Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: अस्पताल और सब्जी मंडी से 4 मोटरसाइकिल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चार वाहन बरामद…स्टेशन रोड पुलिस की कार्रवाई, आरोपी से अन्य वाहन चोरी की वारदातों को लेकर पूछताछ जारी

October 5, 2026

रतलाम: डेलनपुर टोल पर 42 पेटी अवैध शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, चारपहिया वाहन से बीयर और देशी शराब बरामद, 11.45 लाख रुपए की सामग्री जब्त

October 5, 2026

रतलाम: भिक्षा मांगने के बहाने घर में घुसे, महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर चांदी की चेन लूटी,सीसीटीवी में कैद हुए दोनों संदिग्ध, मोबाइल दुकान से पकड़े गए

October 5, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » महाकाल परिसर महाकाल लोक के नाम से जाना जाएगा : मुख्यमंत्री श्री चौहान ,प्रधानमंत्री श्री मोदी करेंगे प्रथम चरण के विकास कार्यों का लोकार्पण अब त्योहारों पर गूंजेंगी पृथक महाकाल पुलिस बैंड की धुनें
मध्यप्रदेश

महाकाल परिसर महाकाल लोक के नाम से जाना जाएगा : मुख्यमंत्री श्री चौहान ,प्रधानमंत्री श्री मोदी करेंगे प्रथम चरण के विकास कार्यों का लोकार्पण अब त्योहारों पर गूंजेंगी पृथक महाकाल पुलिस बैंड की धुनें

EditorBy EditorSeptember 27, 2022No Comments4 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
महाकाल परिसर महाकाल लोक के नाम से जाना जाएगा : मुख्यमंत्री श्री चौहान ,प्रधानमंत्री श्री मोदी करेंगे प्रथम चरण के विकास कार्यों का लोकार्पण अब त्योहारों पर गूंजेंगी पृथक महाकाल पुलिस बैंड की धुनें
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

उज्जैन,27सितम्बर(खबरबाबा.काम)। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज उज्जैन में मंत्रि-परिषद की बैठक के पहले मंत्रीगण को संबोधित कर बताया कि महाकाल परिसर में पर्यटकों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अनेक कार्य सम्पन्न हुए हैं। हमारे लिए गर्व का विषय है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को प्रथम चरण का उद्घाटन करेंगे। महाकाल परिसर के सम्पूर्ण क्षेत्र का आकर्षक सौंदर्यीकरण किया गया है।

रूद्र सागर पुनर्जीवित हो गया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मंत्रियों को महाकाल परिसर परियोजना के कार्यों से अवगत करवाते हुए कहा कि पिछले सिंहस्थ के बाद यह विचार आया कि महाकाल परिसर का विस्तृत विकास किया जाये। इसके लिये वर्ष 2017 में सभी वर्गों के साथ मिल कर परिसर विस्तार की योजना बनाई गई। परिसर विस्तार के प्रथम चरण में 351 करोड़ रूपये के कार्य हो चुके हैं। दूसरे चरण के लिये 310 करोड़ 22 लाख के कार्य किये जाएंगे। आज हमारा पहला निर्णय यही है कि महाकाल परिसर ‘महाकाल लोक’ के नाम से जाना जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने महाकाल महाराज के चरणों में प्रणाम करते हुए देश, प्रदेश के कल्याण, सभी के सुखी और निरोग होने के साथ सबकी मंगल कामनाओं प्रार्थना की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि महाकाल महाराज उज्जैन के राजा हैं और हम लोग सेवक हैं। हम सेवक के नाते महाकाल महाराज की नगरी में आज की बैठक कर उनसे प्रार्थना कर रहे हैं, कि उनकी कृपा और आशीर्वाद हम सब पर बना रहे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि उज्जैन में महाकाल महाराज की सवारी पुलिस बैंड के साथ निकलती है। हम महाकाल पुलिस बैंड प्रारंभ करेंगे, जिनका उपयोग विभिन्न त्यौहार और पर्व पर किया जाएगा। इसके लिए 36 नये पद सृजन किये जाएंगे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हम सबके लिए यह ऐतिहासिक पल है। वर्ष 2017 में जब हमारी सरकार थी, उस समय यह विचार आया था कि महाकाल परिसर का विस्तार किया जाए। इस संबंध में नागरिकों, मंदिर समितियों और स्टेक होल्डर से चर्चा कर परिसर के विस्तार की योजना बनाई गई। इसके आधार पर हमने डीपीआर का काम एक साल में पूरा किया। प्रथम चरण के कार्य के लिए मंत्रि-परिषद में भी चर्चा हुई थी। प्रथम चरण के लिए वर्ष 2018 में टेंडर बुलाए थे। बाद में सरकार बदलने के कारण काम सुप्तावस्था में चला गया लेकिन हमने वर्ष 2020 में उज्जैन का दौरा कर विस्तार से कार्य की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि महाकाल परिसर विस्तार के लिये हमने दो चरण तय किये, प्रथम चरण 351 करोड़ रुपये का था, फिर हमने द्वितीय चरण के लिए 310 करोड़ रुपये स्वीकृत किये। परिसर विस्तार के कार्य में कई मकान विस्थापित किये। हमने 150 करोड़ रूपये की लागत से विस्थापन कार्य किया। विकास कार्यों की लम्बी श्रंखला है। रूद्रसागर के पुनर्जीवित होने से इसमें क्षिप्रा नदी का पानी रहेगा। मंदिर में लाइटिंग और साउंड सहित महाकाल पथ का निर्माण किया गया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि दूसरे चरण में भी अनेक कार्य पूर्ण होने हैं। ये सभी कार्य महाकाल महाराज ही करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की प्रगति और विकास के साथ जनता के कल्याण के लिए हमें विचार आया कि महाकाल महाराज की नगरी में बैठक की जाए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि लगभग 200 वर्षों बाद पहली बार ऐसा मौका आया है कि सरकार सेवक के रूप में उज्जैन में बैठक कर रही है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आज हम एक सैद्धांतिक फैसला करते हैं कि नर्मदा जी का जल सदैव क्षिप्रा जी में आएगा। कल-कारखानों का जो दूषित जल है, उसको डायवर्ट करने का काम चल रहा है। क्षिप्रा नदी के किनारे रिवर फ्रंट भी विकसित किया जाएगा, जिससे उज्जैन का अलग रूप निखरेगा।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: मातारानी की उपासना में शहर में निकली चुंदरी कलश यात्रा
Next Article मंत्रि-परिषद ने दी 17 हजार 971 करोड़ से अधिक लागत की जल प्रदाय योजना की स्वीकृति,मुख्यमंत्री श्री चौहान की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद के निर्णय
Editor

