतिक फाइलों के आवागमन पर लगाई रोक, आदेश-स्वीकृति से लेकर प्रतिवेदन तक डिजिटल माध्यम से होंगे काम

By EditorSeptember 3, 2026

रतलाम, 3 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। जिला प्रशासन में शासकीय कामकाज को तेज, पारदर्शी…

रतलाम : सैलाना के भेरुघाटा में दो युवकों की मौत, एक घायल…घायल का कहना-हमला हुआ, पुलिस ने बताया – प्रारंभिक जांच में एक्सीडेंट का मामला

By EditorSeptember 3, 2026

रतलाम, 3 सितम्बर(खबरबाबा. कॉम)। जिले के सैलाना थाना क्षेत्र के ग्राम भेरुघाटा…

रतलाम में दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 6 चोरी की बाइक-स्कूटी बरामद…स्टेशन रोड थाना पुलिस की कार्रवाई, रतलाम के अलावा औद्योगिक क्षेत्र और राजस्थान से चोरी के मामलों के भी मिले सुराग

By EditorSeptember 3, 2026

रतलाम, 3 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। शहर में लगातार हो रही दोपहिया वाहन चोरी…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.