Related Posts

2 लाख की रिश्वत मांगने का आरोप, 20 हजार लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त इंदौर की ट्रैप कार्रवाई,नामांतरण के लिए रिश्वत मांगने का मामला…. तहसीलदार सहित दो पटवारियों पर भी प्रकरण दर्ज

September 29, 2026

सिवनी एसपी कृष्ण लालचंदानी के निर्देशन में नेशनल हाईवे पर सराफा व्यापारी से एक करोड़ से अधिक की डकैती का 24 घंटे में खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार.. 10 टीमों ने 200 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले

September 5, 2026

शुक्रवार सुबह इंदौर लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: नगर निगम के सहायक राजस्व अधिकारी के दो ठिकानों पर छापा, आय से 216.35 प्रतिशत अधिक संपत्ति का खुलासा

August 14, 2026

रतलाम कलेक्टर को लेकर सस्पेंस खत्म: मिशा सिंह का शहडोल तबादला निरस्त, अब भोपाल में अपर आयुक्त, अजय कटेसरिया संभालेंगे रतलाम की कमान…तीन जिलों के कलेक्टर सहित 8 आईएएस के तबादले

July 28, 2026

रतलाम को मिला नया कलेक्टर: IAS अजय कटेसरिया संभालेंगे कमान, मिशा सिंह शहडोल कलेक्टर बनी…20 आईएएस अधिकारी सहित 6 जिलों के कलेक्टर बदले… रतलाम कलेक्टर रहे कुमार पुरुषोत्तम एमडी मंडी बोर्ड के साथ सीएम के अपर सचिव, भास्कर लक्षाकार इंदौर कमिश्नर बने

July 25, 2026

रतलाम: मुंबई में भारी बारिश का असर जारी- रतलाम मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द, कई शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट

July 24, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: अस्पताल और सब्जी मंडी से 4 मोटरसाइकिल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चार वाहन बरामद…स्टेशन रोड पुलिस की कार्रवाई, आरोपी से अन्य वाहन चोरी की वारदातों को लेकर पूछताछ जारी

By EditorOctober 5, 2026

रतलाम, 5 अक्टूबर (खबरबाबा.कॉम)। थाना स्टेशन रोड पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में कार्रवाई…

रतलाम: डेलनपुर टोल पर 42 पेटी अवैध शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, चारपहिया वाहन से बीयर और देशी शराब बरामद, 11.45 लाख रुपए की सामग्री जब्त

October 5, 2026

रतलाम: भिक्षा मांगने के बहाने घर में घुसे, महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर चांदी की चेन लूटी,सीसीटीवी में कैद हुए दोनों संदिग्ध, मोबाइल दुकान से पकड़े गए

October 5, 2026
Top Trending

रतलाम: अस्पताल और सब्जी मंडी से 4 मोटरसाइकिल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चार वाहन बरामद…स्टेशन रोड पुलिस की कार्रवाई, आरोपी से अन्य वाहन चोरी की वारदातों को लेकर पूछताछ जारी

By EditorOctober 5, 2026

रतलाम, 5 अक्टूबर (खबरबाबा.कॉम)। थाना स्टेशन रोड पुलिस ने वाहन चोरी के…

रतलाम: डेलनपुर टोल पर 42 पेटी अवैध शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, चारपहिया वाहन से बीयर और देशी शराब बरामद, 11.45 लाख रुपए की सामग्री जब्त

By EditorOctober 5, 2026

रतलाम, 5 अक्टूबर (खबरबाबा.कॉम)। धामनोद से रतलाम मार्ग पर डेलनपुर टोल के…

रतलाम: भिक्षा मांगने के बहाने घर में घुसे, महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर चांदी की चेन लूटी,सीसीटीवी में कैद हुए दोनों संदिग्ध, मोबाइल दुकान से पकड़े गए

By EditorOctober 5, 2026

रतलाम, 5 अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। सैलाना में भिक्षा मांगने के बहाने घर…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.